श्रीनगर में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, हिजबुल कमांडर सैफुल्लाह ढेर
जम्मू (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। श्रीनगर में आज (रविवार) दोपहर सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। इसमें सुरक्षा बलों ने हिजबुल कमांडर सैफुल्लाह को मार गिराया है जबकि एक आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यहां पुराने हवाई…
राज्यपाल बोले, केंद्र और राज्य सरकार के बीच टकराव की कीमत जनता चुका रही
सिलीगुड़ी (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद प्रदेश में ममता बनर्जी की अगुवाई वाली सरकार पर कई आरोप लगाए हैं। इसके बाद सियासत तेज हो गई है। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने राज्यपाल को भाजपा का प्रवक्ता बताते हुए…
चार साल की बच्ची ने गाया वंदे मातरम, पीएम मोदी ने बताया मनमोहक एवं सराहनीय
नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को चार साल की बच्ची की वंदे मातरम की प्रस्तुति को शनिवार को 'मनमोहक एवं सराहनीय' करार दिया। बच्ची की इस प्रस्तुति ने इंटरनेट पर बड़ी संख्या में लोगों का ध्यान आकर्षित किया है।मिजोरम की रहने वाली चार साल की बच्ची इस्टर…
भारत में कोरोना: सक्रिय मामले छह लाख से भी कम, पिछले 24 घंटों में सामने आए 46964 नए संक्रमित
नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में लगातार गिरावट हो रही है, जो इस बात का संकेत है कि वायरस के खिलाफ लड़ाई सही दिशा में लड़ी जा रही है। शनिवार की तुलना में आज वायरस के दैनिक मामलों में कमी आई है। शनिवार को 48,648…
15 किलोमीटर पैदल जंगल पार कर पढऩे जाती हैं लड़कियां, सोनू सूद ने पूरे गांव के लिए भेज दी साइकिल
मुंबई (एजेंसी)। लॉकडाउन में मसीहा बनकर उभरे अभिनेता सोनू सूद बीते कई महीनों से लोगों की मदद कर रहे हैं। गरीब और मजदूरों को घर पहुंचाने की शुरुआत करने वाले सोनू अब लोगों की निजी जिंदगी में भी सहायता करने लगे हैं। लोगों को सोनू सूद से इतनी उम्मीद है…
आज से बदल जाएंगे सिलिंडर बुकिंग से लेकर बैंकिंग तक के नियम….. जाने क्या होगा आप पर असर
नई दिल्ली (एजेंसी)। एक नवंबर से देशभर में कई नियम बदल जाएंगे, जिनका सीधा असर आपकी जेब और जीवन पर पड़ेगा। बैंकों में पैसा जमा कराने से लेकर निकालने तक और एलपीजी सिलिंडर बुकिंग से लेकर रेलवे के टाइम टेबल तक में बड़ा बदलाव होने वाला है। ऐसे में अगर…
चुनाव के समय आयकर के छापे से गरमाई राजनीति, नल-जल योजना के ठेकेदारों से बरामद हुए 2.28 करोड़ रुपये
पटना (एजेंसी)। बिहार में तीन नवंबर को दूसरे चरण के लिए मतदान होना है। इसे लेकर जहां राजनीतिक गतिविधियां जारी हैं। वहीं चुनाव के बीच आयकर विभाग ने शुक्रवार को पटना के प्रमुख चार ठेकेदारों की कंपनियों पर एक साथ छापेमारी की। विभाग की छापेमारी में इनके ठिकानों से 75…
एम्स निदेशक ने चेताया, बाजारों में घूमने और मास्क न लगाने वाले कर रहे बड़ी चूक
नई दिल्ली (एजेंसी)। एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने शुक्रवार को कोरोना वायरस के प्रति लापरवाही बरतने वालों को चेतावनी देते हुए कहा है कि बाजारों में घूमने, सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने और मास्क नहीं लगाने वाले बड़ी चूक कर रहे हैं। जो लोग अपने घरों में…
बिहार चुनाव: आयोग ने कहा- कोरोना वैक्सीन का वादा नहीं है आचार संहिता का उल्लंघन
नई दिल्ली (एजेंसी)। बिहार चुनाव में भाजपा के फ्री कोरोना वैक्सीन के वादे को चुनाव आयोग ने क्लीन चिट दे दी है। आयोग ने कहा है कि यह वादा चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन नहीं है। आरटीआई कार्यकर्ता साकेत गोखले ने इस मामले चुनाव आयोग से शिकायत की थी। भाजपा…
भारत-अमेरिका की दोस्ती देख फिर पाकिस्तान को लगी मिर्ची, इमरान बोले- कभी भी भड़क सकता है कश्मीर
इस्लामाबाद (एजेंसी). भारत और अमेरिकी की बढ़ती नजदीकियां पाकिस्तान को कभी रास नहीं आई हैं। हाल ही में अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो के भारत दौरे से तिलमिलाए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक तरह से अमेरिका को चेताया है और कहा कि जम्मू और कश्मीर एक हॉटस्पॉट बन चुका…
अयोध्या: 39 माह में मंदिर निर्माण का बन रहा प्लान, एक हजार साल तक अक्षुण्ण रहेगी भव्यता
अयोध्या (एजेंसी)। राममंदिर निर्माण समिति की बैठक सर्किट हाउस में पीएम मोदी के सलाहकार रहे नृपेंद्र मिश्र की अध्यक्षता में हुई। इसमें एक हजार साल तक अक्षुण्ण रहने वाले राममंदिर व उसकी भव्यता को लेकर करीब तीन घंटे तक मंथन किया गया। मिश्र ने अब तक हुए कार्यों की प्रगति…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा- सिर्फ विवाह के लिए किया गया धर्म परिवर्तन स्वीकार्य नहीं
प्रयागराज (एजेंसी)। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि सिर्फ विवाह करने के लिए किया गया धर्म परिवर्तन मान्य नहीं है, क्योंकि ऐसा धर्म परिवर्तन किसी विशेष उद्देश्य के लिए किया जाता है। धर्म परिवर्तन के बाद विवाह करने वाले जोड़े द्वारा संरक्षण देने की मांग में दाखिल याचिका खारिज करते…
राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी: कुछ लोग खुलकर आतंक के समर्थन में आए…. यह वैश्विक चिंता का विषय
गांधीनगर (एजेंसी)। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर देश में आज राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद का समर्थन करने वाले लोगों को आड़े हाथों लिया। राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर गुजरात के केवडिय़ा में आयोजित एक कार्यक्रम…
कोवैक्सीन के तीसरे चरण के परीक्षण की तैयारी में जुटा एम्स, मंजूरी के लिए भेजा जाएगा प्रस्ताव
नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार में पहले के मुकाबले कमी आई है, लेकिन अभी तक वायरस का खतरा टला नहीं है। दुनियाभर में वैज्ञानिक इस वायरस की काट ढूंढऩे के लिए वैक्सीन का निर्माण करने में जुटे हुए हैं। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) अगले सप्ताह…
कोरोना से ठीक हुए 74 लाख से अधिक मरीज…. एक दिन में सामने आए 48268 नए मामले
नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में एक बार फिर गिरावट देखी गई है। शुक्रवार को सामने आए संक्रमण के नए मामलों की तुलना में शनिवार को कोविड-19 के कम मामले रिपोर्ट किए गए। शुक्रवार को संक्रमण के 48,648 मामले सामने आए। वहीं, पिछले 24 घंटे में कोरोना…


