ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एके शर्मा और जितिन प्रसाद को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए बीजेपी के मिशन 2022 में दोनों का क्या होगा रोल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

एके शर्मा और जितिन प्रसाद को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए बीजेपी के मिशन 2022 में दोनों का क्या होगा रोल

By @dmin
Published: June 23, 2021
Share
एके शर्मा और जितिन प्रसाद को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए बीजेपी के मिशन 2022 में दोनों का क्या होगा रोल
एके शर्मा और जितिन प्रसाद को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए बीजेपी के मिशन 2022 में दोनों का क्या होगा रोल
SHARE

लखनऊ (एजेंसी)। प्रदेश भाजपा मुख्यालय में भाजपा कोर टीम की बैठक में पूर्व नौकरशाह और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी अरविंद कुमार शर्मा और कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए जितिन प्रसाद को 2022 विधानसभा चुनाव के लिए बड़ी जिम्मेदारी दी गई। एके शर्मा को माइक्रो लेबल तक संगठनात्मक कामों को आगे बढ़ाने और जितिन प्रसाद के कंधों पर ब्राम्हण समाज को जोडऩे का भार डाला गया। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। जिसमें मुख्यमंत्री के साथ ही पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री प्रमुख रूप से शामिल थे।
बैठक में एके शर्मा को बुलाने के साथ ही तय हो गया कि उनका पार्टी में महत्व और कद बना रहेगा। एमएलसी व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष अर्रंवद कुमार शर्मा शाम 4.50 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे। परिसर में स्थित मंदिर में मत्था टेका और हर-हर महादेव का जयघोष करते हुए वह अंदर दाखिल हुए। परिसर में मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में सिर्फ इतना बोले कि प्रदेश उपाध्यक्ष बनाने के लिए नेतृत्व का आभार। इसके बाद हर-हर महादेव बोलते हुए वह अंदर गए। एके शर्मा ने सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को पत्र लिखकर प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर आभार व्यक्त किया था।

जितिन बोले-मजबूती करनी होगी ताकि वोटर न खिसके
जितिन प्रसाद ने कहा कि पार्टी को अपने वोटरों को मजबूती के साथ जोड़े रखना होगा। उन्होंने कहा कि जो हमेशा पार्टी के लिए वोट करते रहे हैं उन्हें मजबूती से अपने साथ रखने की जरूरत है। इसके लिए उन्होंने हर संभव प्रयास करने की बात कही। वहीं भाजपा उपाध्यक्ष एके शर्मा ने कहा कि वह टीकाकरण के लिए तेजी से काम कर रहे हैं। साथ ही निचले स्तर तक के कार्यकर्ताओं के साथ काम कर पार्टी की जीत सुनिश्चित करने का काम करेंगे।

केशव बोले-मिलजुल कर लाएंगे 300 सीटें
भाजपा संगठन की बैठक में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सरकार ने नि:संदेह अच्छा काम किया है। तमाम ऐसे काम हुए हैं जो कभी नहीं हुए। चाहे सड़क निर्माण हो या फिर ग्रामीण विकास..। हम मिलजुल कर चुनाव लड़ेंगे और फिर से 300 से ज्यादा सीटें हासिल करेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, सबसे पहले महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने बैठक शुरू होने की बात कही। फिर सबसे बीएल संतोष का परिचय करवाया।

ओबीसी का रखें ध्यान : स्वामी प्रसाद मौर्य
श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि पार्टी को ओबीसी का ध्यान रखना चाहिए। ओबीसी के लिए काफी काम हुए हैं लेकिन इतना पर्याप्त नहीं है। पार्टी और सरकार को ओबीसी को और हिस्सेदारी देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ओबीसी हमेशा पार्टी के साथ खड़े रहे हैं। ऐसे में पार्टी को उनका ख्याल रखना हो होगा।

सुप्रीम कोर्ट में एक साथ दिलाई गई 9 जजों को शपथ, बने कई रिकॉर्ड
देवपहरी वॉटरफॉल में अचानक जलस्तर बढऩे से फंसे चार पर्यटक, एसडीआरएफ की टीम ने किया रेस्क्यू
55,000 किमी ट्रैक नवीनीकरण से मजबूत हुआ रेलवे नेटवर्क, सफर हुआ तेज और सुरक्षित
राजद सुप्रीमों लालू का किडनी ट्रांसप्लांट सफल, बेटी रोहिणी की लगी किडनी, तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर दिया अपडेट
पीएमश्री स्कूल में गढ़ा जा रहा है छत्तीसगढ़ का स्वर्णिम भविष्य… बच्चों की मुस्कान कर रही है खुशनुमा माहौल का बयान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अमरिंदर पर वार से हिट विकेट हुए नवजोत सिद्धू, हाईकमान ने चुनाव के लिए कैप्टन को दी टीम की कमान अमरिंदर पर वार से हिट विकेट हुए नवजोत सिद्धू, हाईकमान ने चुनाव के लिए कैप्टन को दी टीम की कमान
Next Article भूपेश बघेल से विभिन्न औद्योगिक और व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात, लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों की रैंकिंग में दुसरा स्थान प्राप्त होने पर दी शुभकामनाएं… छत्तीसगढ़ में अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्वास्थ्य सुविधाएं विकसित करने राज्य सरकार एक्शन में…. निजी क्षेत्र की क्षमताओं का होगा इस्तेमाल, शासन की योजनाओं से होगा इलाज

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?