ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महाराष्ट्र के रायगढ़ में तूफान निसर्ग का लैंडफॉल, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश जारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

महाराष्ट्र के रायगढ़ में तूफान निसर्ग का लैंडफॉल, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश जारी

By @dmin
Published: June 3, 2020
Share
महाराष्ट्र के रायगढ़ में तूफान निसर्ग का लैंडफॉल, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश जारी
महाराष्ट्र के रायगढ़ में तूफान निसर्ग का लैंडफॉल, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश जारी
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। चक्रवाती तूफान निसर्ग महाराष्ट्र के कई इलाकों से आज टकरा गया है। तूफान ने सुबह 11:30 बजे रायगढ़ में लैंडफॉल किया है। तटीय इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश जारी है। तबाही के मद्देनजर मुंबई और गुजरात में रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि यह गंभीर रूप धारण कर सकता है। इस तूफान से पालघर और रायगढ़ स्थित केमिकल और परमाणु संयत्र पर भी खतरा उत्पन्न हो गया है। इनकी सुरक्षा के लिए सावधानियां बरती जा रही हैं। पालघर में देश का सबसे पुराना तारापुर एटॉमिक पॉवर प्लांट है। वहीं, गुजरात और महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों से 40 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। महाराष्ट्र में लोगों को तटीय इलाकों में जाने से रोका गया है।

  • महाराष्ट्र के अलीबाग पहुंचने वाला निसर्ग तूफान। पूरे इलाके में भारी बारिश और तेज हवाएं जारी हैं।
  • महाराष्ट्र के रायगढ़ में चक्रवाती तूफान निसर्ग की वजह से जारी तेज बारिश के बीच कई जगह पेड़ उखड़ गए।
  • मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवाती तूफान निसर्ग ने सुबह 11:30 बजे महाराष्ट्र के रायगढ़ में लैंडफॉल किया है। इसके बाद यह मुंबई और ठाणे की ओर बढ़ रहा है। तूफान के चलते इलाकों में जबरदस्त बारिश जारी है।

#CycloneNisarga will cross Maharashtra coast between Harihareshwar & Daman, very close to Alibaug between 1 pm to 4 pm; Latest visuals from Alibaug. pic.twitter.com/39ouVK0n9L

— ANI (@ANI) June 3, 2020
  • मौसम विभाग की शुभांगी भूटे ने बताया कि निसर्ग तूफान गंभीर चक्रवाती तूफान बन गया है। हवा की रफ्तार 100-120 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। पूरे रायगढ़, मुंबई, ठाणे, पालघर में भारी से भारी वर्षा की संभावना है। आज दोपहर 1-4 बजे के बीच ये अलीबाग के दक्षिण में टकराएगा।
  • महाराष्ट्र के ठाणे के निसर्ग तूफान आने से पहले उत्तन गांव में एनडीआरएफ की टीम।
  • मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, निसर्ग तूफान एक गंभीर चक्रवात में तब्दील हो गया है। सुबह 5:30 बजे यह अलीबाग से 165 और मुंबई से 215 किलोमीटर दूर है। मंत्री ने लोगों से घरों में ही रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि मछुआरे समुद्र की ओर न जाएं। वहीं, अगले कुछ घंटों में कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात के तटीय इलाकों में भारी बारिश की आशंका है।
  • साइक्लोन निसर्ग की वजह से महाराष्ट्र में एनडीआरएफ की 20 टीमों को तैनात किया गया। मुंबई में आठ टीमें, रायगढ़ में पांच टीमें, पालघर में दो, ठाणे में दो, रत्नागिरी में दो और सिंधुदुर्ग में एक टीम को तैनात किया गया है।

Maharashtra: Many trees uprooted in the Raigad district due to strong winds in view of #CycloneNisarga. The cyclone is expected to make landfall in an hour in the state and the process will be completed during the next 3 hours, as per IMD. pic.twitter.com/DXtKytdqX9

— ANI (@ANI) June 3, 2020
  • एनडीआरएफ ने दोनों राज्यों के तटीय जिलों में 33 टीमें तैनात की हैं। वहीं नौसेना के मुंबई ्स्थित पश्चिम कमान ने भी अपनी सभी टीमों को अलर्ट कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र, गुजरात के मुख्यमंत्रियों से बातकर मदद का भरोसा दिया।
  • भारत के मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि अरब सागर के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र और गहरा हो गया है। चक्रवात निसर्ग के बुधवार को देर शाम तक उत्तर महाराष्ट्र और दक्षिण गुजरात तटों तक पहुंचने का अनुमान है। हालांकि, अम्फान के मुकाबले निसर्ग थोड़ा कमजोर है, लेकिन आपदा प्रबंधन दल इसके लिए भी कमर कस चुके हैं। एनडीआरएफ के दल दोनों राज्यों में तटीय इलाकों से लोगों को निकालने का काम कर रहे हैं। वे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और जागरूक करने का काम कर रहे हैं।

NDRF teams conducted evacuation of the population at Uttan village in Mira Bhaindar, Thane: NDRF (National Disaster Response Force). #Maharashtra #CycloneNisarga pic.twitter.com/e7UUPpCu3K

— ANI (@ANI) June 3, 2020
  • तेज हवाओं के साथ भारी वर्षा होगी: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि चक्रवात निसर्ग के बुधवार को दक्षिण गुजरात और उत्तरी महाराष्ट्र के तट से होकर गुजरने का अनुमान है। उस समय 105 से 110 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। दक्षिण गुजरात और तटीय महाराष्ट्र में इस दौरान अत्यधिक भारी बारिश का पूर्वानुमान है। वहीं, तेज हवाओं से सैकड़ों पेड़, बिजली के खंभों और दूरसंचार टावर उखडऩे की आशंका है।
छत्तीसगढ़ में अब ई-ऑफिस सिस्टम, मंत्रालय के सभी विभागों में शुरू हुई सुविधा… 16 विभागाध्यक्ष कार्यालय भी जुड़े
बाड़ी विकास योजना से महेश्वरी यादव की माली हालत हुई बेहतर
प्रभारी सचिव चंपावत ने पीएम श्री स्कूल डोंगरगढ़ का किया निरीक्षण, बच्चों से की बात
छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से, वित्तमंत्री ओपी चौधरी पेश करेंगे साय सरकार का दूसरा बजट
बिग ब्रेकिंग : जारी हुआ सीजी बोर्ड परीक्षा 2022 का टाइम-टेबल, जानिए कब-कब होंगे 10वीं-12वीं के पेपर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पश्चिम बंगाल को भारत से अलग करने की रची जा रही साजिश, एक राज्यपाल का दावा पश्चिम बंगाल को भारत से अलग करने की रची जा रही साजिश, एक राज्यपाल का दावा
Next Article बिग ब्रेकिंग: डबरापारा पुल पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?