ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राष्ट्रपति चुनाव परिणाम: कौन होंगे देश के प्रथम नागरिक, नतीजा शाम तक, पहले गिने जा रहे हैं सांसदों के वोट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

राष्ट्रपति चुनाव परिणाम: कौन होंगे देश के प्रथम नागरिक, नतीजा शाम तक, पहले गिने जा रहे हैं सांसदों के वोट

By @dmin
Published: July 21, 2022
Share
राष्ट्रपति चुनाव परिणाम: कौन होंगे देश के प्रथम नागरिक, नतीजा शाम तक, पहले गिने जा रहे हैं सांसदों के वोट
राष्ट्रपति चुनाव परिणाम: कौन होंगे देश के प्रथम नागरिक, नतीजा शाम तक, पहले गिने जा रहे हैं सांसदों के वोट
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश के राष्ट्रपति के चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू, जबकि विपक्ष की तरफ से यशवंत सिन्हा उम्मीदवार हैं। मुर्मू की जीत की काफी संभावना जताई जा रही है। यदि वह जीत हासिल करती हैं, तो देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बन जाएंगी। नतीजे शाम तक आने की संभावना है। मतगणना का कार्य उसी कमरा नंबर 63 में हो रही है जहां सांसदों के वोट डालने की व्यवस्था की गई थी। इसी कमरे को स्ट्रॉन्ग रूम में बदल कर मतपेटियां रखी गई हैं। यहां सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था है। राष्ट्रपति चुनाव में हुए मतदान में पहले सांसदों के वोट गिने जा रहे हैं। इस बीच भाजपा ने दावा किया है कि द्रौपदी मुर्मू की जीत पक्की है।

भाजपा ने की विजय जुलूस की तैयारी
भाजपा नीत एनडीए को पूरा भरोसा है कि द्रौपदी मुर्मू ही विजय होंगी। भाजपा ने विजय जुलूस की भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके अलावा जीत के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तीन किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे।

मुर्मू की जीत पर देश में सभी को गर्व की अनुभूति होने वाली: किरेन रिजिजू
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति होने से न केवल आदिवासी, बल्कि देश में सभी को गर्व की अनुभूति होने वाली है। मुझे पता चला है कि सभी प्रमुख आदिवासी नेता मुर्मू जी को बधाई देने के लिए दिल्ली आएंगे।

राष्ट्रपति को चुनने के लिए वोटों की गिनती शुरू
देश में 15वें राष्ट्रपति को चुनने के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय मानी जा रही है। मुर्मू के गांव में बांटने के लिए 20 हजार लड्डू तैयार तैयार किए गए हैं।

द्रौपदी मुर्मू के पैतृक गांव में जश्न की तैयारी
द्रौपदी मुर्मू के पैतृक गांव में जश्न की तैयारी शुरू हो गई है। अगर मुर्मू जीतती हैं तो वह देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी। उधर, द्रौपदी मुर्मू के पैतृक स्थान ओडिशा के रायरंगपुर में तो जश्न की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। नतीजे आने के बाद मिठाइयां बांटी जाएंगी। रायरंगपुर में लड्डू बनने शुरू हो गए हैं।

यूपी के विधायकों का मत मूल्य सबसे अधिक
उत्तर प्रदेश के एक विधायक के वोट का मूल्य सबसे अधिक 208 है। इसके बाद झारखंड और तमिलनाडु के विधायकों के मत का मूल्य 176 है, तो महाराष्ट्र के विधायकों के वोट का मूल्य 175 है। सिक्किम के एक विधायक के वोट का मूल्य केवल सात है जो पूरे देश में सबसे कम है। मालूम हो कि देश की पहली महिला राष्ट्रपति होने का गौरव प्रतिभा पाटिल को हासिल है जो 2007 में शीर्ष संवैधानिक पद के लिए चुनी गईं थीं।

द्रौपदी मुर्मू को 27 दलों का था समर्थन
27 दलों के समर्थन के साथ द्रौपदी मुर्मू का पलड़ा भारी है। वहीं महज 14 दलों के समर्थन के साथ सिन्हा को करीब 3.5 लाख वोट ही मिलने की उम्मीद है।

इस तरह से होगी मतगणना
सबसे पहले संसद भवन में डाले गए वोटों की गिनती की जाएगी। संसद भवन में कुल 730 वोट डाले गए थे। इन वोटों की गिनती के बाद राज्यों में पड़े मतों की गिनती शुरू होगी। इसके लिए अंग्रेजी वर्णमाला के क्रमानुसार 10 राज्यों की मतपेटियां बारी-बारी से निकाली जाएंगी।

99.18 फीसदी वोट पड़े थे संसद में
देश के 15वें राष्ट्रपति को चुनने के लिए सोमवार को मतदान हुआ था और संसद भवन में 99.18 प्रतिशत मत पड़े थे। देश के दस राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में 100 फीसदी वोटिंग हुई थी। कई राज्यों में क्रॉस वोटिंग की भी खबरें थीं।

शाम तक आएगा नतीजा
राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी को इन चुनावों के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। वह मतगणना की निगरानी करेंगे। परिणाम शाम तक आने की उम्मीद है।

गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मानित हुए सुपेला टीआई दुर्गेश शर्मा, मिला उत्कृष्ठ थाना व थाना प्रभारी का सम्मान
हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियों से तोड़तोड़, इलाके में तनाव; जांच में जुटी पुलिस
Big news : छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर फोर्स के ऑपरेशन से डरे नक्सली, प्रेस नोट जारी कर की कार्रवाई रोकने की मांग
Breaking News : IAS के बाद अब IPS अधिकारियों के तबादले, हटाए गए जितेन्द्र शुक्ला, विजय अग्रवाल होंगे दुर्ग के नए एसपी
मायावती का बड़ा ऐक्शन, बसपा की सभी कमेटियां भंग, तीन नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article द ग्रे मैन के प्रीमियर में धनुष के भारतीय पहनावे ने लूटा सबका दिल, नामचीन सितारों ने की शिरकत
Next Article रिलीज हुआ ‘गेम ऑफ थ्रोन्स के प्रीक्वल का ट्रेलर, सामने आएगी 200 साल पुरानी कहानी

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?