100 करोड़ के घोटाले में फंसे पार्थ चटर्जी से मंत्री पद छिना, ईडी की कार्रवाई के बाद ममता ने हटाया
कोलकाता (एजेंसी)। 100 करोड़ से ज्यादा के बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले में गिरफ्तार राज्य के उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी पर गाज गिर गई है। बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल की ममता सरकार से मंत्रिमंडल से पार्थ की छुट्टी हो गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पार्थ को मंत्री…
एक माह बाद भी मंत्रिमंडल का ठिकाना नहीं, शिंदे का दिल्ली दौरा टला
मुंबई (एजेेंसी)। महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट और भाजपा के बीच मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर गतिरोध की खबरें हैं। शिंदे को सीएम बने करीब एक माह होने आया है, लेकिन नए मंत्रियों की नियुक्ति नहीं हो पा रही है। शिवेसना में बगावत के बाद 30 जून…
राजनीति: दिल्ली दौरे पर नहीं हुई हाई-कमान से मुलाकात, चुनावों को लेकर हुई चर्चा-सीएम बघेल
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेतृत्व के बीच चल रही अंदरूनी रार पर जहां भाजपा पैनी नजर बनाए है, वहीं सीएम भूपेश बघेल और उनके नेता इस विवाद को गैरजरूरी बताते हुए जवाब देने से बच रहे हैं। इस बीच सीएम भूपेश बघेल रविवार को दिल्ली दौरे पर रहे। जब उनसे…
स्मृति ईरानी ने पवन खेड़ा-जयराम रमेश को भेजा कानूनी नोटिस, बिना शर्त लिखित माफी मांगने को कहा
नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेताओं पवन खेड़ा, जयराम रमेश, नेता डिसूजा और पार्टी को कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में उनसे बिना शर्त लिखित माफी मांगने को कहा गया है। इसके साथ उनसे आरोपों को तत्काल प्रभाव से वापस लेने के लिए कहा गया है।…
सियासत: कांग्रेस को सताने लगी सेंधमारी की चिंता, दिल्ली दरबार में पहुंचे सीएम बघेल और सिंहदेव
रायपुर (एजेंसी)। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस आंतरिक कलह से भी परेशान है। यहां सीएम भूपेश बघेल और कैबिनेट मंत्री टीएस सिंह देव के बीच सियासी घमासान पार्टी की चिंता का विषय बना हुआ है। विधायकों की लामबंदी के चलते दोनों नेताओं को एक बार फिर से दिल्ली पहुंच गए हैं। बताया…
कांग्रेस पर पलटवार: स्मृति ईरानी बोलीं- मैंने सोनिया-राहुल के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस की, यही मेरी बेटी का दोष
नई दिल्ली (एजेंसी)। गोवा में अवैध बार के संचालन में कथित रूप से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी का नाम सामने आने के बाद कांग्रेस ने उन पर हमला बोला है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि गोवा में स्मृति ईरानी की बेटी द्वारा चलाए जा रहे एक…
सोनिया गांधी से आज की पूछताछ पूरी, 25 जुलाई को फिर से होना होगा पेश
नई दिल्ली (एजेंसी)। सोनिया गांधी से 21 जुलाई को दो घंटे से कम की पूछताछ के बाद इंटेरोगेशन का पहला दिन पूरा हो गया है। स्वास्थ्य कारणों के चलते उनसे आज दोबारा पूछताछ नहीं की जाएगी। बताया जा रहा है कि 25 जुलाई को उनसे दोबारा पूछताछ हो सकती है।…
राष्ट्रपति चुनाव परिणाम: पहले राउंड में मुर्मू को भारी बढ़त, यशवंत सिन्हा को मिले मात्र 208 वोट
नई दिल्ली (एजेंसी)। देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय मानी जा रही है। नतीजे शाम तक आने की संभावना है। मतगणना का कार्य उसी कमरा नंबर 63 में हो रही है जहां सांसदों के…
राष्ट्रपति चुनाव परिणाम: कौन होंगे देश के प्रथम नागरिक, नतीजा शाम तक, पहले गिने जा रहे हैं सांसदों के वोट
नई दिल्ली (एजेंसी)। देश के राष्ट्रपति के चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू, जबकि विपक्ष की तरफ से यशवंत सिन्हा उम्मीदवार हैं। मुर्मू की जीत की काफी संभावना जताई जा रही है। यदि वह जीत हासिल करती हैं, तो देश की पहली…
बड़ी बेंच के पास जा सकता है महाराष्ट्र का सियासी मामला, अब एक अगस्त को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
मुंबई (एजेंसी)। महाराष्ट्र का सियासी मामला उलझता ही जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट अब इस मामले की सुनवाई के लिए बड़ी बेंच गठित कर सकता है। बुधवार को मामले की सुनवाई के दौरान सीजेआई एनवी रमना ने इसके संकेत दिए। उन्होंने कहा, मामले की सुनवाई के लिए एक बड़ी बेंच…
नुपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, अदालत ने 10 अगस्त तक गिरफ्तारी पर लगाई रोक
नई दिल्ली (एजेंसी)। पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी के मामले में भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई। नुपुर की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई जिसमें उन्होंने अदालत से गिरफ्तारी से राहत देने की मांग की थी। वकील ने अदालत में दलील…
राष्ट्रपति के लिए मतदान खत्म: 90 विधायकों ने किया मतदान, उम्मीदवार का भाग्य मतपेटी में कैद, मतगणना 21 को
रायपुर। देश के 16वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए सोमवार सुबह 10 बजे से शुरू हुआ मतदान खत्म हो गया है। छत्तीसगढ़ के सभी 90 विधायकों ने वोट डाले। सबसे पहले बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने मतदान किया तो सबसे अंत में कांग्रेस विधायक द्वारिकाधीश यादव का वोट पड़ा। कांग्रेस…
‘मैंने कभी सपने में नहीं सोचा था… नामांकन के बाद बोले जगदीप धनखड़
नई दिल्ली (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल और भाजपा नेता जगदीप धनखड़ ने एनडीए के उम्मीदवार के रूप में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, भाजपा के राष्ट्रीय…
उद्धव ठाकरे को फिर एक और झटका, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामदास कदम का शिवसेना से इस्तीफा
मुंबई (एजेंसी)। शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक और पार्टी नेता ने तगड़ा झटका दिया है। शिवसेना लीडर रामदास कदम ने शिवसेना से इस्तीफा दे दिया है। वह उद्धव ठाकरे के गुट में थे। मालूम हो कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना विधायकों की…
निकाय चुनाव: BJP ने लगाया जीत का ‘चौका’, AAP का भी खुला खाता
भोपाल (एजेंसी)। मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण में जिन सीटों पर वोटिंग हुई थी वहां आज काउंटिंग हो रही है। आज 44 जिलों के 133 नगरीय निकायों में मतगणना हो रही है। इसमें 11 नगर निगम, 36 नगर पालिका और 86 नगर परिषद शामिल हैं। अब…


