ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना पर स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेसवार्ता: सचिव ने कहा- देश में सक्रिय मामले घटे, वैक्सीन को जल्द मिल सकती है मंजूरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोरोना पर स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेसवार्ता: सचिव ने कहा- देश में सक्रिय मामले घटे, वैक्सीन को जल्द मिल सकती है मंजूरी

By @dmin
Published: December 8, 2020
Share
The recovery rate from corona infection reached 98 percent
The recovery rate from corona infection reached 98 percent
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोविड-19 महामारी की स्थिति को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। यहां स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने बताया कि देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में लगातार कमी आ रही है और वैक्सीन को जल्द मंजूरी मिल सकती है।
राजेश भूषण ने कहा कि आज देश में सक्रिय मामलों की संख्या चार लाख से भी कम रह गई है। यह देश में कोरोना संक्रमण के कुल मामलों का चार फीसदी से भी कम है। पूरी दुनिया में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। जबकि भारत में सितंबर मध्य के बाद से नए मामलों में लगातार गिरावट आई है। पॉजिटिविटी रेट (सकारात्मकता दर) घट रही है। उन्होंने कहा कि कुल पॉजिटिविटी रेट 6.5 फीसदी है। महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और दिल्ली में देश के 54 फीसदी सक्रिय मामले हैं। प्रति दस लाख लोगों पर कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में अगर विश्व के बड़े देशों से भारत की तुलना करें तो वहां भारत से सात-आठ गुना ज्यादा मामले हैं। 
वैक्सीन को लेकर मंत्रालय के सचिव ने कहा कि एक बार हमें हमारे वैज्ञानिकों की ओर से हरी झंडी मिल जाए, तो हम वैक्सीन का बड़े स्तर पर उत्पादन शुरू कर देंगे। हमने सभी तैयारियां कर रखी हैं और वैक्सीन सभी को आसानी से मिल सके इसलिए इसके उत्पादन को बढ़ाने की योजना बना ली है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और भारत बायोटेक ने वैक्सीन के आपात इस्तेमाल की अनुमति के लिए आवेदन किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी वैक्सीन निर्माताओं और वैज्ञानिकों से मुलाकात कर चुके हैं। भारत में छह संभावित वैक्सीन क्लिनिकल ट्रायल के चरण में हैं।
राजेश भूषण ने बताया कि देश में कोरोना वायरस की वैक्सीन के प्रबंधन के लिए इस साल अगस्त में राष्ट्रीय विशेषज्ञ दल का गठन किया गया था। यह विशेषज्ञ दल जनसंख्या समूहों, वैक्सीन खरीद और सूची प्रबंधन, टीका चयन, टीका वितरण और ट्रैकिंग तंत्र के प्राथमिकीकरण पर मार्गदर्शन प्रदान करता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना के लिए टीकाकरण की प्रक्रिया को लेकर कहा कि यह केवल एक राज्य या केंद्र की जिम्मेदारी नहीं है, इसमें जनता की भागीदारी होना बहुत जरूरी है। राजेश भूषण ने कहा कि देश में कुछ संभावित वैक्सीन आने वाले कुछ सप्ताहों में पंजीकृत हो सकती हैं। 

नगरीय निकाय चुनाव: रिजल्ट से पहले ही बागियों को साधने में लगी BJP, ये हैं महापौर के दावेदार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से की बात, कहा-पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करें और वापस भेजें
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड की 15 वीं बैठक: एथेनॉल प्लांट के पूंजी निवेश प्रस्तावों पर सीएम बघेल ने अधिकारियों को दिए यह निर्देश
मवेशी से टकरा गई थी कार, बाइक सवारों ने जबरन किया अपहरण, कुम्हारी पुलिस की गिरफ्त में आए 11 बदमाश
रबी फसलों के लिए फसल बीमा पोर्टल चालू, अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article SBI ने दी चेतावनी, भूल कर भी ना करें ये गलती, वरना होगा भारी नुकसान
Next Article मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया धान खरीदी को लेकर सीएम बघेल ने कहा: लघु एवं सीमांत किसानों को प्राथमिकता से जारी किए जाएं टोकन

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?