ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अमेरिकी सैन्य विमान ने पहली बार रक्षा संधि के तहत भारतीय एयरबेस पर भरा ईंधन…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

अमेरिकी सैन्य विमान ने पहली बार रक्षा संधि के तहत भारतीय एयरबेस पर भरा ईंधन…

By @dmin
Published: October 3, 2020
Share
SHARE

नई दिल्ली । पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ भारत के मौजूदा सैन्य टकराव के बीच, अमेरिका के लंबी दूरी के समुद्री गश्ती विमान ने रणनीतिक रूप से स्थित अंडमान और निकोबार द्वीप से ईंधन भरना शुरू कर दिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को एक अमेरिकी पी-8 पोसिडॉन विमान 25 सितंबर को रसद और ईंधन भरने के लिए कुछ घंटों के लिए पोर्ट ब्लेयर में उतरा। यह अमेरिकी विमान दुश्मन की पनडुब्बियों और युद्धपोतों को निशाना बनाने के लिए रडार और मिसाइल से लैस है। भारत और अमेरिका साल 2016 में पारस्परिक सैन्य रसद संधि, लॉजिस्टिक्स एक्सचेंज मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट के तहत एक-दूसरे के युद्धपोतों को ईंधन भरने और परिचालन की सुविधा प्रदान कर रहे हैं। लेकिन यह पहली बार है जब कोई अमेरिकी सैन्य विमान अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह पर उतरा है।

यह घटना इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत और अमेरिका ने हिंद महासागर क्षेत्र में अंडमान के नजदीक अभ्यास में सहयोग किया है। यह क्षेत्र चीन के लिए आपूर्ति का एक महत्वपूर्ण समुद्री रास्ता है। यह सैन्य रसद संधि 2017 में चालू हो पाया, जब जापान के सागर में अमेरिकी नौसेना के टैंकर में एक भारतीय नौसेना के जहाज ने ईंधन भरा था। यह पहली बार है जब किसी अमेरिकी विमान ने ऐसा किया है। सितंबर में, एक भारतीय जहाज में अमेरिकी टैंकर के माध्यम से ईंधन भरा गया था।

रिपोर्ट के मुताबिक एक रक्षा सूत्र ने बताया, “विमान एक हफ्ते पहले अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के हवाई पट्टी पर LEMOA के तहत ईंधन भरने के लिए उतरा था। विमान अपनी यात्रा को फिर से शुरू करने से पहले, कुछ घंटों के लिए बेस पर मौजूद था।” हालांकि यह ईंधन भरने की एक साधारण सी बात थी, लेकिन भारत के सामरिक एयरबेस से ईंधन भरने वाले एक अमेरिकी पनडुब्बी रोधी और निगरानी विमान का संदेश बड़ा है।

भिलाई स्टील प्लांट में हादसा : डंपर की चपेट में आने से ठेका श्रमिक की मौत, धरने पर बैठे परिजन
10 चिकित्सा अधिकारियों और 19 दंत चिकित्सकों को मिली संविदा नियुक्ति, छत्तीसगढ़ के इन जिलों में होंगे पदस्थ
CG Breaking : डैम में मिली महिला की सड़ी गली लाश, हत्या के बाद भारी पत्थर से बांधकर फेंका गया… जांच में जुटी पुलिस
कलेक्टर ने जिले को दिया विकास का नया आयाम, सीएम बघेल से करेंगी सम्मानित करने का आग्रह-रत्नावली
विक्की कौशल ने गंभीर फिल्में छोड़ गोविंदा नाम मेरा क्यों साइन की? बताई वजह….
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बिहार चुनाव: एक हफ्ते में सीटों के तालमेल की घोषणा कर सकता है एनडीए, भाजपा-जदयू में बनी बात महागठबंधन में सीटों का पेच सुलझा, एनडीए में अभी भी कायम है माथापच्ची
Next Article Bhilai Chamber started campaign to make traders aware व्यापारियों को जागरुक करने भिलाई चेंबर ने शुरू किया अभियान… कलेक्टर व एसपी हुए शामिल

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?