ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सोनिया गांधी से आज की पूछताछ पूरी, 25 जुलाई को फिर से होना होगा पेश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

सोनिया गांधी से आज की पूछताछ पूरी, 25 जुलाई को फिर से होना होगा पेश

By @dmin
Published: July 21, 2022
Share
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में बड़ा फैसला, 23 जून को होगा पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में बड़ा फैसला, 23 जून को होगा पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। सोनिया गांधी से 21 जुलाई को दो घंटे से कम की पूछताछ के बाद इंटेरोगेशन का पहला दिन पूरा हो गया है। स्वास्थ्य कारणों के चलते उनसे आज दोबारा पूछताछ नहीं की जाएगी। बताया जा रहा है कि 25 जुलाई को उनसे दोबारा पूछताछ हो सकती है। फिलहाल ईडी ने कोई नया समन जारी नहीं किया है। उधर, पूछताछ के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने सड़क पर उग्र प्रदर्शन किया। मल्लिकार्जुन खडग़े, शशि थरूर सहित कांग्रेस के 75 सांसदों को पुलिस ने हिरासत में लिया।

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी नेशनल हेराल्ड केस में पूछताछ के लिए सुबह के वक्त ईडी के दफ्तर पहुंची थी। उनके साथ उनकी बेटी और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी भी पहुंची थी। सोनिया गांधी अपने साथ दवाएं लेकर गई थीं। पूछताछ के दौरान प्रियंका और सोनिया गांधी एक ही कमरे में मौजूद थीं।

मोनिका शर्मा के पास पूछताछ की कमान
सूत्रों का कहना है कि सोनिया गांधी से पूछताछ की कमान महिला अफसर मोनिका शर्मा को सौंपी गई है। वह ईडी में अडिशनल डायरेक्टर के पद पर हैं। 75 वर्षीय सोनिया गांधी के स्वास्थ्य को देखते हुए दफ्तर में एंबुलेंस की व्यवस्था भी की गई थी। सोनिया गांधी के स्वास्थ्य कारणों के चलते प्रियंका गांधी को भी दफ्तर में रहने की इजाजत दी गई थी।

सोनिया गांधी की रिक्वेस्ट पर मानी ईडी
ईडी सूत्रों का कहना है कि करीब दो घंटे की पूछताछ के बाद ईडी के अधिकारियों ने सोनिया गांधी से कहा कि क्या वे थोड़ा ब्रेक लेना चाहती हैं। जवाब में सोनिया गांधी ने कहा कि हां वो लंच करना चाहती हैं। फिर सोनिया गांधी की तरफ से कहा गया कि क्या आज की पूछताछ जल्दी पूरी की जा सकती है। इस पर ईडी के अधिकारी मान गए। हालांकि ईडी के अधिकारियों ने सोनिया गांधी से कहा कि उन्हें 25 जुलाई को फिर से बुलाया जा सकता है। इसके बाद सोनिया गांधी प्रियंका के साथ ईडी दफ्तर से अपने घर के लिए रवाना हो गई।

ट्रेनें रोकी, सड़क पर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन
नेशनल हेराल्ड केस में ईडी द्वारा सोनिया गांधी से पूछताछ के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने सड़क पर उग्र प्रदर्शन किया। मल्लिकार्जुन खडग़े, शशि थरूर सहित कांग्रेस के 75 सांसदों को पुलिस ने हिरासत में लिया। कांग्रेस के 6 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। मीडिया रिपोट्र्स हैं कि दिल्ली में कार्यकर्ताओं ने शिवाजी ब्रिज में तीन ट्रेनें रोकी।

एक ही परिवार को निशाना बनाना गलत
कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि एक ही परिवार के दो सदस्यों को बार-बार तलब करना गलत है, वह भी एक ही मामले में। जहां तक लोगों की गिरफ्तारी का सवाल है, ऐसा नहीं है कि उन्होंने कानून-व्यवस्था की स्थिति को बाधित किया है। इसके अलावा, हमें आंदोलन करने का अधिकार है।

गांधी परिवार बेदाग तो चिंता क्यों: भाजपा
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी जांच पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘अगर गांधी परिवार बेदाग है, तो चिंतित क्यों है? अगर उन्होंने भ्रष्टाचार नहीं किया है तो यह हंगामा क्यों। भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों की जांच करना जांच एजेंसियों का कर्तव्य है।

पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र आज से, कृषि कानूनों के विरोध में पेश होगा विधेयक
पांच सदस्यीय मंत्रियों की हाई पावर कमेटी की हुई बैठक… गरीबों, श्रमिकों और उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए बनेगा नया कानून
छत्तीसगढ़ में अब तक 614.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज
मुख्यमंत्री साय ने सुनी ‘मन की बात’, बोले- यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं यह देश की सामूहिक चेतना का बन गया है उत्सव
Breaking News : दुर्ग में युवक की हत्या, बदमाशों ने घर से बुलाकर बेरहमी से पीटा, अस्पताल में हो गई मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राष्ट्रपति चुनाव परिणाम: पहले राउंड में मुर्मू को भारी बढ़त, यशवंत सिन्हा को मिले मात्र 208 वोट राष्ट्रपति चुनाव परिणाम: पहले राउंड में मुर्मू को भारी बढ़त, यशवंत सिन्हा को मिले मात्र 208 वोट
Next Article लोगों की बुनियादी समस्याओं को हल करने की दिशा में प्राथमिकता से करें कार्य-संभागायुक्त लोगों की बुनियादी समस्याओं को हल करने की दिशा में प्राथमिकता से करें कार्य-संभागायुक्त

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?