अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन में शामिल हुए सीएम साय, बोले- विश्व शांति के लिए बुद्ध के संदेश प्रासंगिक
राजनांदगांव। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि वर्तमान समय में, जब संपूर्ण विश्व आपसी भौतिक प्रतिस्पर्धा से जूझ रहा है, ऐसे में भगवान बुद्ध के शांति और करुणा के संदेश पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। मानवता के उत्थान और शांति के मार्ग पर आगे बढ़ने के…
ईवीएम का वार्डाें में प्रदर्शन : मतदान प्रक्रिया से कराया जा रहा अवगत, महापौर के लिए सफेद और पार्षद के लिए दबाना होगा गुलाबी बटन
दुर्ग। नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 में नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत शहरी क्षेत्र में आज 12 वार्डों में महापौर और पार्षदों का चुनाव ईव्हीएम से होना है। मतदाताओं के लिए यह नया अनुभव होगा कि एक ही ईव्हीएम मशीन से महापौर और पार्षद प्रत्याशी के लिए वोट डाला जाएगा।…
आचार्य विद्यासागर की प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव में हुए शामिल केन्द्रीय मंत्री अमित शाह व सीएम साय
राजनांदगांव। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ चंद्रगिरी में आयोजित प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव में शामिल हुए। आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की समाधि स्थल पर अमित शाह ने पूजा अर्चना की। महोत्सव में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री…
Big news : श्री शंकरा विद्यालय सेक्टर-10 की मान्यता पर संकट, गाइडेंस के लिए दुर्ग डीईओ ने संचालक को लिखा पत्र
चार माह पहले समाप्त हो चुकी है स्कूल की मान्यता दो समितयों ने किया है नवीनीकरण के लिए आवेदन भिलाई। सेक्टर-10 स्थित श्री शंकरा विद्यालय सेक्टर-10 की मान्यता पर संकट खड़ा हो गया है। दरअसल श्री शंकरा विद्यालय की मान्यता 4 अक्टूबर 2024 से समाप्त हो चुकी है। मान्यता समाप्त…
परीक्षा पे चर्चा : 10 फरवरी को पीएम मोदी देश भर के छात्रों से करेंगे बातचीत, 36 स्टूडेंट्स को मिलेगा पीएम मोदी से सीधे संवाद का मौका
रायपुर (PIB)। बहुप्रतीक्षित परीक्षा पे चर्चा 2025 (पीपीसी 2025) का आयोजन 10 फरवरी, 2025 को सुबह 11 बजे होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के साथ बातचीत करेंगे और परीक्षा की तैयारी, तनाव प्रबंधन और व्यक्तिगत विकास पर मार्गदर्शन देंगे। इस वर्ष, प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश…
छत्तीसगढ़ में इस माह तीन दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, मदिरा प्रेमी नोट कर लें यह तारीखें
रायपुर। राज्य शासन के निर्देशानुसार नगरीय निकाय एवं त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के दौरान मतदान की तारीख से दो दिन पूर्व से लेकर मतदान संपन्न होने तक और नगरीय निकायों की मतगणना तिथि को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस आशय के परिपत्र शासन द्वारा जारी कर दिया…
सीएम साय बोले – दिल्ली में बनेगी भाजपा की सरकार, 10 साल तक आप ने दिया जनता को धोखा
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कहा है कि इस बार दिल्ली की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को जिताने का मन बना लिया है। दिल्ली में पांच फरवरी को हुए मतदान के बाद अब वहां भाजपा की सरकार बनना तय है। 10 सालों तक आम आदमी पार्टी ने…
रायगढ़ में महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान की चाय की दुकान में पहुंचे सीएम साय, खुद बनाई चाय
सीएम साय ने कहा- चाय से ज्यादा मीठी जीवर्धन भाई की जुबान और उनका व्यवहार है रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को जीवर्धन चौहान की चाय दुकान पहुंचकर न केवल स्वयं चाय बनाई, वरन सबके साथ चाय का आनंद लिया। जीवर्धन रायगढ़ नगर निगम से भाजपा के महापौर…
नवा रायपुर में दिखेगी ब्रिटिश कालीन जनजाति विद्रोह की झांकी, संग्रहालय निर्माण का 70 फीसदी कार्य पूर्ण
प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने किया निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर नारायण की स्मृति में नवा रायपुर में पुरखौती मुक्तांगन के समीप निर्माणाधीन जनजातीय संग्रहालय का 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इस संग्रहालय में अंग्रेजी हुकुमत…
जल जीवन मिशन में लापरवाही पर कोरिया कलेक्टर की कार्रवाई… एक ठेकेदार का अनुबंध निरस्त, पांच पर लगा जुर्माना
रायपुर। जल जीवन मिशन के काम में कोताही बरतने के मामले में कोरिया कलेक्टर ने सख्त रुख अपनाते हुए छह ठेकेदारों पर कार्रवाई की है। जिला कलेक्टर एवं अध्यक्ष, जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की अध्यक्षता में 17 जनवरी 2025 को हुई समीक्षा बैठक में जल जीवन मिशन के कार्यों…
रायपुर में आज से लीजेन्ड 90 क्रिकेट लीग, आयोजकों ने की सीएम साय से मुलाकात, 21 नंबर की जर्सी की भेंट
रायपुर। नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार से लीजेन्ड 90 क्रिकेट लीग का आगाज होने जा रहा है। 6 फरवरी से 18 फरवरी तक होने वाले लीजेन्ड 90 क्रिकेट लीग देश विदेश के लीजेन्ड अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर अपना जलवा दिखाएंगे। लीग के उद्घाटन से पूर्व…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, रायगढ़ की सड़कों पर नजर आया भगवा समंदर
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा रायगढ़ में आयोजित विशाल रोड शो में शामिल हुए और जनता से महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान और सभी वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयश्री दिलाने का आग्रह किया। नगर के सत्ती गुड़ी चौक से प्रारम्भ हुए…
महतारी वंदन योजना : 12वीं किश्त जारी, 69 लाख से ज्यादा महिलाओं के खातों में पहुंची राशि
रायपुर। राज्य शासन द्वारा महतारी वंदन योजना की 12वीं किश्त की राशि जारी कर दी गई है, जिसके अंतर्गत 69 लाख 53 हजार 994 महिला हितग्राहियों के बैंक खातों में 650.32 करोड़ रुपए की राशि का अंतरण किया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दी गई जानकारी के…
कोरबा में रोड़ शो : सीएम साय ने कहा- अटल विश्वास पत्र का एक-एक वादा पूरा करेंगे, ये हमारी गारंटी है
विशाल आमसभा को किया संबोधित, कहा-नगरीय निकाय क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए हमारी सरकार ने कोरबा नगर निगम क्षेत्र को दिए 400 करोड़ रुपए कोरबा। नगरीय निकायों के लिए भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र "अटल विश्वास पत्र" में हमने नगरीय निकाय क्षेत्रों के विकास के लिए जो घोषणाएं…
दुर्ग जिले में होने वाले निकाय चुनाव के लिए सभी वार्डों की ईवीएम कमीशनिंग 7 फरवरी को
दुर्ग। नगरीय निकाय निर्वाचन-2025 अंतर्गत नगर निगम दुर्ग, रिसाली, भिलाई की ईवीएम कमीशनिंग भारती विश्वविद्यालय पुलगांव में 7 फरवरी 2025 से प्रारंभ होगी। इसी प्रकार नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा तथा नगर पालिका परिषद कुम्हारी, अहिवारा, अमलेश्वर, नगर पंचायत धमधा, पाटन, उतई की ईवीएम कमीशनिंग महिला आईटीआई पुलगांव 7 फरवरी 2025…


