ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रायगढ़ जिले में करंट लगने से एक हाथी की मौत, पोस्टमार्टम के बाद दर्ज होगा मामला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalRaipur

रायगढ़ जिले में करंट लगने से एक हाथी की मौत, पोस्टमार्टम के बाद दर्ज होगा मामला

By @dmin
Published: June 23, 2021
Share
रायगढ़ जिले में करंट लगने से एक हाथी की मौत, पोस्टमार्टम के बाद दर्ज होगा मामला
रायगढ़ जिले में करंट लगने से एक हाथी की मौत, पोस्टमार्टम के बाद दर्ज होगा मामला/demo pic
SHARE

रायगढ़ (एजेंसी)। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में करंट लगने से एक जंगली हाथी की मौत हो गई है। रायगढ़ जिले के वन विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल में एक जंगली हाथी की करंट लगने से मौत हो गई है। धरमजयगढ़ वन मंडल के अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओ) बीएस सरोते ने बताया कि सुबह छाल क्षेत्र के बनहर गांव के एक खेत में एक हाथी के मृत पड़े होने की जानकारी मिली थी। जानकारी के बाद वन विभाग के दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया और मृत हाथी को लाया गया।

सरोते ने बताया कि अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, हाथी की मौत बोर के लिए खींचे गए बिजली के तार की चपेट में आने से हुई है। इस संबंध में किसान मेहतर सिंह से पूछताछ की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि हाथी के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है जिसके बाद मामला दर्ज किया जाएगा। इस साल 29 मार्च को इसी वन विभाग में हाथी का बच्चा मृत पाया गया था। वहीं साल 2020 में, जनवरी से लेकर अक्तूबर के बीच अलग-अलग कारणों से 15 हाथियों की मौत हो गई थी। बता दें कि उत्तरी छत्तीसगढ़ में करीब 240 जंगली हाथी रहते हैं। पिछले कुछ सालों में इस इलाके में इंसान और हाथी के बीच कई घटनाएं घटी हैं। राज्य वन विभाग की माने तो पिछले एक दशक में, यहां जंगली जानवरों की तादाद बढ़ी है। इस वन विभाग में हाथियों की संख्या 225 से बढ़कर 290 हो गई है।

सीनियर महिला वनडे में छत्तीसगढ़ की लगातार पांचवी जीत, हरियाणा को 6 विकेट से हराया
कोहरे ने फिर रोकी ट्रेनों की रफ्तार, ‘भारत बंद’ से पड़ सकती है दोहरी मार
Big News : रिटायर्ड पुलिस कर्मी के बेटे ने की खुदकुशी, सड़क किनारे फंदे पर लटकती मिली लाश
छत्तीसगढ़ में पहली बार हस्तलिखित बजट पेश, 100 पृष्ठों में वित्त मंत्री ने हाथ से लिखा ऐतिहासिक बजट
भाजपा की संवाद परिचर्चा: सांसद विजय बघेल रु-ब-रू हुए हुडको के लोगों से…. जानी समस्या और समाधान का दिलाया भरोसा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एक्शन का असर: माल्या-चोकसी की 9371 करोड़ की संपत्ति बैंकों को ट्रांसफर एक्शन का असर: माल्या-चोकसी की 9371 करोड़ की संपत्ति बैंकों को ट्रांसफर
Next Article अमरिंदर पर वार से हिट विकेट हुए नवजोत सिद्धू, हाईकमान ने चुनाव के लिए कैप्टन को दी टीम की कमान अमरिंदर पर वार से हिट विकेट हुए नवजोत सिद्धू, हाईकमान ने चुनाव के लिए कैप्टन को दी टीम की कमान

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?