ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बंगाल में सीएम उम्मीदवार घोषित नहीं करेगी भाजपा, चुनाव परिणाम के बाद होगा फैसला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

बंगाल में सीएम उम्मीदवार घोषित नहीं करेगी भाजपा, चुनाव परिणाम के बाद होगा फैसला

By @dmin
Published: January 20, 2021
Share
बीजेपी का दावा- 76 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने थामा पार्टी का दामन
बीजेपी का दावा- 76 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने थामा पार्टी का दामन
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल में जारी सियासी घमासान के बीच भारतीय जनता पार्टी के महासचिव और प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि बहुमत हासिल करने के बाद, पार्टी नेतृत्व और विधायक तय करेंगे कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा। 

वहीं आज आदित्य बिड़ला समूह के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट रंजन बनर्जी बुधवार को कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने पार्टी में शामिल होने के बाद कहा कि मैं भाजपा को राज्य के लोगों की सेवा करने का मौका देने के लिए धन्यवाद देता हूं। हमें यहां उद्योग लाने की जरूरत है ताकि लोगों को रोजगार मिल सके। 

टीएमसी विधायक अरिंदम भट्टाचार्य भाजपा में शामिल
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के विधायकों के टूटने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में शांतिपुर से विधायक अरिंदम भट्टाचार्य बुधवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। समाचार एजेंसी एएनआई ने इसकी जानकारी दी है।
बता दें कि भट्टाचार्य कांग्रेस के टिकट पर 2016 में चुनाव जीते थे और अगले साल ही टीएमसी में शामिल हो गए थे। अब वह भाजपा में शामिल हो गए हैं। बता दें कि ममता सरकार के दिग्गज नेता शुभेंदु अधिकारी पिछले महीने भाजपा में शामिल हो गए थे एवं उनके साथ आधा दर्जन से अधिक टीएमसी नेताओं ने भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया था।

बंगाल में अभद्र नारे से तृणमूल ने खुद को अलग किया
तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों के एक रैली में ”बंगाल के गद्दारों को गोली मारो प्तप्त को का नारा लगाने के एक दिन बाद पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी ने बुधवार को खुद को इससे अलग कर लिया और यह नारा लगाने वाले र्कायकर्ताओं को फटकार लगाई।
तृणमूल के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि पार्टी इसका समर्थन नहीं करती। उन्होंने कहा कि कुछ युवकों ने जोश में आकर ऐसी नारेबाजी कर दी थी। उन्होंने कहा कि रैली में ऐसा नारा नहीं लगना चाहिए था। ऐसी नारेबाजी करने वालों ने ठीक नहीं किया। ”गोली मारो” शब्दों को शब्दश: नहीं लेना चाहिए।
बता दें कि तृणमूल के कई समर्थकों ने मंगलवार को दक्षिण कोलकाता में एक शांति रैली के दौरान विवादास्पद नारेबाजी की थी, जिसमें राज्य के दो मंत्री शामिल हुए थे।

Opration Sindoor: पाकिस्तान को औकात दिखाई, हर भारतीय के लिए गर्व का सबब: रत्नावली कौशल
दीपावली से पहले सरकारी कर्मियों की बल्ले-बल्ले, सीएम साय की पहल पर एडवांस सैलरी, आज और कल होगा भुगतान
मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने किया नवा रायपुर के सेक्टर-24 का भ्रमण…. निर्माणाधीन आवासीय भवनों की प्रगति की ली जानकारी
पाक ने भारतीय टीके को दी मंजूरी, पाने को यूं जुगाड़ निकाल रहे इमरान
कर्नाटक में कांग्रेस की जीत, छत्तीसगढ़ में जश्न, सीएम बघेल ने बांटी मिठाई कार्यकर्ताओं में दिखा जोश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अभिनव बिंद्रा से लेकर हरभजन तक, देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण के दावेदार अभिनव बिंद्रा से लेकर हरभजन तक, देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण के दावेदार
Next Article birth and death certificate now started in Risali Corporation office गृहमंत्री ने नए निगम कार्यालय का किया निरीक्षण… मुख्यमंत्री की घोषणा से होने वाले कार्यो पर की चर्चा, कहा- नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुने

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?