Raipur

Latest Raipur News

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने केशकाल में सड़क उन्नयन कार्य का लिया जायजा, गुणवत्ता पूर्ण निर्माण के दिए निर्देश

कोंडागांव के मोर सुआद-दीदी की रसोई” में पारंपरिक व्यंजनों का चखा स्वाद रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मुख्य आतिथ्य में शनिवार को आयोजित होने वाले संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जगदलपुर आगमन से पूर्व छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार को…

डीजीसीए ने बिलासपुर एयरपोर्ट को दी ऑल वेदर ऑपरेशन की स्वीकृति, सीएम ने कहा- मजबूत होगी कनेक्टिविटी

रायपुर। भारत सरकार के नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) द्वारा बिलासपुर एयरपोर्ट को 3C-VFR से 3C-All Weather Operations (IFR) श्रेणी में अपग्रेड किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण निर्णय पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण…

प्राइवेट स्कूलों में आरटीई के तहत 16 फरवरी से 31 मार्च 2026 तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

दंतेवाड़ा। कार्यालय जिला शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार निशुल्क शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत दंतेवाड़ा जिले के अंतर्गत संचालित गैर अनुदान प्राप्त निजी विद्यालयों के कक्षा-पहली का 25 प्रतिशत सीट, बीपीएल (गरीबी रेखा के नीचे) परिवारों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अनाथ, 40 प्रतिशत दिव्यांग तथा एचआईवी पॉजिटिव लोगों…

रामगढ़ में मितानिनों द्वारा आयोजित स्वास्थ्य पंचायत सम्मेलन में शामिल हुए संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल

रायपुर। सरगुजा जिले में उदयपुर ब्लॉक के रामगढ़ में मितानिनों द्वारा आयोजित स्वास्थ्य पंचायत सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने मितानिनों को सम्मानित करते हुए कहा कि मितानिन बहनें ग्रामीण एवं शहरी अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की…

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने छात्राओं को बांटी साइकिल, बोले : खूब पढ़े-खूब बढ़े

रायपुर। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय एनसीडीसी कोरबा में, छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत छात्राओं को  साइकिल वितरित की। सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जलवन कर कार्यक्रम की शुरुआत की…

रिटायर्ड आईपीएस कमलोचन कश्यप को नई जिम्मेदारी,  बनाए गए पीएचक्यू में ओएसडी

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रिटायर्ड आईपीएस कमलोचन कश्यप को नई जिम्मेदारी दी है। उन्हें संविदा नियुक्ति के तहत पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ रायपुर में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) के पद पर पदस्थ किया गया है। इस संबंध में गृह (पुलिस) विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ सिविल…

शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय फेस-2 : कन्वेंशन सेंटर, ऑडिटोरियम और फूड कोर्ट की मिलेगी सुविधा

रायपुर। नवा रायपुर में शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय फेस-2 निर्माण के लिए जल्द ही कार्य प्रक्रिया शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही कन्वेंशन सेंटर का भी निर्माण किया जाएगा। आदिम जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने आदिम जाति अनुसंधान एवं…

राजभवन में 6 राज्यों का स्थापना दिवस : राज्यपाल डेका ने कहा- एक भारत में हैं सभी राज्यों की आत्मा

रायपुर। राजभवन में गुरुवार को 6 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथि के रूप में शामिल हुए।  इस अवसर पर राज्यपाल डेका ने कहा कि सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की पहचान भले ही अलग-अलग हो लेकिन इन…

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, रायपुर में हुई उच्च स्तरीय एकदिवसीय कार्यशाला

रायपुर। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन से जुड़ी चुनौतियों एवं संभावनाओं पर विमर्श के उद्देश्य से उच्च शिक्षा विभाग द्वारा न्यू सर्किट हाउस, सिविल लाइंस रायपुर में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020…

ग्राउंड से ग्रोथ तक : छत्तीसगढ़ में साय सरकार का सुशासन मॉडल

नसीम अहमद खान, उप संचालक जनसंपर्क रायपुर। छत्तीसगढ़ आज ग्रामीण विकास के उस मुकाम पर खड़ा है, जहाँ नीतियाँ केवल कागज़ों तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि ज़मीन पर ठोस बदलाव का माध्यम बन चुकी हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने सुशासन को केवल एक सिद्धांत…

Big Action : होटल कारोबारी से लेनदेन का आरोप, दंतेवाड़ा में पदस्थ DSP कल्पना वर्मा निलंबित

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने विवादों से घिरी दंतेवाड़ा में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक कल्पना वर्मा को निलंबित कर दिया है। वर्मा पर पद में रहते हुए गलत तरीके से लाभ प्राप्त करना, अपने पद का दुरुपयोग करना और अनुपातहीन सम्पत्ति अर्जित करने का आरोप लगा था। जांच के बाद कल्पना…

संसद में पीएम मोदी बोले- जो कभी आकांक्षी जिला था वह आज पूरे देश में “बस्तर ओलंपिक” के नाम से जाना जा रहा

नीति, नीयत और नेतृत्व सही हो, तो दशकों की उपेक्षा को भी बदला जा सकता है - मुख्यमंत्री रायपुर। संसद में छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग की चर्चा हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरूवार को संसद में अपने उद्बोधन के दौरान विशेष रूप से बस्तर का उल्लेख करते हुए कहा कि…

छत्तीसगढ़ ने रचा राष्ट्रीय कीर्तिमान: 10 माह में पूरा किया 5 लाख पीएम आवासों का निर्माण

रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर सुशासन, दृढ़ इच्छाशक्ति और परिणामोन्मुख प्रशासन का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की पहली ही बैठक  में 18 लाख प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया था। …

शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 11 फरवरी को, 135 पदों पर होगी भर्ती

बलौदाबाजार। जिले के शिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार का अवसर प्रदान करने हेतु कार्यालय परिसर बलौदाबाजार में 135 पदों की भर्ती हेतु 11 फरवरी 2026 दिन बुधवार को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन सुबह 11 से 3 बजे तक आयोजित किया जायेगा। प्लेसमेन्ट कैम्प में नियोजक अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड…

दो जलाशय योजना के कार्यों के लिए 39.61 करोड़ रुपये स्वीकृत

रायपुर। छत्तीसगढ़-शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा बलरामपुर रामानुजगंज जिले के विकासखण्ड-कुसमी की दाताराम (सामरी) जलाशय योजना के कार्यों के 8 करोड़ 82 लाख 43 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं। योजना के प्रस्तावित कार्यों के पूर्ण हो जाने पर 250 हेक्टेयर खरीफ एवं 100 हेक्टेयर रबी की फसलों की सिंचाई…