ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ममता बनर्जी की उम्मीदों को बड़ा झटका, नंदीग्राम से शुभेंदु ही जीत के ‘अधिकारी’, आरओ को दी गई सुरक्षा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

ममता बनर्जी की उम्मीदों को बड़ा झटका, नंदीग्राम से शुभेंदु ही जीत के ‘अधिकारी’, आरओ को दी गई सुरक्षा

By @dmin
Published: May 4, 2021
Share
BJP से मुकाबले को बंगाल में महागठबंधन? TMC का कांग्रेस-लेफ्ट को न्योता
BJP से मुकाबले को बंगाल में महागठबंधन? TMC का कांग्रेस-लेफ्ट को न्योता
SHARE

कोलकाता (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम सीट से हार के बाद टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका लगा है। अपने पूर्व सहयोगी से नजदीकी मुकाबले में हार के बाद वोटों की दोबारा गिनती की उनकी मांग को खारिज कर दिया गया है। चुनाव आयोग ने कहा है कि रिटर्निंग ऑफिसर का फैसला अंतिम है और इसे केवल हाई कोर्ट में ही चुनौती दी जा सकती है। इस बीच नंदीग्राम में आरओ रहे अधिकारी को सुरक्षा प्रदान की गई है। चुनाव आयोग ने मीडिया में आई उन रिपोट्र्स को खारिज किया है जिनमें कहा गया है कि नंदीग्राम में दोबारा काउंटिंग होगी। आयोग ने कहा है कि किसी विधानसभा क्षेत्र में रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) आरपी एक्ट, 1951 के तहत अर्ध-न्यायिक क्षमता में स्वतंत्र रूप से और चुनाव आयोग के गाइडलाइंस के आधार पर अपने काम को अंजाम देते हैं।

चुनाव आयोग ने कहा है कि नियम के आधार पर यदि दोबारा गिनती की मांग की जाती है तो रिटर्निंग ऑफिसर उसे स्वीकार कर सकते हैं या असंगत लगने पर खारिज कर सकते हैं। चुनाव आयोग ने कहा है कि आरओ के फैसले को आरपी एक्ट 1951 की धारा 80 के तहत चुनाव याचिका के जरिए ही चुनौती दी जा सकती है। चुनाव आयोग ने मंगलवार को जारी बयान में कहा, ‘Óनंदीग्राम में गिनती खत्म होने के बाद एक प्रत्याशी के इलेक्शन एजेंट ने दोबारा मतगणना की मांग की थी जिसे आरओ ने अपने सामने मौजूद तथ्यों को देखते हुए मौखिक आदेश में खारिज कर दिया। इसके बाद परिणाम की घोषणा की गई थी। ऐसे मामले में अब हाई कोर्ट में ईपी दायर करने का ही विकल्प बचता है।

काउंटिंग प्रक्रिया में कोई गड़बड़ी नहीं
चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी की ओर से लगाए गए मतगणना में गड़बड़ी के आरोपों को भी खारिज कर दिया है। आयोग ने कहा है कि सभी काउंटिंग टेबल पर एक माइक्रो ऑब्जर्वर था और उन्होंने अपनी रिपोट्र्स में किसी तरह की गड़बड़ी का कोई संकेत नहीं दिया है। सभी राउंड के बाद आरओ ने सभी प्रत्याशियों को मिले वोट की संख्या की एंट्री की थी और इसे डिस्पले बोर्ड पर दर्शाया गया था, जिसे काउंटिंग एजेंट आसानी से देख सकते थे। पूरी काउंटिंग प्रक्रिया के दौरान किसी ने कोई शंका नहीं जाहिर की थी और पूरी प्रक्रिया बिना किसी रुकावट के चली। हर राउंड के बाद सभी एजेंट को रिजल्ट की कॉपी दी जा रही थी।

आरओ को दी गई सुरक्षा
चुनाव आयोग ने कहा है कि नंदीग्राम के आरओ पर दबाव को लेकर आई मीडिया रिपोट्र्स के आधार पर पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव को 3 मई को आदेश दिया गया कि आरओ को पर्याप्त सुरक्षा दी जाए। राज्य सरकार ने उन्हें सुरक्षा प्रदान कर दी है। आयोग ने पश्चिम बंगाल के सीईओ को यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि सभी चुनाव रिकॉड्र्स को सुरक्षित रखा जाए।

विधायक रिकेश सेन खोलने जा रहे हैं हेलमेट बैंक, मात्र एक रुपए किराए पर लोगों को मिलेगा हेलमेट
Unified Command Meeting: संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ा है शासन के प्रति विश्वास: सीएम बघेल
Bhilai Breaking : तेज बारिश से नाले में उफान, सुपेला में बह गया शख्स… दो घंटे बाद मिला शव
जैन धर्म का जियो और जीने दो का संदेश पूरे विश्व को राह दिखाने वाला : सुश्री उइके
Awareness message: शहरी क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाताओं को करें जागरूक: रीना बाबासाहेब कंगाले
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लोकवाणी में इस बार 'नवा छत्तीसगढ़-नवा बजट' पर होगी बात छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण से बचाव और रोकथाम के लिए किए जा रहे सभी आवश्यक प्रबंध…. शत- प्रतिशत फ्रंट लाईन वर्कर को लग चुका है वैक्सीन का प्रथम डोज…. रेपिड एंटीजन टेस्ट की सुविधा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर उपलब्ध
Next Article Strategy made in Bhilai Corporation meeting to eradicate the corona virus कोरोना वायरस का खात्मा करने भिलाई निगम की बैठक में बनी रणनीति…. घर-घर सर्वे के साथ ही, हॉटस्पॉट, कंटेनमेंट जोन पर रहेगी विशेष नजर…. ज्यादा केस वाले क्षेत्र बनेंगे कंटेनमेंट जोन

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?