देश में बड़े पैमाने पर लॉन्च होगा पीएम वाई-फाई एक्सेस नेटवर्क, कैबिनेट की बैठक में फैसला
नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को कहा कि कैबिनेट की बैठक में देश में बड़े पैमाने पर पीएम वाई-फाई एक्सेस नेटवर्क इंटरफेस लॉन्च करने का फैसला लिया है। देश में सार्वजनिक डेटा केंद्र खोले जाएंगे। इसके लिए कोई लाइसेंस, शुल्क या पंजीकरण नहीं होगा। प्रसाद ने…
स्कूली शिक्षा को लेकर शिक्षा मंत्रालय की नई गाइडलाइन…. बच्चों की वजन का 10 फीसदी होगा स्कूल बैग का भार… क्लासवार होमवर्क की समय सीमा तय
नईदिल्ली (एजेंसी)। शिक्षा मंत्रालय ने नई स्कूल बैग नीति के तहत कई उपायों की घोषणा की है। नई नीति में कक्षा 1 से 10वीं तक के छात्रों के स्कूल बैग का भार उनके शरीर के वजन के 10 प्रतिशत से अधिक नहीं होना चाहिए। इसी तरह होमवर्क की समय सीमा भी…
सुप्रीम कोर्ट का राज्यों को आदेश- कोरोना मरीजों के घर के बाहर नहीं चिपकाएं पोस्टर
नई दिल्ली (एजेंसी)। सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाते हुए राज्यों से कहा है कि कोरोना मरीजों के घरों के बाहर कोई भी पोस्टर नहीं लगाया जाए। कोर्ट का कहना है कि कोरोना मरीजों के घरों के बाहर, राज्य सरकार के अधिकारियों द्वारा उनकी पहचान को देखते हुए पोस्टर…
मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, COVID-19 वैक्सीन की इस मोबाइल ऐप के जरिए शुरू होगी डिलीवरी
नई दिल्ली (एजेंसी) | मोदी सरकार ने कोविड-19 वैक्सीन (COVID-19 Vaccine) की डिलीवरी के लिए एक नया डिजिटल प्लेटफॉर्म शुरू किया गया है। इस ऐप को CO-WIN नाम दिया गया है। सरकार द्वारा किए गए ऐलान के मुताबिक इस मोबाइल ऐप (Mobile App) पर लोग वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।…
बरातियों का वाहन कुएं में गिरा, 6 की मौत और 3 लोग घायल
मध्यप्रदेश/छतरपुर(एजेंसी)। घर में शादी की खुशियां फैली हो और घर में रौनक लगी है, उसी दौरान अगर कोई अप्रिय घटना घट जाए तो पूरा वातावरण गमगीन एवं शोकाकुल हो जाता है। ऐसी घटना मध्यप्रदेश के छतरपुर में सामने आई है। जहां बरात लेकर चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर कुएं में…
भारत में वैक्सीन विकास : आज दुनिया देखेगी देश की ताकत, 64 देशों के राजदूत पहुंचे हैदराबाद
नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत में कोरोना वायरस रोधी वैक्सीन के विकास में वैश्विक दिलचस्पी को देखते हुए दुनिया को इससे अवगत कराने की पहली पहल की है। इसके तहत दिल्ली से 64 देशों के राजदूतों को हैदराबाद स्थित प्रमुख जैव प्रौद्योगिकी कंपनियों-भारत बायोटेक एवं बायोलॉजिकल ई ले जाया गया है।…
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने लिया संन्यास… बने थे टेस्ट डेब्यू करने वाले सबसे युवा विकेटकीपर बल्लेबाज
अहमदाबाद (एजेंसी)। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। सोशल मीडिया पर लिखे एक लंबे-चौड़े पोस्ट के माध्यम से गुजरात के इस खिलाड़ी ने अपने 18 साल लंबे करियर का अंत किया। 35 वर्षीय पटेल ने भारत के लिए 25 टेस्ट, 38 एकदिवसीय और दो टी-20…
ईएसआईसी लाभार्थियों को राहत: अब निजी अस्पताल में भी करा सकेंगे इलाज
नई दिल्ली (एजेंसी)। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) से जुड़े लाभार्थी अब आपात स्थिति में नजदीक के किसी भी निजी अस्पताल में इलाज करा सकेंगे। ईएसआईसी ने इसकी अनुमति दे दी है। दिल का दौरा पडऩे जैसे आपात चिकित्सा मामलों में लिया गया फैसला श्रमिक संगठन समन्वय समिति के महासचिव एसपी…
कर्जदारों का छह लाख करोड़ का ब्याज नहीं छोड़ सकते: केंद्र सरकार
नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्र सरकार ने साफ कहा है कि लोन मोरेटोरियम के चलते बैंक के कर्जदारों पर छह माह का ब्याज माफ नहीं कर सकते। ऐसा करने से सरकार को 6 लाख करोड़ का नुकसान होगा, जिससे अर्थव्यवस्था प्रभावित होगी। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट में कहा…
राजस्थान पंचायत चुनाव: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका…. सत्तारूढ़ पार्टी के दिग्गजों की साख को लगी आंच
जयपुर (एजेंसी)। राजस्थान में पंचायतराज और जिला परिषद के चुनावों के परिणाम उम्मीद से बिल्कुल परे रहे। जहां पहले दिनभर कांग्रेस बढ़त बनाती दिखी। वहीं वहीं शाम होते- होते चुनाव के परिणाम ने स्थिति साफ कर दी कि गांव की सरताज प्रदेश में भाजपा ही है। आपको बता दें कि…
कृषि कानून पर सरकार आज देगी लिखित प्रस्ताव, किसान सिंघु बॉर्डर पर बनाएंगे रणनीति
नई दिल्ली (एजेंसी)। गृह मंत्री अमित शाह और कुछ किसान नेताओं के बीच मंगलवार की रात हुई बैठक विफल रहने के बाद सरकार और किसान यूनियनों के बीच आज होने वाली बैठक अब नहीं होगी। सरकार आज किसानों को लिखित प्रस्ताव देगी। जिस पर किसान नेता सिंघु बॉर्डर पर बैठक…
भारत में कोरोना: दैनिक मामलों में कमी व बढ़ोत्तरी का सिलसिला जारी… पिछले 24 घंटे में मिले 32080 नए मरीज
नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना वायरस से हर दिन संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या में कमी और बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 32,080 नए मामलों के साथ एक बार फिर कोविड-19 के दैनिक मामलों में इजाफा देखने को मिला है।…
जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर
जम्मू (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया है। जबकि एक नागरिक घायल हो गया है। अभी मुठभेड़ जारी है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक बुधवार तड़के पुलवामा के टिकन इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली…
कोरोना पर स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेसवार्ता: सचिव ने कहा- देश में सक्रिय मामले घटे, वैक्सीन को जल्द मिल सकती है मंजूरी
नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोविड-19 महामारी की स्थिति को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। यहां स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने बताया कि देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में लगातार कमी आ…
‘ भारत बंद ‘ के बीच आज शाम 7 बजे किसानों से बात करेंगे अमित शाह, क्या निकलेगा कोई हल?
नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ मंगलवार को बुलाए गए 'भारत बंद' के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने किसानों को बातचीत के लिए बुलाया है। यह बातचीत मंगलवार को शाम सात बजे होगी। मालूम हो कि दिल्ली की सीमाओं पर हजारों की संख्या में…


