ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सूर्या मॉल के सामने अवैध कब्जों पर गिरी गाज, भिलाई निगम ने बड़ी कार्रवाई… आयुक्त ने कहा- न करें कब्जा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

सूर्या मॉल के सामने अवैध कब्जों पर गिरी गाज, भिलाई निगम ने बड़ी कार्रवाई… आयुक्त ने कहा- न करें कब्जा

By Mohan Rao
Published: May 26, 2024
Share
निगम की कार्रवाई
SHARE

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई की टीम इन दिनों अवैध कब्जों पर सख्ती दिखा रही है। लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में शनिवार की शाम को निगम के अमले ने नेहरू नगर सूर्या मॉल के पास अवैध कब्जों को ढहाया। अवैध रूप से पार्किंग करने वालों के साथ ही बेजा कब्जा करने वालों को हटाया और भविष्य में कब्जा न करने की हिदायत दी।

भिलाई निगम द्वारा शनिवार शाम नेहरू नगर में सूर्या मॉल की अवैध पार्किंग और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। अधिकारियों ने सड़क किनारे लगने वाले ठेले और गुमटी को हटवाया और दोबारा यहां फिर से लगाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। नेहरू नगर में स्थित टीआई सूर्या माल का एरिया सबसे भीड़ भाड़ वाला क्षेत्र होने के कारण लगातार यहां जाम की समस्या रहती है। सड़क किनारे ठेला गुमटी वालों के कारण कब्जा हो रहा है। यही नहीं पार्किंग के नाम पर कहीं भी वाहनों को खड़ी करते हैं जिसके कारण जाम लगा रहता है।

भिलाई निगम को शिकायत मिल रही थी कि सूर्य माल के सामने आइसक्रीम वाले, कुल्फी वाले  गुपचुप वाले व खोमचा वाले अवैध रूप से व्यापार करते हुए गंदगी फैला रहे थे।  नगर निगम भिलाई के जोन 1 के कमिश्नर रवि सिन्हा, सहायक राजस्व अधिकारी धीरज साहू, तोड़फोड़ दस्ता प्रभारी बालकृष्ण नायडू अपने दल के साथ  जाकर के जगह को  करवाई कार्रवाई करते हुए जब्त किया। भिलाई नगर निगम के आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने सभी लोगों से अपील की है कि वो किसी भी प्रकार का शहर में अवैध कब्जा ना करें। साथ ही गंदगी कहीं भी नहीं फैलाएं। ऐसा करने वालों के खिलाफ नगर निगम सख्त कार्रवाई करेगा।

स्व. रजनी दत्तात्रेय उपासने के प्रेरणादायी जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन
छत्तीसगढ़ के हर्बल उत्पाद अब अमेजन पर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बने प्रथम ग्राहक …. वन शहद के लिए किया आर्डर
पद्म पुरस्कार-2027 : 31 जुलाई 2026 तक किए जा सकेंगे नामांकन
कलेक्टर अजीत वसंत की अध्यक्षता में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक सम्पन्न
मुख्यमंत्री ने स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ टेकाम को दी जन्म दिन की बधाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आईपीएल 2024 का फाइनल आज : कोलकाता के सामने सनराइजर्स की चुनौती… जानिए मैच से जुड़ी खास बातें
Next Article गौवंश अभ्यारण्य योजना लाएगी छत्तीसगढ़ सरकार, सुरक्षा से लेकर चिकित्सा तक की मिलेगी सुविधा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?