National

Latest National News

भारत ने किया शौर्य मिसाइल के नए संस्करण का सफल परीक्षण, 800 किमी दूर तक दुश्मन को करेगा ढेर

नई दिल्ली (एजेंसी)। पूर्वी लद्दाख में चीन से जारी गतिरोध के बीच भारत ने शनिवार को शौर्य मिसाइल के नए संस्करण का सफल परीक्षण किया। यह मिसाइल सतह से सहत पर मार करने वाली परमाणु क्षमता से लैस बैलिस्टिक मिसाइल है। सरकार के सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने…

By @dmin

लोन मोरेटोरियम पर सरकारी राहत: दो करोड़ तक के ऋण पर लगा ‘ब्याज पर ब्याज’ माफ होगा

नई दिल्ली (एजेंसी)। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) और व्यक्तिगत उधारकर्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वह मोरेटोरियम अवधि (मार्च से अगस्त तक) के दौरान ब्याज पर ब्याज को माफ करने के लिए तैयार हो गई है। ये राहत दो…

By @dmin

अमेरिकी सैन्य विमान ने पहली बार रक्षा संधि के तहत भारतीय एयरबेस पर भरा ईंधन…

नई दिल्ली । पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ भारत के मौजूदा सैन्य टकराव के बीच, अमेरिका के लंबी दूरी के समुद्री गश्ती विमान ने रणनीतिक रूप से स्थित अंडमान और निकोबार द्वीप से ईंधन भरना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को एक अमेरिकी पी-8 पोसिडॉन विमान…

By @dmin

महागठबंधन में सीटों का पेच सुलझा, एनडीए में अभी भी कायम है माथापच्ची

पटना (एजेंसीी)। विधानसभा चुनाव के पहले चरण के नामांकन के दो दिन बीत जाने के बावजूद एनडीए में शुक्रवार को सीट शेयरिंग का पेच पूरी तरह नहीं सुलझ पाया। दूसरी तरफ विपक्षी महागठबंधन में शुक्रवार देर रात सीटों का बंटवारा तय हो गया। राजद नेता तेजस्वी यादव की और कांग्रेस के पूर्व…

By @dmin

देश के नाम एक और उपलब्धि: पीएम मोदी ने दुनिया की सबसे बड़ी सुरंग अटल टनल का किया उद्घाटन… बस को दिखाई हरी झंडी

शिमला (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल टनल रोहतांग का उद्घाटन कर दिया है। उद्घाटन के बाद पीएम मोदी नॉर्थ पोर्टल में निगम की बस को हरी झंडी दिखाकर 15 बुजुर्ग यात्रियों को साउथ पोर्टल की तरफ रवाना किया। इस मौके पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय…

By @dmin

पुणे में तेजधार हथियार से शिवसेना नेता की हत्या, तीन लोग गिरफ्तार

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में गुरुवार देर रात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों द्वारा शिवसेना के स्थानीय नेता की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। नेता की पहचान दीपक मारटकर के रूप में हुई है जो कि शिवसेना की युवा शाखा के एक पदाधिकारी…

By @dmin

सुप्रीम कोर्ट में अब चीफ जस्टिस और 7 वरिष्ठ जज सुनेंगे जनहित याचिका, 5 अक्टूबर से होगा बदलाव

नई दिल्ली (एजेंसी)। सुप्रीम कोर्ट में 5 अक्टूबर से जनहित याचिकाओं (पीआईएल), पत्र याचिकाओं और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों की सुनवाई चीफ जस्टिस एसए बोबडे और सात अन्य वरिष्ठ जज ही करेंगे। इसके लिए बृहस्पतिवार को जजों के बीच मुकदमों के बंटवारे का नया रोस्टर जारी कर दिया गया।…

By @dmin

खुशखबरी: त्यौहारी सीजन में 15 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच 200 विशेष ट्रेनें चलाने की तैयारी

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय रेल त्यौहारी सीजन में 15 अक्तूबर से 30 नवंबर के बीच 200 विशेष ट्रेनें चलाने की योजना बना रही है। रेलवे ने फिलहाल सभी सामान्य यात्री ट्रेनों को अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दिया है। ये ट्रेनें 22 मार्च से रद्द हैं। रेलवे ने दिल्ली को…

By @dmin

कोरोना के देसी टीके कोवेक्सीन पर गुड न्यूज: 30 हजार लोगों पर इस महीने शुरू होगा फेज 3 ट्रायल

नईदिल्ली। भारत में बनी कोरोना वायरस वैक्सीन कोवेक्सीन को लेकर अच्छी खबर है। भारत बायोटेक फेज- 3 ट्रायल में 25,000 से 30,000 लोगों पर वैक्सीन का टेस्ट करना चाहती है। फेज- 3 ट्रायल के लिए उत्तर प्रदेश सरकार से कंपनी की बातचीत हो गई है। लखनऊ और गोरखपुर के रिसर्च…

By @dmin

Corona in India :: एक लाख मौतों के करीब पहुंचा भारत, पिछले 24 घंटे में सामने आए 81484 नए मामले

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 81484 नए मामले सामने आए जिसके बाद देश में वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 63 लाख से ऊपर पहुंच गई है। वहीं, देश में अब तक 53 लाख से ज्यादा लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। वायरस के…

By @dmin

भारत पहुंचा राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री का अभेद्य किला ‘एयर इंडिया वनÓ विमान…. जानें क्या है इसकी खासियतें

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत के वीवीआइपी बेड़े के लिए 'एयर इंडिया वन का हो रहा इंतजार अब खत्म हो गया है। 'एयर इंडिया वन विमान दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंच गया है। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के लिए खरीदे गए दो वीवीआईपी 'एयर इंडिया वन विमानों में से पहला…

By @dmin

अब सड़क किनारे नहीं होगी गाड़ियों की चेकिंग, आज से बदल रहा है नियम

नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने केंद्रीय मोटर वाहन नियम 1989 में कई बदलाव किए हैं। सरकार की तरफ से जारी नई अधिसूचना पूरे देशभर 1 अक्तूबर 2020 से लागू हो जाएगी। नए नियम के तहत अब ट्रैफिक पुलिस बीच सड़क पर लोगों को रोक कर गाडिय़ों…

By @dmin

वेंटिलेटर में धमाके के बाद लगी आग, ऑक्सीजन न मिलने से मरीज की हुई मौत

शिवपुरी (एजेंसी)। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिला अस्पताल में लापरवाही की बड़ी घटना देखने को मिली है। अस्पताल के आईसीयू वार्ड में बुधवार को अचानक हाईफ्लो ऑक्सीजन मशीन में धमाके के साथ आग लग गई। आग लगने से ऑक्सीजन की सप्लाई रुक गई और यहां भर्ती एक मरीज की ऑक्सीजन की…

By @dmin

बिहार चुनाव 2020: पहले चरण का नामांकन आज से शुरू, सीट बंटवारे पर फिलहाल किसी गठबंधन में सहमति नहीं

नई दिल्ली (एजेंसी)। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के पहले चरण के लिए 28 अक्तूबर को वोटिंग होगी। चुनाव आयोग पहले चरण के मतदान के लिए आज अधिसूचना जारी करेगा। कोरोना काल में हो रहे पहले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आयोग चुनाव संबंधी दिशानिर्देश जारी कर चुका है। इस बार उम्मीदवार…

By @dmin

आज अमेरिका से भारत आ रहा है वीआईपी हवाई जहाज, पीएम मोदी, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति करेंगे ‘एयर इंडिया वन’ में यात्रा

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री अब 'एयर इंडिया वन' से देश-विदेश की यात्रा करेंगे। ये वीआईपी एयरक्राफ्ट आज अमेरिका से भारत पहुंच रहे हैं। इन विमानों के लिए भारत ने 2018 में बोईंग कंपनी से डील की थी। विमानों को कस्टमाइज करने का काम अमेरिका में…

By @dmin