ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Asia Cup: भारत-श्रीलंका फाइनल मैच में बारिश का साया? मुकाबला धुला तो कौन बनेगा चैंपियन?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedSportsWorld

Asia Cup: भारत-श्रीलंका फाइनल मैच में बारिश का साया? मुकाबला धुला तो कौन बनेगा चैंपियन?

By Om Prakash Verma
Published: September 17, 2023
Share
Asia Cup: भारत-श्रीलंका फाइनल मैच में बारिश का साया? मुकाबला धुला तो कौन बनेगा चैंपियन?
Asia Cup: भारत-श्रीलंका फाइनल मैच में बारिश का साया? मुकाबला धुला तो कौन बनेगा चैंपियन?
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क/कोलंबो (एजेंसी)। भारत और श्रीलंका के बीच आज एशिया कप 2023 का फाइनल खेला जाएगा। विश्व कप से पहले दोनों टीमों के पास अपनी तैयारी को अमलीजामा पहनाने का मौका है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले फैंस भारत-पाकिस्तान फाइनल की उम्मीदें लगाए बैठे थे। पाकिस्तान को टूर्नामेंट जीतने का पसंदीदा माना जा रहा था।

हालांकि, पाकिस्तान का प्रदर्शन बेहद खराब रहा और सुपर फोर में दो मुकाबले हार कर बाहर हो गई। वहीं, श्रीलंका ने काफी प्रभावित किया। श्रीलंकाई टीम डिफेंडिंग चैंपियन भी है। उसने पिछले साल टी20 फॉर्मेट में इस टूर्नामेंट को जीता था। अब उसके सामने सात बार की एशिया कप चैंपियंस भारत की चुनौती है। हालांकि, इस मैच पर भी बारिश का साया मंडरा रहा है।

इस साल एशिया कप हाईब्रिड फॉर्मूला पर खेला गया था। टूर्नामेंट के चार मैच पाकिस्तान में खेले गए। वहीं, सुपर फोर और फाइनल समेत नौ मुकाबले श्रीलंका में आयोजित होने थे। हालांकि, श्रीलंका के खाते में जितने मैच गए, उसमें से लगभग सभी मैच बारिश से प्रभावित रहे हैं। ग्रुप स्टेज और सुपर फोर के मैचों को रुक-रुककर कराया गया, ओवर्स में कटौती भी हुई, जिससे फैंस का रोमांच खराब हुआ।

ग्रुप स्टेज और सुपर फोर के कुछ मुकाबलों में लगभग पूरा स्टेडियम खाली रहा। यहां तक कि घरेलू टीम श्रीलंका के मैचों में और भारत-पाकिस्तान मैच में ज्यादा दर्शक नहीं जुटे। हालांकि, श्रीलंका-पाकिस्तान मैच के दौरान स्टेडियम खचाखच भरा रहा था। अब जबकि श्रीलंकाई टीम फाइनल में पहुंच गई है, तो स्टेडियम के भरे रहने की संभावना है। हालांकि, बारिश फिर से खलल डाल सकता है।

आज कैसा है कोलंबो का मौसम
एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, कोलंबो में रविवार को ओवरकास्ट कंडीशन रहेगा। यानी बादल छाए हुए रहेंगे। सुबह वहां कुछ हिस्सों में बारिश हुई और दोपहर में भी बारिश की संभावना है। रिपोर्ट के मुताबिक, आज कोलंबो में बारिश की 90 प्रतिशत संभावना है और आंधी की संभावना 54 प्रतिशत है। स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे, दोपहर एक बजे, शाम छह बजे, रात आठ बजे और रात 10 बजे आंधी-तूफान आने का अनुमान है। मैच दोपहर तीन बजे शुरू होगा और बारिश की वजह से इसकी शुरुआत में देरी हो सकती है।

सिर्फ एक मैच पूरी तरह बारिश से धुला
वहीं, वेदर.कॉम के मुताबिक कोलंबो में खेल के दौरान बारिश की संभावना 80 से 90 प्रतिशत है। श्रीलंका में चल रहे एशिया कप 2023 में अब तक केवल एक मैच बिना किसी रुकावट के खेला गया था। भारत और बांग्लादेश के बीच सुपर फोर के अंतिम मैच में बारिश के कारण कोई बाधा नहीं आई। हालांकि, रविवार को होने वाले फाइनल में बारिश का खतरा मंडरा रहा है, क्योंकि टॉस के दौरान बारिश होने की संभावना है जिससे मैच शुरू होने में देरी हो सकती है। श्रीलंका की राजधानी में रविवार के लिए मौसम पूर्वानुमान में आंधी की भविष्यवाणी की गई है।

श्रीलंका में मानसून में देरी के कारण लगातार बारिश के खतरे के बावजूद टूर्नामेंट अपने समापन पर पहुंच गया है। टूर्नामेंट में केवल एक मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ और मैदानकर्मियों को उनके कठिन काम के लिए सम्मानित किया जाना चाहिए। टॉस के समय तापमान 25-29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है और फिर मैच के अंत में यह 29 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला जाएगा। स्पिनरों को बल्लेबाजों के खिलाफ कड़ी टक्कर मिल रही है और फाइनल भी यही ट्रेंड रह सकता है।

मई तक भारत आएगी रूस की स्पुतनिक वी वैक्सीन… डीसीजीआई ने दी मंजूरी
shreekanchanpath 287 # 30 july 2024
मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल : 24 घंटे के अंदर मिला जशपुर अंचल को एंबुलेंस और शव वाहन
देश में पहली बार किसी ने पाई इच्छामृत्यु, गाजियाबाद के हरिश ने 13 साल के कोमा से पाई मुक्ति
छत्तीसगढ़ी पेंट के आगे मल्टी नेशनल रंग पड़े फीके, एमएनसी के उत्पादों को भी दे रहीं टक्कर…  सीएम के निर्देश पर सरकारी भवनों में हो रही पुताई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article झाड़ियों में मिला नवजात बच्चा : हैवानों ने मरने के लिए छोड़ा… सफाई कर्मचारी ने पहुंचाया अस्पताल
Next Article क्रिकेट प्रेमी खिलाड़ियों को विधायक देवेंद्र यादव की बड़ी सौगात, नेट प्रैक्टीस के लिए जल्द मिलेगा क्रिकेट बॉक्स

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?