ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ‘ भारत बंद ‘ के बीच आज शाम 7 बजे किसानों से बात करेंगे अमित शाह, क्या निकलेगा कोई हल?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

‘ भारत बंद ‘ के बीच आज शाम 7 बजे किसानों से बात करेंगे अमित शाह, क्या निकलेगा कोई हल?

By @dmin
Published: December 8, 2020
Share
दिल्ली में कोरोना की स्थिति की समीक्षा के लिए अमित शाह ने कल बुलाई सभी राजनीतिक दलों की बैठक
दिल्ली में कोरोना की स्थिति की समीक्षा के लिए अमित शाह ने कल बुलाई सभी राजनीतिक दलों की बैठक
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ मंगलवार को बुलाए गए ‘भारत बंद’ के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने किसानों को बातचीत के लिए बुलाया है। यह बातचीत मंगलवार को शाम सात बजे होगी। मालूम हो कि दिल्ली की सीमाओं पर हजारों की संख्या में किसान कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं और ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या अमित शाह और किसानों की इस बैठक में कोई हल निकलेगा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किसान संगठनों को बातचीत के लिए उस समय बुलाया है, जब देशभर में ‘भारत बंद’ जारी है। ‘भारत बंद’ का कई राज्यों में मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। कहीं दुकानें बंद करवाई जा रही हैं, तो कहीं ट्रेन सेवाओं को बाधित किया गया है। गृह मंत्री से बैठक के बारे में जानकारी देते हुए भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा, ‘हमारी आज शाम 7 बजे गृह मंत्री के साथ बैठक है। हम अभी सिंघु बॉर्डर जा रहे हैं और वहां से गृह मंत्री से बातचीत करने के लिए जाएंगे।
कृषि कानूनों के खिलाफ केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच कई दौर की वार्ता हो चुकी हैं। पिछली बैठक 5 दिसंबर को हुई थी, जिसमें कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, खाद्य मंत्री पीयूष गोयल और वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश शामिल हुए थे। पांचवें दौर की बैठक में भी किसानों ने सरकार से तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की थी। उन्होंने सरकार से ‘यस और नो’ में जवाब मांगा था। हालांकि, सरकार कानूनों में संशोधन करने के लिए तैयार हो गई है, लेकिन किसान कानूनों को रद्द किए जाने की मांग पर अड़े हुए हैं।

We have a meeting with the Home Minister at 7 pm today. We are going to Singhu Border now and from there we will go to the Home Minister: Rakesh Tikait, Spokesperson, Bharatiya Kisan Union pic.twitter.com/IWY2G1rMzZ

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) December 8, 2020

पांचवें दौर की बातचीत से पहले पीएम ने की थी बैठक
पांच दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांचवें दौर की बैठक से पहले अमित शाह के साथ अहम बैठक की थी। इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी शामिल हुए थे। सरकार के प्रमुख मंत्रियों और पीएम के बीच हुई यह बैठक तकरीबन दो घंटे तक चली थी।

पिछली बैठक के बाद क्या बोले थे कृषि मंत्री तोमर?
कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पिछली बैठक के बाद कहा था कि किसानों को मोदी सरकार पर भरोसा रखना चाहिए। जो भी किया जाएगा, वह उनके हित में होगा। मैं अनुशासन बनाए रखने के लिए किसान यूनियनों को धन्यवाद देना चाहता हूं..चूंकि आज बातचीत पूरी नहीं हो सकी, इसलिए हमने 9 दिसंबर को एक और बैठक बुलाई है। इसके साथ ही तोमर ने किसानों से आंदोलन को समाप्त करने का अनुरोध भी किया। उन्होंने कहा कि मैं कि किसानों से आंदोलन समाप्त करने का अनुरोध करना चाहता हूं ताकि वे ठंड के मौसम में असुविधान का सामना न करें और दिल्ली के नागरिक भी सुविधा के साथ रह सकें।

मुख्यमंत्री बघेल ने राजधानी के मीडिया प्रमुखों से की चर्चा, कहा- कोरोना के संबंध में फैली भ्रान्तियों और भय को दूर कर लोगों के मनोबल बढ़ाने के कार्य में सहयोग करे मीडिया
बड़ा फैसला: नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास तेज करने की तैयारी, वन भूमि के डायवर्जन को केंद्र ने दी अनुमति
तीन साल की आदिवासी मासूम की हत्या, निर्माणाधीन मकान में मिला शव, दुष्कर्म की आशंका
बीएसपी प्रबंधन को बीएमएस की चेतावनी… 45 हजार रुपए बोनस पर नहीं बनी बात तो करेंगे बड़ा आंदोलन
छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है महतारी वंदन योजना, सरकार की मंशा पात्र महिलाओं को मिले लाभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अस्पताल पर कोरोना जांच के दिशा-निर्देशों का पालन न करने के आरोप में एफआईआर दर्ज मस्जिद के लिए मिली जमीन पर शॉपिंग मॉल जैसा अस्पताल बनेगा, कम खर्च में होगा किडनी व हार्ट का इलाज
Next Article SBI ने दी चेतावनी, भूल कर भी ना करें ये गलती, वरना होगा भारी नुकसान

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?