ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्मृति ईरानी ने पवन खेड़ा-जयराम रमेश को भेजा कानूनी नोटिस, बिना शर्त लिखित माफी मांगने को कहा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

स्मृति ईरानी ने पवन खेड़ा-जयराम रमेश को भेजा कानूनी नोटिस, बिना शर्त लिखित माफी मांगने को कहा

By @dmin
Published: July 24, 2022
Share
शाह की जगह स्मृति ईरानी करेंगी हावड़ा की रैली, गृह मंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करेंगे संबोधित
शाह की जगह स्मृति ईरानी करेंगी हावड़ा की रैली, गृह मंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करेंगे संबोधित
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेताओं पवन खेड़ा, जयराम रमेश, नेता डिसूजा और पार्टी को कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में उनसे बिना शर्त लिखित माफी मांगने को कहा गया है। इसके साथ उनसे आरोपों को तत्काल प्रभाव से वापस लेने के लिए कहा गया है। दरअसल, कांग्रेस ने बीते दिन स्मृति ईरानी की 18 वर्षीय बेटी पर गंभीर आरोप लगाए गए थे।

क्या है मामला?

  • दरअसल, गोवा में अवैध बार के संचालन में कथित रूप से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी का नाम सामने आने के बाद कांग्रेस ने उन पर हमला बोला था। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा था कि एक मरे हुए व्यक्ति के नाम का दुरुपयोग कर अपनी तिजोरियां भरने से ज्यादा बेशर्मी और क्या होगी? इनकी वाहियात और दोहरी मानसिकता आज पूरा देश देख रहा है।
  • खेड़ा ने कहा था कि गोवा में स्मृति ईरानी की बेटी द्वारा चलाए जा रहे एक ‘रेस्टोरेंट’ पर फर्जी लाइसेंस लेने का आरोप है। वह लाइसेंस एक ऐसे व्यक्ति के नाम पर है, जिनका देहांत मई 2021 में हुआ और लाइसेंस जून 2022 में लिया गया। बार से सराबोर ‘सरकार’ को अखबार चलाने वालों से इतना बैर क्यों है?
  • कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा था कि हैरानी की बात यह है ऐसे नेताओं के समर्थकों के बच्चे नमाज और हनुमान चालीसा की लड़ाई लड़ें और खुद उनके बच्चे या तो विदेशों में पढ़ें या आपके ‘आशीर्वाद’ के सहारे इस तरह के गैरकानूनी काम करें। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्मृति ईरानी को बर्खास्त करने की मांग की थी।

केंद्रीय मंत्री ने किया था पलटवार
केंद्रीय मंत्री ने मामले में कांग्रेस पर पलटवार किया था। उन्होंने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और दिग्गज नेता जयराम रमेश को जमकर घेरा था। उन्होंने कहा था कि दो अधेड़ उम्र के पुरुषों ने एक 18 साल की लड़की की इज्जत की धज्जियां उड़ाने का दुस्साहस किया है। उस लड़की का दोष यह है कि उस लड़की की मां ने 2014 और 2019 में अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा। जिस 18 साल की लड़की की इज्जत पर कांग्रेस के प्रवक्ताओं ने आज हमला किया, उस लड़की का दोष यह है कि उसकी मां स्मृति ईरानी सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस करती है। वो 18 साल की लड़की जो कॉलेज के प्रथम वर्ष में पढ़ती है, उसका दोष यह है कि उसकी मां ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी की 5,000 करोड़ की लूट के ऊपर प्रेसवार्ता की।

राहुल को दी थी चुनौती
उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को चुनौती देते हुए कहा कि मैं राहुल गांधी को 2024 में फिर से अमेठी लोकसभा सीट से लडऩे की चुनौती देती हूं और वादा करती हूं कि वह फिर से हारेंगे।

जनसमस्याओं का निराकरण समय सीमा में हो : मुख्यमंत्री बघेल
छत्तीसगढ़ में पहली बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य स्तरीय ई-लोक अदालत में सुनवाई …
Gustakhi Maaf: अब तक मुगालते में जीती रही कांग्रेस
गेल 1.72 लाख करोड़ का बकाया भुगतान करे: दूरसंचार विभाग
बजट सत्र का समापन : सीएम साय ने जताया आभार, कहा- सभी के सहयोग से हुआ संपन्न
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारत को उकसाने से बाज नहीं आ रहा ड्रैगन, एलएसी पर चीनी लड़ाकू विमानों की हरकतें बेलगाम भारत को उकसाने से बाज नहीं आ रहा ड्रैगन, एलएसी पर चीनी लड़ाकू विमानों की हरकतें बेलगाम
Next Article नरवा विकास: वन क्षेत्रों में 30-40 मॉडल के 1.67 लाख संरचनाओं का निर्माण जारी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?