एके शर्मा और जितिन प्रसाद को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए बीजेपी के मिशन 2022 में दोनों का क्या होगा रोल
लखनऊ (एजेंसी)। प्रदेश भाजपा मुख्यालय में भाजपा कोर टीम की बैठक में पूर्व नौकरशाह और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी अरविंद कुमार शर्मा और कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए जितिन प्रसाद को 2022 विधानसभा चुनाव के लिए बड़ी जिम्मेदारी दी गई। एके शर्मा को माइक्रो लेबल तक संगठनात्मक कामों…
अमरिंदर पर वार से हिट विकेट हुए नवजोत सिद्धू, हाईकमान ने चुनाव के लिए कैप्टन को दी टीम की कमान
चंडीगढ़ (एजेंसी)। पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से छिड़ी रार सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के पक्ष में जाती दिख रही है। बीते दिनों नवजोत सिंह सिद्धू की ओर से उन पर खुले तौर पर हमला बोलने के मुद्दे को कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हाईकमान के सामने उठाया है। सूत्रों के…
रायगढ़ जिले में करंट लगने से एक हाथी की मौत, पोस्टमार्टम के बाद दर्ज होगा मामला
रायगढ़ (एजेंसी)। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में करंट लगने से एक जंगली हाथी की मौत हो गई है। रायगढ़ जिले के वन विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल में एक जंगली हाथी की करंट लगने से मौत हो गई है। धरमजयगढ़ वन मंडल के…
एक्शन का असर: माल्या-चोकसी की 9371 करोड़ की संपत्ति बैंकों को ट्रांसफर
नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत में बैंकिंग घोटालों के मामलों में सरकारी एक्शन का असर अब दिखने लगा है। विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी पर सरकार की चौकसी का असर यह हुआ है कि सरकारी बैकों को करीब 9371 करोड़ रुपए की संपत्ति ट्रांसफर हो गए हैं। ईडी के…
पूरी हुई पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की सजा, जेबीटी भर्ती घोटाले में मिली थी 10 साल की कैद
चंडीगढ़ (एजेेंसी)। जेबीटी (जूनियर बेसिक ट्रेनिंग) भर्ती घोटाले में सजा काट रहे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला की सजा पूरी हो गई है। तिहाड़ जेल प्रशासन की तरफ से चौटाला के वकील अमित साहनी को यह जानकारी दी गई है। उनके वकील ने बताया कि कल रात को…
3 करोड़ के पार हुआ देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा: बीते 24 घंटों में सामने आए 50848 नए केस आए, 7 लाख से नीचे आए एक्टिव केस
नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा तीन करोड़ के पार पहुंच चुका है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 50 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए और 1358 मरीजों ने इस खतरनाक वायरस के आगे दम तोड़ दिया है। केंद्रीय…
सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी: जम्मू-कश्मीर में 135 करोड़ रुपए की हेरोइन जब्त, एक तस्कर ढेर
जम्मू (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बुधवार को एक मादक पदार्थ तस्कर को मार गिराया। उसके पास से 135 करोड़ की हेरोइन बरामद की गई है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, कठुआ के हीरानगर सेक्टर…
पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा पर दो करोड़ का जुर्माना, इनकी छवि धूमिल करने का था आरोप
बंगलुरु (एजेंसी)। कर्नाटक में बंगलुरु की एक अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा को 10 साल पहले एक टेलीविजन साक्षात्कार में नंदी इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरिडोर एंटरप्राइजेज (एनआईसीई) के खिलाफ अपमानजनक बयान देने के लिए कंपनी को हर्जाने के रूप में दो करोड़ रुपये का भुगतान करने का निर्देश दिया है। आठवें…
कांग्रेस की बढ़ी मुश्किल: पंजाब, राजस्थान में नहीं थमी रार, अब कर्नाटक में शुरू नाटक
बेंगलुरु (एजेंसी)। राजस्थान और पंजाब जैसे राज्यों में अंतर्कलह से जूझ रही कांग्रेस में अब कर्नाटक में भी नाटक शुरू हो गया है। यूं तो पार्टी यहां विपक्ष की भूमिका में है और चुनावों के लिए दो साल का वक्त अभी बाकी है, लेकिन सीएम के चेहरे के लिए अभी…
CBSE का रिजल्ट का फॉर्मूला पूरी तरह निष्पक्ष और दुरुस्त: सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली (एजेंसी)। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सीबीएसई और आईसीएसई के परीक्षा रद्द करने के फैसले के खिलाफ दायर याचिकाओं को खारिज कर दिया। शीर्ष अदालत ने दोनों केंद्रीय बोर्डों के मूल्यांकन फॉर्मूले को उचित करार देते हुए उन्हें आगे बढऩे के लिए हरी झंडी दे दी। जस्टिस एएम…
खुद गिरेगी महाविकास अघाड़ी सरकार, तब हम जनता को देंगे विकल्प: देवेंद्र फडणवीस
मुम्बई (एजेंसी)। महाराष्ट्र के नेता विपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने राज्य की महाविकास अघाड़ी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि एक दिन यह खुद ही गिर जाएगी। देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 'एक दिन यह सरकार खुद ही गिर जाएगी। तब तक हम एक मजबूत विपक्ष के तौर पर काम…
आतंकी हमला: डाउनटाउन में सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम पर आतंकियों ने फेंका ग्रेनेड, हमलावरों की तलाश जारी
जम्मू (एजेंसी)। कश्मीर के डाउनटाउन में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमला किया है। हमले के बाद आतंकी फरार हो गए। हमलावरों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर अभियान शुरू किया गया है। हालांकि इस हमले में अभी तक किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। बता दें कि डाउनटाउन…
जाति प्रमाणपत्र मामला: सांसद और अभिनेत्री नवनीत कौर राणा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले पर रोक
नई दिल्ली (एजेंसी)। अमरावती से निर्दलीय सांसद व अभिनेत्री नवनीत कौर को सुप्रीम कोर्ट से मंगलवार को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने नवनीत कौर राणा के जाति प्रमाणपत्र को निरस्त करने के बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने प्रतिवादियों को…
सिद्धू के बिगड़े बोल से खुश नहीं राहुल, कैप्टन को मिली टीम को खुश करने की नसीहत
नई दिल्ली (एजेंसी)। विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस में मची रार का फायदा विपक्षी पार्टियों को हो सकता है। यही वजह है कि आलाकमान ने एक तरफ मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को टीम संभालने की नसीहत दी है तो दूसरी तरफ पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी नवजोत सिंह सिद्धू से…
नुसरत जहां की मुश्किलें बढ़ीं: सांसद ने की लोकसभा सदस्यता रद्द करने की मांग, स्पीकर को लिखा पत्र
कोलकाता (एजेंसी)। बदायूं की भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य ने लोकसभा अध्यक्ष से पश्चिमी बंगाल की बशीरहाट लोकसभा सीट से टीएमसी सांसद नुसरत जहां की लोकसभा सदस्यता रद्द करने की मांग है। नुसरत हाल ही में निखिल जैन से अपनी कथित शादी तोडऩे को लेकर चर्चा में हैं। लोकसभा अध्यक्ष को भेजे गए…


