National

Latest National News

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर

जम्मू (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया है। जबकि एक नागरिक घायल हो गया है। अभी मुठभेड़ जारी है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक बुधवार तड़के पुलवामा के टिकन इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली…

By @dmin

कोरोना पर स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेसवार्ता: सचिव ने कहा- देश में सक्रिय मामले घटे, वैक्सीन को जल्द मिल सकती है मंजूरी

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोविड-19 महामारी की स्थिति को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। यहां स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने बताया कि देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में लगातार कमी आ…

By @dmin

‘ भारत बंद ‘ के बीच आज शाम 7 बजे किसानों से बात करेंगे अमित शाह, क्या निकलेगा कोई हल?

नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ मंगलवार को बुलाए गए 'भारत बंद' के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने किसानों को बातचीत के लिए बुलाया है। यह बातचीत मंगलवार को शाम सात बजे होगी। मालूम हो कि दिल्ली की सीमाओं पर हजारों की संख्या में…

By @dmin

मस्जिद के लिए मिली जमीन पर शॉपिंग मॉल जैसा अस्पताल बनेगा, कम खर्च में होगा किडनी व हार्ट का इलाज

लखनऊ (एजेंसी)। सुन्नी वक्फ बोर्ड को अयोध्या के धन्नीपुर गांव में मिली जमीन में से 4 एकड़ में बनने वाले सुपर स्पेशियलिटी चैरिटी अस्पताल, इंडो इस्लामिक रिसर्च सेंटर, म्यूजियम और कम्युनिटी किचन का नक्शा तैयार हो गया है। अस्पताल की इमारत आधुनिक शैली में बने शॉपिंग मॉल की तरह खूबसूरत…

By @dmin

दर्दनाक हादसा: पोखरण फायरिंग रेंज से बच्चे ने उठाया बम, छेड़छाड़ के दौरान फटा, गई जान

जयपुर (एजेंसी)। राजस्थान के पोखरण में दिल दहलाने वाला एक हादसा हो गया। एक बच्चा सेना द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले बम की चपेट में आ गया। सेना ने इस बम का इस्तेमाल किया था, लेकिन वह फटा नहीं था। दरअसल, पोखरण के फायरिंग रेंज में एक बच्चे को यह…

By @dmin

पीएम मोदी बोले- कोविड-19 टीकाकरण में होगा मोबाइल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल

नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को इंडियन मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) 2020 को संबोधित करते देश में 5 जी तकनीक को समय पर लॉन्च करने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह सोचना और योजना बनाना महत्वपूर्ण है कि हम आगामी प्रौद्योगिकी क्रांति…

By @dmin

किसान आंदोलन : ठंड लगने से सोनीपत के किसान की मौत, खाना खाकर सोया था, सुबह नहीं उठा

सोनीपत (एजेंसी)। दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में टीडीआई सिटी के सामने किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय (32) गांव बरोदा सोनीपत के तौर पर हुई है। अजय के पास एक एकड़ जमीन थी और वह जमीन ठेके पर लेकर खेती करता था। मृतक के परिजनों…

By @dmin

किसानों के बाद डॉक्टर भी सरकार से नाराज, आज 10 हजार जगहों पर कर रहे विरोध-प्रदर्शन

नई दिल्ली (एजेंसी)। किसानों के बाद अब डॉक्टर भी सरकार से नाराज हो गए हैं। यही वजह है कि डॉक्टर भी मंगलवार को सड़कों पर उतर गए। इसके तहत मंगलवार को डॉक्टर देश भर में 10,000 से अधिक सार्वजनिक स्थलों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। डॉक्टर राजस्थान विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य…

By @dmin

भारत बायोटेक ने भी मांगी कोविड-19 टीके के आपात इस्तेमाल की मंजूरी

दिल्ली (एजेंसी)। फाइजर और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के बाद हैदराबाद की फार्मास्युटिकल कंपनी भारत बायोटेक ने भी अपने कोविड-19 रोधी टीके के लिए आपात उपयोग की मंजूरी मांगी है। कंपनी ने केंद्रीय औषधि नियामक में इसके लिए आवेदन किया है। इस तरह यह तीसरी कंपनी बन गई है, जो…

By @dmin

मुकेश अंबानी का बड़ा एलान, 2021 में 5G लॉन्च करेगा रिलायंस जियो

नई दिल्ली (एजेंसी)। इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2020 ( Indian Mobile Congress 2020) की शानदार आगाज हो गई है। यह चौथा मौका है जब भारत में इंडिया मोबाइल कांग्रेस का आयोजन हुआ है। बता दें कि हर साल बार्सिलोना में मोबाइल वल्र्ड कांग्रेस (Mobile Wolrd Congress) का आयोजन होता है। इसी…

By @dmin

आप का आरोप दिल्ली पुलिस ने सीएम केजरीवाल को किया नजरबंद, पुलिस ने किया इनकार

नई दिल्ली (एजेंसी)। किसानों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के दिन आम आदमी पार्टी ने दिल्ली पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनके घर में नजरबंद कर दिया गया है। आप का आरोप है कि यह सब गृह मंत्रालय के इशारे पर किया गया है।…

By @dmin

देश में लगातार घट रही कोरोना की रफ्तार….. बीते 24 घंटे में मिले 26567 संक्रमित

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश के लिए यह राहतभरी खबर है कि कोरोना वायरस का कहर लगातार कम होता नजर आ रहा है। रोजाना मिलने वाले नए मरीजों की संख्या कम होती जा रही है। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 26,567 नए मामले रिपोर्ट किए गए, जबकि सोमवार को 32,981…

By @dmin

कल इंडिया मोबाइल कांग्रेस को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदलवार को इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) 2020 को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सोमवार को यह जानकारी दी। पीएमओ ने बताया कि प्रधानमंत्री आईएमसी 2020 को ऑनलाइन माध्यम से संबोधित करेंगे। पीएमओ ने एक बयान में कहा कि आईएमसी 2020 का आयोजन भारत…

By @dmin

राज्यसभा उपचुनाव में निर्विरोध चुने गए सुशील कुमार मोदी

नई दिल्ली/पटना (एजेंसी)। बिहार के राज्यसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सुशील कुमार मोदी निर्विरोध चुने गए हैं। बता दें कि बिहार में राज्यसभा की एक सीट पर उपचुनाव में बीते गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो गई थी। इसके बाद सुशील कुमार मोदी का राज्यसभा के लिए निर्विरोध रूप…

By @dmin

‘ भारत बंद ‘ को देखते हुए केंद्र का राज्यों को निर्देश, कहा- सुरक्षा कड़ी और शांति सुनिश्चित की जाए

नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा है कि मंगलवार को किसान संगठनों और उनके समर्थन में विपक्षी दलों द्वारा आहूत 'भारत बंद के दौरान सुरक्षा कड़ी की जाए और साथ ही शांति सुनिश्चित की जाए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। केंद्रीय गृह…

By @dmin