ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राज्यपाल बोले, केंद्र और राज्य सरकार के बीच टकराव की कीमत जनता चुका रही
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

राज्यपाल बोले, केंद्र और राज्य सरकार के बीच टकराव की कीमत जनता चुका रही

By @dmin
Published: November 1, 2020
Share
राज्यपाल बोले, केंद्र और राज्य सरकार के बीच टकराव की कीमत जनता चुका रही
राज्यपाल बोले, केंद्र और राज्य सरकार के बीच टकराव की कीमत जनता चुका रही
SHARE

सिलीगुड़ी (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद प्रदेश में ममता बनर्जी की अगुवाई वाली सरकार पर कई आरोप लगाए हैं। इसके बाद सियासत तेज हो गई है। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने राज्यपाल को भाजपा का प्रवक्ता बताते हुए बंगाल को बदनाम करने का आरोप लगाया है। वहीं माकपा और कांग्रेस ने भी उन पर निशाना साधा है। 
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने रविवार को कहा कि राज्य और केंद्र के बीच बेवजह का टकराव जारी है। इसकी कीमत राज्य के लोग भुगत रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह ऐसी लड़ाई है, जिसे टाला जा सकता है। 
धनखड़ ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार विकास के दो पहिये हैं और लोगों की मदद के लिए ‘सहयोगात्मक संघवाद और एकसाथ मिलकर’ काम किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि महामारी ने राज्य सरकार के स्वास्थ्य ढांचे की पोल खोल दी है। अगर सरकार आयुष्मान भारत योजना को अंगीकार करती, तो अच्छा होता। दुर्भाग्यवश, राज्य के लोग दूरदर्शिता की कमी और टाले जा सकने वाले टकराव की कीमत चुका रहे हैं।

किसान सम्मान निधि से वंचित रखा 
राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री-किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार ने देश में प्रत्येक किसान के खाते में सीधे 12,000 रुपये की राशि भेजी, लेकिन राज्य के लोग इस लाभ से वंचित रहे।

महिला अपराध के खिलाफ चिंता जताई 
पश्चिम बंगाल का राज्यपाल बनने के बाद से ही धनखड़ का राज्य सरकार के साथ टकराव जारी है। धनखड़ ने राज्य में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध की भी निंदा की। राज्यपाल रविवार से एक महीने की दार्जिलिंग यात्रा पर हैं। उन्होंने कहा कि उनकी इस यात्रा का मकसद जमीनी वास्तविकताओं को जानना है।
राज्यपाल की दार्जिलिंग की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब गोरखा जनमुक्ति मोर्चा सुप्रीमो बिमल गुरुंग ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी राजग से अपना समर्थन वापस लेगी। गुरुंग ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को समर्थन देने की बात कही है।
गुरुंग हत्या और यूएपीए के तहत अपराध के आरोपों में तीन साल तक फरार रहने के बाद हाल ही में नाटकीय रूप से कोलकाता में नजर आए थे। धनखड़ ने इस संबंध में पूछे गए सवाल पर कहा कि कानून का भगोड़ा समाज के लिए भी भगोड़ा ही है।

श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना लोगों के लिए साबित हो रहा फायदेमंद
संगठन कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं आपसी सामंजस्य बनाये रखना ही समग्र ब्राह्मण परिषद् का मूल उद्देश्य.
Good News : एस आर हॉस्पिटल में शुरू हुए पैरामेडिकल कोर्स, दुर्ग-भिलाई के स्टूडेंट्स के लिए सुनहरा मौका
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को किया गया नजरबंद, जानें क्या मामला
बाहर से आने वाले व्यक्तियों की कोविड जांच, निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर लिया जायजा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारी पड़ीं ट्रंप की रैलियां : 30 हजार संक्रमित, 700 ने गंवाई जान भारी पड़ीं ट्रंप की रैलियां : 30 हजार संक्रमित, 700 ने गंवाई जान
Next Article धोनी के फैंस को मान लेना चाहिए फिनिशर फिनिश हो चुका है पहली बार प्लेऑफ में जाने से चूका CSK, एम एस धोनी ने बताया अगले साल IPL में खेलेंगे या नहीं

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?