भिलाई। छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार अब धीमी पडऩे लगी है। लगातार कम होते संक्रमण के मामलों से सरकार को राहत दी है। इसे देखते हुए सरकार ने भी लॉकडाउन में कुछ राहत दी है। प्रदेश भर में 31 मई तक लॉकडाउन लगाया गया है लेकिन इस बार कुछ रियायतें भी दी गई है जिससे लोगों को राहत मिलेगी। इधर दैनिक मामलों की बात करें तो पिछले 24 घंटों में प्रदेश में 8 हजार से भी कम नए केस सामने आए। वहीं मौतों के दैनिक आंकड़ों में भी भारी कमी दर्ज की गई है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 7 हजार 664 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इस बीच 11 हजार 475 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 24 घंटे में 129 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 11590 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है। नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9 लाख 7 हजार 589 संक्रमित हो गई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 7 लाख 85 हजार 598 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 1,10,401 हो गई है।
जिलेवार मिले मरीजों में रायगढ़ से 617, सूरजपुर से 520, जांजगीर- 489, रायपुर से 466, बलरामपुर से 434, सरगुजा से 432, कोरिया से 412, कोरबा- 370, बिलासपुर- 367, जशपुर से 360, बालोद से 352, बलौदाबाजार से 343, दुर्ग से 288, बस्तर से 235, महासमुंद से 234, कांकेर से 226, कवर्धा से 223, राजनांदगांव से 222, मुंगेली से 200, धमतरी से 183, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 169, गरियाबंद- 158, बेमेतरा से 100, दंतेवाड़ा से 91, कोंडागांव से 55, सुकमा से 40, नारायणपुर से 45, बीजापुर से 30 व अन्य राज्य से 3 शामिल हैं।





