ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जल जीवन मिशन में लापरवाही पर कोरिया कलेक्टर की कार्रवाई… एक ठेकेदार का अनुबंध निरस्त, पांच पर लगा जुर्माना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

जल जीवन मिशन में लापरवाही पर कोरिया कलेक्टर की कार्रवाई… एक ठेकेदार का अनुबंध निरस्त, पांच पर लगा जुर्माना

By Mohan Rao
Published: February 6, 2025
Share
कोरिया कलेक्टर चंदन त्रिपाठी
SHARE

रायपुर। जल जीवन मिशन के काम में कोताही बरतने के मामले में कोरिया कलेक्टर ने सख्त रुख अपनाते हुए छह ठेकेदारों पर कार्रवाई की है। जिला कलेक्टर एवं अध्यक्ष, जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की अध्यक्षता में 17 जनवरी 2025 को हुई समीक्षा बैठक में जल जीवन मिशन के कार्यों में कोताही बरतने का मामला सामने आने पर कलेक्टर कोरिया द्वारा छह ठेकेदारों को अनुबंध की धारा 3 के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।

निर्धारित 10 दिनों की समय-सीमा में संतोषजनक प्रगति न होने के कारण प्रशासन ने कड़ा कदम उठाते हुए एक ठेकेदार का अनुबंध तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। वहीं, अन्य पांच ठेकेदारों को अनुबंध की धारा 2 के तहत कार्यों में समयानुपातिक प्रगति न देने के कारण आर्थिक दंड लगाया गया है। इन ठेकेदारों की अगली देय राशि में से 6 प्रतिशत राशि रोकने और उनके देयकों से क्रमशः एक लाख 36 हजार, 87 हजार रुपए, 26 हजार रुपए, 49 हजार एवं 80 हजार रुपए की कटौती के आदेश दिए गए हैं। कार्यपालन अभियंता एवं सदस्य सचिव, जिला जल एवं स्वच्छता मिशन, कोरिया को निर्देशित किया गया है कि वे इन आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा है कि जल जीवन मिशन के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में भी दोषी ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

दुविधा: कोरोना से जान गंवाने वाले 8 लोगों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार
धमधा में सिविल कोर्ट का शुभारंभ, क्षेत्र के लोगों को मिलेगा न्याय
नाली के गड्ढों से जनहानि की संभावना…. निरीक्षण पर पहुंचे विधायक वोरा ने कहा- जनसुरक्षा पहली प्राथमिकता… तत्काल पूर्ण करें कार्य
एनटीपीसी ने अपने प्रदर्शन, संस्कृति और प्रगति के मामले में वैश्विक प्रचालन बेंचमार्क स्थापित किया: केन्द्रीय मंत्री आरके सिंह
कोरोना के दैनिक मामलों में हुई वृद्धि, पिछले 24 घंटे में सामने आए 20550 नए मरीज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रायपुर में आज से लीजेन्ड 90 क्रिकेट लीग, आयोजकों ने की सीएम साय से मुलाकात, 21 नंबर की जर्सी की भेंट
Next Article Big accident : धमतरी में ट्रैक्टर पलटने से तीन छात्रों की मौत, स्कूल जाने के बजाया घूमने निकले थे सभी

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?