ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महागठबंधन में सीटों का पेच सुलझा, एनडीए में अभी भी कायम है माथापच्ची
Share
Notification Show More
Latest News
साइबर क्राइम मुक्त छत्तीसगढ़’ थीम पर युवाओं ने रचनात्मक फिल्मों के जरिए दिया डिजिटल सुरक्षा का संदेश
October 4, 2026
एशियन गेम्स में भारत का अभियान समाप्त… 21 स्वर्ण सहित इस बार जीते कुल 85 पदक
October 4, 2026
बस्तर में दिव्यांगजनों के पुनर्वास के लिए चलेगा महाअभियान, डिप्टी सीएम ने दिए अफसरों को निर्देश
October 4, 2026
सीएम ग्रामीण बस योजना के 1 वर्ष पूरे : 850 गांवों में पहली बार पहुंची नियमित बस सेवा
October 4, 2026
छत्तीसगढ़ के 6 जिलों के 312 वैद्यों का प्रमाणीकरण; मार्च 2027 तक 1 हजार वैद्यों के प्रमाणीकरण का लक्ष्य
October 4, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

महागठबंधन में सीटों का पेच सुलझा, एनडीए में अभी भी कायम है माथापच्ची

By @dmin Published October 3, 2020
Share
बिहार चुनाव: एक हफ्ते में सीटों के तालमेल की घोषणा कर सकता है एनडीए, भाजपा-जदयू में बनी बात
बिहार चुनाव: एक हफ्ते में सीटों के तालमेल की घोषणा कर सकता है एनडीए, भाजपा-जदयू में बनी बात
SHARE

पटना (एजेंसीी)। विधानसभा चुनाव के पहले चरण के नामांकन के दो दिन बीत जाने के बावजूद एनडीए में शुक्रवार को सीट शेयरिंग का पेच पूरी तरह नहीं सुलझ पाया। दूसरी तरफ विपक्षी महागठबंधन में शुक्रवार देर रात सीटों का बंटवारा तय हो गया। 
राजद नेता तेजस्वी यादव की और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की बातचीत के बाद महागठबंधन में सीटों का मसला सुलझता दिखा। सूत्रों के मुताबिक, महागठबंधन में राजद के 135 सीटों पर उम्मीदवार होंगे। कांग्रेस को 70 सीटें मिलेंगी। भाकपा माले के 19 और दस सीटों पर भाकपा व माकपा के उम्मीदवार होंगे। सात सीटें वीआईपी और दो सीटें झामुमो के खाते में जाएंगी। बिहार में मनिहारी और कटोरिया अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। 
दूसरी ओर, एनडीए में लोजपा की चुप्पी के कारण जदयू और भाजपा के बीच सीटों की गुत्थी उलझी रही और करीब दर्जन भर पसंदीदा सीटों को लेकर दोनों दल आमने-सामने हैं। जदयू की ओर से सांसद ललन सिंह भाजपा नेताओं के साथ गुत्थी सुलझाने में जुटे रहे। भाजपी की सीटों पर मंथन कर बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव और चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस दोपहर बाद दिल्ली लौट गए। दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर सीटों को लेकर मंथन हुआ। 

चिराग पर अपनी ही पार्टी में दबाव
दरअसल, जदयू के खिलाफ हमलावर चिराग अपनी ही पार्टी में भारी दबाव में हैं। सीटों के लिए चिराग विरोध को जिस सीमा तक गए हैं, उसके बाद उन्हें अपना रूख नरम करने में परेशानी हो रही है। पार्टी नेताओं का भी उन पर भारी दबाव है, जबकि भाजपा ने लोजपा को दो टूक कह दिया है कि वह इस मामले में अब बहुत कुछ करने की स्थिति में नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, अमित शाह और जेपी नड्डा के साथ हुई बैठक में चिराग को 23 से 27 सीटें देने का अंतिम प्रस्ताव दिया गया है। 

चिराग ने बुलाई पार्टी की बैठक
नए प्रस्ताव पर अब चिराग ने शनिवार को पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई है। इस बैठक में पार्टी भाजपा के प्रस्ताव पर अंतिम फैसला करेगी। लोजपा सूत्रों के मुताबिक पार्टी का एक धड़ा राज्य की 143 सीटों पर उम्मीदवार खड़ा करने के पक्ष में है, जबकि भाजपा ने चिराग को कह दिया है कि वह लोजपा के जदयू के खिलाफ उम्मीदवार उतारे जाने का समर्थन नहीं करेगी। जाहिर तौर पर नई परिस्थितियों में चिराग असमंजस में हैं।

सूची जारी करने में देरी नहीं करना चाहती पार्टी
नामांकन के दो दिन बीत जाने के बावजूद उम्मीदवार चयन प्रक्रिया न शुरू होने से भाजपा चिंतित है। पहले शुक्रवार को ही सीईसी की बैठक होनी थी। अब पार्टी ने रविवार को बैठक बुलाने का फैसला किया है। भाजपा ने इस संबंध में लोजपा से साफ कह दिया है कि अब वह ज्यादा इंतजार करने की स्थिति में नहीं है। उम्मीद की जा रही है कि भाजपा रविवार को ही पहले और दूसरे चरण के उम्मीदवारों के नाम पर फैसला ले लेगी।

You Might Also Like

साइबर क्राइम मुक्त छत्तीसगढ़’ थीम पर युवाओं ने रचनात्मक फिल्मों के जरिए दिया डिजिटल सुरक्षा का संदेश

एशियन गेम्स में भारत का अभियान समाप्त… 21 स्वर्ण सहित इस बार जीते कुल 85 पदक

बस्तर में दिव्यांगजनों के पुनर्वास के लिए चलेगा महाअभियान, डिप्टी सीएम ने दिए अफसरों को निर्देश

सीएम ग्रामीण बस योजना के 1 वर्ष पूरे : 850 गांवों में पहली बार पहुंची नियमित बस सेवा

छत्तीसगढ़ के 6 जिलों के 312 वैद्यों का प्रमाणीकरण; मार्च 2027 तक 1 हजार वैद्यों के प्रमाणीकरण का लक्ष्य

@dmin October 3, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आप सीटिंग जॉब में हैं? तो ऐसे कम करें हार्ट अटैक का खतरा
Next Article अमेरिकी सैन्य विमान ने पहली बार रक्षा संधि के तहत भारतीय एयरबेस पर भरा ईंधन…
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?