ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, गरियाबंद के 6 ठिकानों से नक्सलियों के हथियार व विस्फोटक जब्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeaturedRaipur

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, गरियाबंद के 6 ठिकानों से नक्सलियों के हथियार व विस्फोटक जब्त

By Mohan Rao
Published: February 7, 2026
Share
नक्सलियों के हथियारों का जखीरा बरामद
SHARE

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र की ओडिशा सीमा से लगे भालूडिग्गी व मेटाल की पहाड़ी श्रृंखलाओं में नक्सलियों द्वारा छिपाए गए हथियारों और विस्फोटक सामग्री का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया है। जिला पुलिस बल की ई-30 ऑप्स टीम ने  तलाशी अभियान के बाद छह अलग-अलग स्थानों से हथियार, बीजीएल सेल और हथियार निर्माण से जुड़े उपकरण जब्त किए।

दरअसल पुलिस को हथियारों की सूचना सरेंडर कर चुके नक्सलियों द्वारा मिली थी।  प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी) की ओडिशा राज्य कमेटी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा जिले की सीमा से सटी पहाड़ियों में हथियारों का जखीरा रखे जाने की जानकारी के आधार पर शुक्रवार को 6 फरवरी ई-30 टीम को सर्चिंग के लिए भेजा गया। लगभग 36 घंटों की तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने दो इंसास राइफल, एक .303 राइफल, एक देशी कट्टा, एक सुरका (देशी बीजीएल लॉन्चर), दो 12 बोर हथियार, दो सिंगल शॉट हथियार, 127 जिंदा राउंड, आठ मैगजीन, 22 बीजीएल सेल, इलेक्ट्रिक वायर का एक बंडल तथा हथियार वर्कशॉप के विभिन्न उपकरण बरामद किए।

पुलिस अधीक्षक गरियाबंद ने इस कार्रवाई को जिले में शांति और सुरक्षा की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि बताया है। उन्होंने ई-30 टीम और संयुक्त बल के प्रयासों की सराहना की है। पुलिस आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025-26 में जिले में कुल 57 हथियार, 300 कारतूस और 21 मैगजीन बरामद किए गए हैं, जिनमें 28 स्वचालित हथियार शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, 240 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 17 नॉन-इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 7 आईईडी बम और लगभग 100 मीटर कार्डेक्स वायर भी जब्त किए गए हैं।

बुंदेलखंड के कलाकारों का ओटीटी पर जलवा: जल्द रिलीज होगी वेब सीरीज ”सारिका”
बड़ी खबर: बिलासपुर से दिल्ली के लिए 1 मार्च से शुरू होगी विमान सेवा…. सीएम बघेल ने दिल्ली प्रवास किया था केन्द्रीय मंत्री से अनुरोध
कंवर समाज के सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री, बोले- आदिवासी समाज के उत्थान के लिए छत्तीसगढ़ सरकार प्रतिबद्ध
कृषि विधेयक को लेकर गृहमंत्री व ओबीसी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ताम्रध्वज साहू का केंद्र सरकार पर तीखा हमला
हर महीने रोजगार दिवस का आयोजन पुनः शुरू करने मनरेगा आयुक्त ने सभी कलेक्टरों को जारी किया परिपत्र
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जनजातीय परंपराओं और संस्कृति पर आधारित भव्य प्रदर्शनी का राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने किया अवलोकन
Next Article बस्तर की संस्कृति से रूबरू हुईं राष्ट्रपति मुर्मू, बास्तानार के युवाओं ने गौर नृत्य की प्रस्तुति से मन मोहा

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?