ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : भिलाई में युवक-युवती ने ट्रेन से कटकर दी जान, दो माह बाद लड़की की होने वाली थी शादी… जांच में जुटी पुलिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Breaking News : भिलाई में युवक-युवती ने ट्रेन से कटकर दी जान, दो माह बाद लड़की की होने वाली थी शादी… जांच में जुटी पुलिस

By Mohan Rao
Published: December 27, 2024
Share
युवक युवती ने ट्रेन से कटकर दी जान
SHARE

भिलाई। सुपेला थाना क्षेत्र में सुपेला अंडरपास के नजदीक बीती रात युवक-युवती ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। घटना गुरुवार आधीरात लगभग 12 बजे की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को सुपेला शास्त्री अस्पताल में मरच्यूरी भेजा गया। शुक्रवार को दोनों का पोस्टमार्टम किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात को डाउन लाइन पर सुपेला अण्डरपास के बगल में पोल नंबर 859/18 के पास युवक युवती के क्षत-विक्षत शव पाए गए। दोनों ने ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी की। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रात को ही दोनों के शव सुपेला शास्त्री अस्पताल भिजवा दिए। मृतक युवती की पहचान राजीव नगर जोन -2 बीएमवाय चरोदा निवासी श्रेया फर्नांडीज पिता विल्सन फर्नांडीज ( 26 ) के रूप में हुई है। मृतक युवक की पहचान राहुल कुमार सिंह पिता वीर सिंह ( 30 ) निवासी ब्लाक 10, रुम नं 18 सड़क 11 हास्पिटल सेक्टर भिलाई के रूप में हुई है।

गुरुवार सुबह घर से निकली थी युवती
युवती के परिजनों ने बताया कि श्रेया फर्नांडीज 26 दिसंबर को सुबह 11 बजे चरोदा से स्कूटी निकली थी। वह सुपेला में किसी मोबाइल शॉप में काम करती थी। परिजनों ने बताया कि घर पर क्रिसमस सेलीब्रेशन रखा गया था और देर शाम उसे फोन किया तो आने की बात की। इसके बाद दोबारा फोन करने पर उसका स्विच ऑफ आने लगा। इसके बाद सुबह श्रेया की मौत की खबर मिली। परिजनों ने यह भी बताया कि श्रेया की दो महीने बाद शादी होने वाली थी। परिजनों ने श्रेया की पसंद के लड़के से ही शादी तय की थी।

मृतक युवक पहले से शादी-शुदा
श्रेया फर्नांडिज के साथ खुदकुशी करने वाला युवक राहुल कुमार सिंह पहले से विवाहित है। राहुल शेयर मार्केट में काम करता था। बताया जा रहा है कि श्रेया पहले चरोदा के ही रुद्रा मोबाइल में काम करती थी। पिछले दो-तीन महीने से सुपेला में किसी मोबाइल शॉप में काम करना शुरू किया। दोनों के बीच कब से प्रेम संबंध था और एक साथ मौत को गले लगाने की वजह का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। सुपेला पुलिस मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच कर रही है।

23 लाख से बन रहा गृहमंत्री के क्षेत्र में गोठान, गोठान निर्माण कार्य को देखने पहुंचे आयुक्त
मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान को मिली बड़ी सफलता: कुपोषित बच्चों में 13.79 प्रतिशत की आई कमी…. छत्तीसगढ़ मेें समन्वित प्रयासों से मिली सफलता
फादर्स डे: अटूट प्रेम का आभार व्यक्त करने के लिए डी बीयर्स फॉरएवरमार्क कफलिंक्स श्रेष्ठ उपहार
छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार पड़ रही धीमी…. पिछले 24 घंटों में मिले 7 हजार 664 नए मरीज…. मौतों का दैनिक आंकड़ा भी हुआ कम
जैव विविधता दिवस: अपने प्रचालन में वन्यजीवों की सुरक्षा और प्राकृतिक आवासों को बहाल करने के लिए वेदांता एल्युमीनियम की पहल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 74 # 27 December 2024
Next Article सनी लियोनी के नाम फर्जी भुगतान का मामला, पुलिस की गिरफ्त में आया साइबर कैफै का संचालक, फर्जी दस्तावेज किए थे अपलोड़

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?