ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत में वैक्सीन विकास : आज दुनिया देखेगी देश की ताकत, 64 देशों के राजदूत पहुंचे हैदराबाद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

भारत में वैक्सीन विकास : आज दुनिया देखेगी देश की ताकत, 64 देशों के राजदूत पहुंचे हैदराबाद

By @dmin
Published: December 9, 2020
Share
भारत में वैक्सीन विकास : आज दुनिया देखेगी देश की ताकत, 64 देशों के राजदूत पहुंचे हैदराबाद
भारत में वैक्सीन विकास : आज दुनिया देखेगी देश की ताकत, 64 देशों के राजदूत पहुंचे हैदराबाद
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत में कोरोना वायरस रोधी वैक्सीन के विकास में वैश्विक दिलचस्पी को देखते हुए दुनिया को इससे अवगत कराने की पहली पहल की है। इसके तहत दिल्ली से 64 देशों के राजदूतों को हैदराबाद स्थित प्रमुख जैव प्रौद्योगिकी कंपनियों-भारत बायोटेक एवं बायोलॉजिकल ई ले जाया गया है। राजदूतों ने नई दिल्ली से विमान से हैदराबाद ले जाया गया। 

190 देशों के मिशनों को जानकारी दी थी
सरकारी सूत्रों ने बताया कि करीब एक महीने पहले भारतीय विदेश मंत्रालय ने 190 से ज्यादा देशों के राजनयिक मिशनों और प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संगठनों को कोविड-19 वैक्सीन के विकास से संबंधित मुद्दों पर जानकारी दी थी। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय की ‘कोविड-19 ब्रीफिंग’ पहल के तहत ही भारत में विदेशी मिशनों के प्रमुखों को हैदराबाद का दौरा कराया जा रहा है। 

दूसरे शहरों में भी जाएंगे राजनयिक
सूत्रों ने कहा कि विदेशी राजनयिकों को अन्य शहरों में भी ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत कोविड-19 महामारी से निपटने में वैश्विक प्रयासों में अहम योगदान दे रहा है। सरकारी सूत्रों ने कहा, ‘भारत के वैक्सीन विकास के प्रयास में काफी रुचि ली जा रही है। 60 से ज्यादा मिशनों के प्रमुखों को हैदराबाद की प्रमुख जैव प्रौद्योगिकी कंपनियों-भारत बायोटेक और बायोलॉजिकल ई का अवलोकन कराया जाएगा। 

तीन वैक्सीन को लेकर 12 बजे होगी विशेषज्ञ समूह की बैठक
वहीं, भारतीय राष्ट्रीय नियामक प्राधिकरण ‘सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन’ (सीडीएससीओ) फाइजर, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और भारत बायोटेक के वैक्सीन को लेकर दिए गए आवेदनों की समीक्षा करेगा। तीनों कंपनियों ने वैक्सीन के आपातकालीन उपयोग को लेकर अनुमति मांगी है। इस संबंध में 12 बजे वैक्सीन को लेकर गठित विशेषज्ञ समूह बैठक करेंगे। 

कोरोना का कहर जारी
उधर, कोरोना महामारी का कहर दुनियाभर में जारी है। विश्व में अब तक इस महामारी के 6.8 करोड़ मामलों की पुष्टि हुई है और कम से कम 190 देशों में अब तक 15 लाख से ज्यादा लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। कोविड-19 से निपटने के लिए कई वैक्सीनों पर काम चल रहा है लेकिन ध्यान उनके उत्पादन पर है। 
भारत पहले ही घोषणा कर चुका है कि उसके वैक्सीन के उत्पादन और वितरण क्षमता का उपयोग कोविड-19 महामारी से लडऩे में मानवता की मदद करने के लिए किया जाएगा और वह अन्य देशों की कोल्ड स्टोरेज चेन तथा भंडारण क्षमता को बढ़ाने में मदद करेगा।

दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीन उत्पादक है भारत
सूत्रों ने कहा, भारत दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीन उत्पादक है। जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है, ‘भारत के वैक्सीन उत्पादन और आपूर्ति की क्षमता का इस्तेमाल इस संकट से लडऩे में समूची मानवता की मदद के लिए किया जाएगा।

भिलाई में निर्यात पर सीमाकर चुकाने आखिरी नोटिस, टैक्स न चुकाने पर होगी कुर्की की कार्रवाई
Twitter की आई शामत! टक्कर देने आया देसी ऐप Tooter, मोदी-राहुल समेत ये दिग्गज लोग यूज कर रहे हैं App
निर्भया के दोषियों की फांसी को लेकर हलचल तेज, पवन को मंडोली जेल से लाया गया तिहाड़
Bhilai Breaking : कैंप क्षेत्र में फायरिंग…. नकाबपोश बदमाशों ने हत्या के मामले जेल से छूटे नाबालिग को बनाया निशाना
छत्तीसगढ़ की इस महिला IPS अधिकारी ने बढ़ाया मान, एकल टेबल टेनिस प्रतियोगिता में जीता ब्रॉन्ज मेडल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Indian wicket-keeper batsman Parthiv Patel took retirement भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने लिया संन्यास… बने थे टेस्ट डेब्यू करने वाले सबसे युवा विकेटकीपर बल्लेबाज
Next Article बरातियों का वाहन कुएं में गिरा, 6 की मौत और 3 लोग घायल बरातियों का वाहन कुएं में गिरा, 6 की मौत और 3 लोग घायल

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?