ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चुनाव के समय आयकर के छापे से गरमाई राजनीति, नल-जल योजना के ठेकेदारों से बरामद हुए 2.28 करोड़ रुपये
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ के 6 जिलों के 312 वैद्यों का प्रमाणीकरण; मार्च 2027 तक 1 हजार वैद्यों के प्रमाणीकरण का लक्ष्य
October 4, 2026
घसीदास नगर के शिवशक्ति तालाब में डूबा युवक, घंटो मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने निकाला शव
October 3, 2026
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में होंगी 1812 पदों पर संविदा भर्ती
October 3, 2026
एशिया कप विजेता गीता यादव से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, बोले- कवर्धा की बेटी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का मान
October 3, 2026
दस दिन बाद सुलझा हत्या का मामला, बकाया पैसे के विवाद में लकड़ी के फाड़े से किया था वार
October 3, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

चुनाव के समय आयकर के छापे से गरमाई राजनीति, नल-जल योजना के ठेकेदारों से बरामद हुए 2.28 करोड़ रुपये

By @dmin Published October 31, 2020
Share
चुनाव के समय आयकर के छापे से गरमाई राजनीति, नल-जल योजना के ठेकेदारों से बरामद हुए 2.28 करोड़ रुपये
चुनाव के समय आयकर के छापे से गरमाई राजनीति, नल-जल योजना के ठेकेदारों से बरामद हुए 2.28 करोड़ रुपये
SHARE

पटना (एजेंसी)। बिहार में तीन नवंबर को दूसरे चरण के लिए मतदान होना है। इसे लेकर जहां राजनीतिक गतिविधियां जारी हैं। वहीं चुनाव के बीच आयकर विभाग ने शुक्रवार को पटना के प्रमुख चार ठेकेदारों की कंपनियों पर एक साथ छापेमारी की। विभाग की छापेमारी में इनके ठिकानों से 75 करोड़ की अघोषित आय का खुलासा हुआ है। दूसरी तरफ नल-जल योजना से संबंधित एक ठेकेदार के यहां से 2.28 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

आयकर विभाग ने पटना, भागलपुर, हिलसा और कटिहार में चार प्रमुख ठेकेदार समूहों के यहां एकसाथ छापेमारी की थी। चारों ठेकेदारों के यहां की गई छापेमारी में 75 करोड़ की अघोषित आय का खुलासा हुआ है। इनमें से दो ठेकेदार ऐसे हैं, जो नल-जल योजना से संबंधित हैं। इनमें से एक ठेकेदार के यहां से आयकर विभाग की टीम ने नकद 2.28 करोड़ रुपये बरामद किए।
अधिकांश लोग जिनके पास अवैध दस्तावेज मिले हैं वे उसके बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहे हैं। इस छापेमारी को लेकर जहां विपक्ष ने सरकार को घेरा है। वहीं एनडीए नेता का कहना है कि वो तथ्यों की जानकारी ले रहे हैं। भाजपा नेता भूपेंद्र यादव का कहना है कि पूरी पारदर्शिता के साथ नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार चल रही है।
वहीं केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक बयान में कहा, ‘चारों समूह सामग्री एवं मजदूर की आपूर्ति में ज्यादा खर्च दिखाकर कर से बचते हुए पाए गए। अभी तक की छापेमारी में 75 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता चला है। सीबीडीटी आयकर विभाग के लिए प्रशासनिक प्राधिकार है।
सीबीडीटी ने बताया कि छापेमारी के दौरान 3.21 करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए जबकि 30 करोड़ रुपये की सावधि जमा पर रोक के आदेश दिए गए हैं। बयान में बताया गया कि 16 करोड़ रुपये की संपत्ति पर भी रोक लगाई गई है। सीबीडीटी ने कहा कि एक मामले में इसने पाया कि विभिन्न पार्टियों को बिना किसी सेवा या आपूर्ति के साक्ष्य के भुगतान किए गए हैं।

जल-नल योजना का वर्क ऑर्डर जब्त
आयकर विभाग ने भागलपुर के ठेकेदार ललन कुमार और उनके भाई सुमन कुमार के यहां से अब तक 82 लाख रुपये नकदी बरामद की है। दोनों भाइयों के यहां से कई एकड़ जमीन खरीदने के सबूत भी मिले हैं। इनकी लोटस कंस्ट्रक्शन लिमिटेड नाम से कंपनी है। विभाग ने जिले की कई पंचायतों में जल-नल योजना में इन ठेकेदार भाइयों को मिले काम का वर्क ऑर्डर भी जब्त कर लिया है।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ के 6 जिलों के 312 वैद्यों का प्रमाणीकरण; मार्च 2027 तक 1 हजार वैद्यों के प्रमाणीकरण का लक्ष्य

घसीदास नगर के शिवशक्ति तालाब में डूबा युवक, घंटो मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने निकाला शव

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में होंगी 1812 पदों पर संविदा भर्ती

एशिया कप विजेता गीता यादव से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, बोले- कवर्धा की बेटी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का मान

दस दिन बाद सुलझा हत्या का मामला, बकाया पैसे के विवाद में लकड़ी के फाड़े से किया था वार

@dmin October 31, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Virtual inauguration of e-legal service mega camp series कोविड 19 के संक्रमण के दौर में राज्य विधिक प्राधिकरण की अभिनव पहल… ई-विधिक सेवा मेगा कैम्प सीरीज का वर्चुअल उद्घाटन
Next Article Chief Minister Baghel appeals to industrialists: make more jobs available to local people मुख्यमंत्री बघेल प्रदेश के 18.38 लाख किसानों को कल देंगे राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किश्त…. होगा 1500 करोड़ रुपए का भुगतान
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?