प्रधानमंत्री मोदी के निजी सचिव टोपनो विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक के सलाहकार नियुक्त
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निजी सचिव राजीव टोपने को वॉशिंगटन में विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक का वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय के गुरुवार को जारी आदेश में यह जानकारी दी गई है। टोपनो 1996 बैच के गुजरात कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी…
तब्लीगी जमात के 2500 विदेशी नागरिकों के भारत आने पर 10 साल का प्रतिबंध
नई दिल्ली (एजेंसी)। तब्लीगी जमात की गतिविधियों में शामिल 2500 विदेशी नागरिकों के भारत आने पर 10 साल का प्रतिबंध लगा दिया गया है। केंद्र सरकार के सूत्रों के मुताबिक इनमें से बहुत से विदेशी नागरिकों को पहले ही ब्लैकलिस्ट किया जा चुका था। ये सभी टूरिस्ट वीजा पर भारत आए थे।…
सुप्रीम कोर्ट से आरबीआई ने कहा, छह महीने तक ईएमआई ब्याज में राहत ठीक नहीं
नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने उच्चतम न्यायालय से कहा कि कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर वह कर्ज किस्त के भुगतान में राहत के हर संभव उपाय कर रहा है। लेकिन ब्याज माफ करवाना उसे सही निर्णय नहीं लगता है क्योंकि इससे बैंकों की वित्तीय स्थिति बिगड़ सकती है।…
भारत-ऑस्ट्रेलिया वर्चुअल समिट में पीएम मोदी बोले- दोस्ती में मजबूती का सही समय, दुनिया के लिए होगा अच्छा
नई दिल्ली (एजेेेंसी)। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के बीच गुरुवार को पहला वचुर्अल सम्मेलन हुआ। पीएम मोदी ने इस दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रिश्ते को और मजबूत बनाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि विश्व को कोरोना महामारी से जल्दी…
केरल में हथिनी की हत्या से देश में रोष: केंद्र ने मांगी रिपोर्ट, कहा- दोषी बख्शे नहीं जाएंगे
नई दिल्ली (एजेंसी)। केरल के साइलेंट वैली फॉरेस्ट में एक गर्भवती हथिनी के मुंह में पटाखे से भरा अनानास खिलाया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले पर अब केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने गुरुवार को कहा,…
वैज्ञानिकों ने किया दावा: नवंबर-दिसबंर में ही भारत पहुंच गया था कोविड-19 वायरस
हैदराबाद (एजेंसी)। कोरोना वायरस के प्रसार को लेकर अब वैज्ञानिकों ने नया दावा किया है। भारत में कोरोना वायरस का पहला मामला 30 जनवरी को केरल में दर्ज किया गया था। लेकिन देश के शीर्ष वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि भारत में कोरोना वायरस का प्रवेश नवंबर 2019 में…
फिर टूटा कोरोना का रिकार्ड: पिछले 24 घंटे में सामने आए 9304 नए मामले, संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा दो लाख 17 हजार के करीब
नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना संक्रमण के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं और रोजाना रिकार्ड बना रहे हैं। मार्च माह में जहां कोरोना संक्रमित गिणती के मिल रहे थे वहीं अब यह हजारों की संख्या में मिल रहे हैं। कोरोना संक्रमण के मामलों ने अब नया रिकार्ड बना लिया है। 24…
भरूच में केमिकल फैक्ट्री की भट्ठी में विस्फोट, 5 की मौत, दर्जनों झुलसे
भरूच (एजेेंसी)। गुजरात के भरूच जिले में दाहेज स्थित एक केमिकल फैक्ट्री की भी में बुधवार को विस्फोट के बाद भीषण आग लग जाने से कम से कम 5 कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों कर्मचारी झुलस गए हैं।भरूच के जिलाधिकारी एम डी मोदिया ने कहा, 'कृषि-रसायन कंपनी की…
पाकिस्तान के ग्वादर में चीन बना रहा है हाई सिक्योरिटी कंपाउंड, सैटेलाइट इमेज से हुआ खुलासा
ग्वादर (एजेेंसी)। भारत और चीन के बीच सीमा पर जारी तनाव फिलहाल कम होता नहीं दिख रहा है। अब खबर आ रही है कि चीन पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत स्थित ग्वादर पोर्ट के नजदीक हाई सिक्योरिटी कंपाउंड बन रहा है। इसकी संभावना है कि चीन नौसैनिक अड्डे के लिए इसका…
केंद्र का बड़ा फैसला, मंडी से बाहर भी उपज बेच सकेंगे किसान, आवश्यक वस्तु कानून में सुधार
नई दिल्ली (एजेेंसी)। प्रधानमंत्री आवास पर आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई। इसे लेकर आयोजित प्रेसवार्ता में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि कोरोना वायरस संकट के दौरान सरकार ने किसानों के हित में फैसले लिए। जावड़ेकर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई…
संविधान में इंडिया की जगह भारत की मांग वाली याचिका पर दखल से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
नई दिल्ली (एजेंसी)। उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को संविधान में संशोधन करके 'इंडियाÓ शब्द को बदलकर 'भारतÓ करने की मांग वाली याचिका पर दखल देने से इनकार कर दिया है। अदालत ने याचिकाकर्ता को अपनी रिट याचिका की प्रतिलिपि संबंधित मंत्रालयों को प्रतिनिधित्व के रूप में भेजने का निर्देश दिया…
महाराष्ट्र के रायगढ़ में तूफान निसर्ग का लैंडफॉल, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश जारी
मुंबई (एजेंसी)। चक्रवाती तूफान निसर्ग महाराष्ट्र के कई इलाकों से आज टकरा गया है। तूफान ने सुबह 11:30 बजे रायगढ़ में लैंडफॉल किया है। तटीय इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश जारी है। तबाही के मद्देनजर मुंबई और गुजरात में रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग…
पश्चिम बंगाल को भारत से अलग करने की रची जा रही साजिश, एक राज्यपाल का दावा
कोलकाता (एजेंसी)। एक राज्यपाल ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल को भारत से अलग करने की साजिश रची जा रही है. बुधवार को मेघालय के राज्यपाल तथागत रॉय ने यह दावा किया। 'बांग्ला पोक्खो ' नामक एक संगठन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा है कि इस संगठन ने…
2022 तक तैयार हो जाएगा दिव्य राममंदिर, गर्भगृह के चारों तरफ समतलीकरण का काम लगभग पूरा
लखनऊ (एजेेंसी)। लॉकडाउन में ढील के साथ ही अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण की प्रक्रिया भी गति पकडऩे लगी है। रामलला के गर्भगृह स्थल के चारों तरफ 11 मई से चल रहा समतलीकरण कार्य लगभग पूरा हो गया है। मंदिर की आधारशिला रखने की रूपरेखा तय की जा रही है। उधर,…
पुलवामा मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को किया ढेर
जम्मू (एजेंसी)। पुलवामा एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादियों को मार गिराया है। इनमें से एक की पहचान अब्दुल रहमान उर्फ फौजी भाई के रूप में हुई है। वह जैश का आईईडी एक्सपर्ट था और पिछले दिनों पुलवामा में जिस कार बम की साजिश को नाकाम किया गया…


