बंगाल हिंसा: चुनाव के बाद हो रहे खून खराबे का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, भाजपा ने की सीबीआई जांच की मांग
नई दिल्ली (एजेंसी)। बंगाल में चुनाव के बाद हो रही हिंसा का मामला मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट पहुंंच गया। भाजपा प्रवक्ता व वरिष्ठ वकील गौरव भाटिया ने शीर्ष कोर्ट में याचिका दायर कर पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजे के बाद हो रहे खून खराबे, हत्या व बलात्कार आदि की घटनाओं…
जानवरों में फैला कोरोना : हैदराबाद के चिडिय़ाघर में 8 शेर हुए संक्रमित, सभी को किया गया आइसोलेट
हैदराबाद (एजेंसी)। हैदराबाद के नेहरू जूलोजिकल पार्क में 8 एशियाई शेर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमित शेर को आइसोलेट कर दिया गया है। इन सभी शेरों में कोरोना के लक्षण पाए जाने के बावजूद इनका व्यवहार फिलहाल सामान्य है। वहीं इस मामले पर पर्यावरण मंत्रालय ने कहा कि सभी संक्रमित…
ममता बनर्जी की उम्मीदों को बड़ा झटका, नंदीग्राम से शुभेंदु ही जीत के ‘अधिकारी’, आरओ को दी गई सुरक्षा
कोलकाता (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम सीट से हार के बाद टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका लगा है। अपने पूर्व सहयोगी से नजदीकी मुकाबले में हार के बाद वोटों की दोबारा गिनती की उनकी मांग को खारिज कर दिया गया है। चुनाव आयोग ने कहा है…
कोरोना से जंग: बिहार में 15 मई तक लॉकडाउन, सीएम नीतीश कुमार ने किया एलान
पटना (एजेंसी)। बिहार से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, यहां आए दिन कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है, जिसे देखते हुए सरकार ने 15 मई तक लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है। राज्य को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक ट्वीट के जरिये जानकारी दी है कि 15 मई तक बिहार…
पैसे के लालच में भुलाई इंसानियत, गुजरात में नकली रेमडेसिविर की 2 लाख 73 हजार खुराकें जब्त
नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने पूरे देश में तबाही मचा दी है। एक तरफ जहां लोग सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की मदद कर रहे हैं। एक दूसरे के लिए दवाईयों, ऑक्सीजन और बेड उपलब्ध करा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसे भी लोग हैं जो…
ब्रेकिंग न्यूज: आईपीएल पर भारी कोरोना: इस सीजन के लिए किया गया स्थगित… कई खिलाडिय़ों और स्टाफ को कोरोना होने के बाद फैसला
नई दिल्ली। आईपीएल पर कोरोना का कहर भारी पड़ गया। बायो बबल में बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण इस साल आईपीएल को आधे सीजन के बाद स्थगित कर दिया गया। कई खिलाडिय़ों और स्टाफ के संक्रमित होने के चलते आईपीएल 2021 को सस्पेंड करने का फैसला लिया गया है। बीसीसीआई…
राहुल गांधी बोले- कोरोना से बचने का सिर्फ एक ही रास्ता, ‘फुल लॉकडाउन’
नई दिल्ली (एजेंसी)। बीते साल कोरोना की रोकथाम के लिए लगाए गए देशव्यापी लॉकडाउन की आलोचना करने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अब कहा है कि कोरोना के प्रसार से बचने के लिए अब 'फुल लॉकडाउन' ही एकमात्रा रास्ता बचा है। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि भारत…
चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल-डीजल की कीमत में उछाल, पेट्रोल में 15 पैसे, तो डीजल की कीमत में 18 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी
नई दिल्ली (एजेंसी)। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म होते ही आम आदमी की जेब का भार बढ़ा दिया गया है। दरअसल, सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल व डीजल की कीमतें बढ़ा दी हैं। पेट्रोल की कीमत में 15 पैसे, तो डीजल की कीमत में 18 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी…
आईपीएल पर कोरोना संकट: सीएसके के बॉलिंग कोच बालाजी कोविड पॉजिटिव, सीएसके-राजस्थान रॉयल्स का मैच भी रद्द
नई दिल्ली (एजेंसी)। चेन्नई सुपर किंग्स और (सीएसके) और राजस्थान रॉयल्स के बीच बुधवार को होने वाला इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का मैच रद्द कर दिया गया है। एल बालाजी के कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद मैच रद्द कर दिया है। बोर्ड की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार…
कोरोना ब्रेकिंग: लगातार तीसरे दिन कोरोना के नए मामलों में कमी, पिछले 24 घंटे में मिले 3.57 लाख से ज्यादा नए मरीज… 2 करोड़ के पार पहुंचा कुल संक्रमितों का आंकड़ा
नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कहर से हाहाकार मचा है। इस बीच दैनिक मामलों में थोड़ी कमी से राहत मिली है। देश में लगातार तीसरे दैनिक मामलों में कमी देखी गई। पिछले 24 घंटे में 3.57 लाख से ज्यादा नए कोरोना मरीज मिले हैं और…
यूपी के सीएम योगी को मिली धमकी: डायल 112 के व्हाट्सएप नंबर पर आया मैसेज…. लिखा था- मुख्यमंत्री के पास बस 5 दिन
लखनऊ (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश पुलिस के डायल 112 कंट्रोल रूम व्हाट्सएप पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए धमकी भरा मैसेज भेजा गया है। कंट्रोल रूम पर मौजूद कर्मचारियों ने मैसेज देखकर अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलने पर अधिकारियों ने पड़ताल शुरू की और सुशांत गोल्फ सिटी थाने में तहरीर…
सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को लगाई फटकार, कहा- नहीं रोक सकते अदालत की मीडिया रिपोर्टिंग
नई दिल्ली (एजेंसी)। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि वह सुनवाई के दौरान जजों द्वारा की जाने वाली मौखिक टिप्पणियों को रिपोर्ट करने से मीडिया को नहीं रोक सकता। जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ और जस्टिस एम आर शाह की पीठ ने कहा कि न्यायाधीशों की मौखिक टिप्पणियों की रिपोर्टिंग करना…
आईपीएल अपडेट: केकेआर के दो खिलाड़ी कोरोना संक्रमित, कोलकाता-बेंगलोर का आज होने वाला मैच रद्द
अहमदाबाद (एजेंसी)। सोमवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले जाने वाला मैच रद्द हो गया है। केकेआर टीएम के दो खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव आ गए हैं, जिसके बाद मैच रद्द करने का फैसला लिया गया है। ऐसा पहली बार…
बंगाल में भाजपा की इस नेत्री की खूब हो रही चर्चा: न पैसा, न गाड़ी और मजदूर पति, फिर भी बनीं विधायक
कोलकाता (एजेंसी)। रविवार को पश्चिम बंगाल के नतीजे सबके सामने आ गए। पश्चिम बंगाल में भले ही भाजपा 200 का वो जादुई आंकड़ा ना पार कर पाई हो लेकिन भाजपा की एक महिला विधायक की जीत खूब चर्चा में है। भाजपा के टिकट पर सालतोरा सीट से चुनाव लडऩे वाली…
कोरोना: 24 घंटे में मिले 3.68 लाख से ज्यादा नए मरीज, कोविड से मौतों के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंचा भारत
नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर जारी है। पिछले हफ्ते से लगातार प्रतिदिन साढ़े तीन से ज्यादा नए मरीज मिल रहे हैं। कोरोना मरीजों और कोविड से होने वाली मौतों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी जारी है। इस बीच देश में सोमवार को 3.68…


