ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आचार्य विद्यासागर की प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव में हुए शामिल केन्द्रीय मंत्री अमित शाह व सीएम साय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRajnandgaon

आचार्य विद्यासागर की प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव में हुए शामिल केन्द्रीय मंत्री अमित शाह व सीएम साय

By Mohan Rao
Published: February 6, 2025
Share
आचार्य विद्यासागर की प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव
SHARE

राजनांदगांव। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ चंद्रगिरी में आयोजित प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव में शामिल हुए। आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की समाधि स्थल पर अमित शाह ने पूजा अर्चना की। महोत्सव में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इस मौके पर सीएम साय ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ डोंगरगढ़ के चंद्रगिरि तीर्थस्थल में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के “प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव व श्री 1008 सिद्धचक्र विधान विश्व शांति महायज्ञ” में सम्मिलित हुआ। महामुनिराज की समाधि पहुँचकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। आचार्य विद्यासागर जी महाराज ने समाज को सत्य, अहिंसा और परमार्थ के मार्ग में चलने के लिए एकजुट किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ के लोगों को बहुत प्रेम दिया और संलेखना के लिए प्रदेश की इस पावन धरती को चुना। मेरी प्रार्थना है कि छत्तीसगढ़ के ऊपर उनका आशीर्वाद हमेशा बना रहे, प्रदेश में सदैव खुशहाली हो।

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह

इस दौरान केन्द्रीय गृहमंत्री ने कहा कि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के समाधि स्थल पर पहुंच कर मैंने नमन किया है, यहां देश भर के अनुयायी आये हुए हैं सभी को नमन करता हूं। शाह ने कहा कि 100 रुपए का सिक्का जारी किया गया,108 पदचिन्हों का विमोचन किया गया है। अमित शाह ने कहा कि सभी लोगों को एक करने का काम जैन मुनियों ने किया है, आचार्य जी का जीवन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र को समर्पित है, महान संत को मैं प्रणाम करने आया हूं, उनके द्वारा लिखी मूकमाटी में अनेक लोगों ने पीएचडी की है। आज मैं आचार्य जी की कही बात दोहराना चाहता हूं, भोजन के थाल में जितने व्यंजन होते हैं वह उतना ही अच्छा होता है, भारत में अलग-अलग धर्म संस्कृति है जो अपने में अलग है। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा की मैं भी अनुयायी हूं।

भोपाल में 18 जनवरी को होगी ओबीसी-एससी-एसटी संयुक्त मोर्चा की ऐतिहासिक आमसभा
पंजाब में आप नेता की हत्या : गुरुद्वारे में माथा टेककर निकले, बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली
CG Big News: सांप्रदायिक घटनाओं के बाद अलर्ट मोड पर कई जिलों की पुलिस, सख्त कार्रवाई के निर्देश
बारिश के दौरान शिवनाथ नदी महमरा एनीकट का जायजा लेने पहुँचे आयुक्त
कोरबा निगम में क्रास वोटिंग : भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी को मिली हार, बागी बना सभापति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big news : श्री शंकरा विद्यालय सेक्टर-10 की मान्यता पर संकट, गाइडेंस के लिए दुर्ग डीईओ ने संचालक को लिखा पत्र
Next Article दुर्ग में इंटरसेप्टर वाहन से 23 सौ से ज्यादा लोगों को कटा चालान, ट्रैफिक विभाग ने वसूला 25 लाख से ज्यादा का जुर्माना

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?