ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आईपीएल 2024 का फाइनल आज : कोलकाता के सामने सनराइजर्स की चुनौती… जानिए मैच से जुड़ी खास बातें
Share
Notification Show More
Latest News
सोशल मीडिया पर हिन्दू देवी-देवताओं व ऋषियों पर आपत्तिजनक पोस्ट, आरोपी गिरफ्तार
October 18, 2026
अवकाश के कारण सोमवार के स्थान पर बुधवार, 21 अक्टूबर को होगा वनोपज एवं औषधीय उत्पादों का कारोबार
श्यामतराई वनोपज मंडी में 19 अक्टूबर को नहीं होगा क्रय-विक्रय
October 18, 2026
भिलाई-दुर्ग में 20 ई-बस चलाने की तैयारियां तेज, प्रमुख सचिव ने किया डिपो का निरीक्षण
October 18, 2026
उप मुख्यमंत्री शर्मा ने मड़मड़ा में आंगनबाड़ी और अटल डिजिटल सेवा केंद्र का किया लोकार्पण
October 18, 2026
रेत के अवैध परिवहन पर खनिज विभाग का बड़ा एक्शन, छह ट्रैक्टर और दो टिपर जब्त
October 18, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedNationalSports

आईपीएल 2024 का फाइनल आज : कोलकाता के सामने सनराइजर्स की चुनौती… जानिए मैच से जुड़ी खास बातें

By Mohan Rao Published May 26, 2024
Share
पैट कमिन्स और श्रेयस अय्यर
SHARE

चेन्नई। आईपीएल 2024 के फाइनल में रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होना है। दोनों ही टीमों ने इस सीजन बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर फाइनल में जगह बनाई है। अपने प्रभावी प्रदर्शन के दम पर कोलकाता और हैदराबाद तालिका में शीर्ष दो पर रही थी। क्वालिफायर-1 में दोनों टीमों के बीच एकतरफा मुकाबला देखने मिला था जहां कोलकाता ने हैदराबाद को मात देकर फाइनल में प्रवेश किया था।

केकेआर और हैदराबाद के बीच फाइनल मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम पर खेला जाएगा। हैदराबाद की टीम ने शुक्रवार को इसी मैदान पर क्वालिफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया था। कोलकाता की टीम भी पहले से ही यहां मौजूद है, ऐसे में दोनों टीमें यहां की परिस्थिति को बखूबी जानते हैं। चेन्नई की पिच आमतौर पर धीमी रहती है जहां बल्लेबाजों के लिए तेजी से रन बनाना आसान नहीं होता है। ऐसा ही कुछ क्वालिफायर-2 के दौरान भी देखने मिला था जहां हैदराबाद ने खराब शुरुआत के बाद राजस्थान के सामने 176 रनों का लक्ष्य रखा और इसे सफलतापूर्वक हासिल किया था।

स्पिनरों को मिल सकती है मदद
चेन्नई में स्पिनरों को मदद मिल सकती है। कोलकाता के पास सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती जैसे अनुभवी स्पिनर मौजूद हैं जो हैदराबाद के बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। वहीं, हैदराबाद के पास भी शाहबाज अहमद और अभिषेक शर्मा है जिन्होंने क्वालिफायर-2 में राजस्थान के खिलाफ जीत में अहम योगदान दिया था। राजस्थान के खिलाफ गेंद काफी स्पिन कर रही थी जिससे बल्लेबाज बड़े शॉट नहीं खेल पा रहे थे। कोलकाता और हैदराबाद के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम सात बजे होगा। स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क व जियो सिनेमा में इस मैच का प्रसारण हो रहा है।

दोनों टीमें इस प्रकार है

सनराइजर्स हैदराबाद
ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, नीतीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, अब्दुल समद, सनवीर सिंह, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, विजयकांत व्यासकांत, टी नटराजन, उमरान मलिक, ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, जयदेव उनादकट, मयंक अग्रवाल, एडेन मार्करम, अनमोलप्रीत सिंह, उपेन्द्र यादव, मयंक मार्कंडेय, जे सुब्रमण्यन, फजलहक फारूकी, मार्को यानसेन, आकाश महाराज सिंह।

कोलकाता नाइट राइडर्स
रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, मिचेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, मनीष पांडे, नीतीश राणा, श्रीकर भरत, शेरफेन रदरफोर्ड, दुष्मंथा चमीरा, अंगकृष रघुवंशी, साकिब हुसैन, सुयश शर्मा, अल्लाह गजनफर, चेतन सकारिया।

You Might Also Like

सोशल मीडिया पर हिन्दू देवी-देवताओं व ऋषियों पर आपत्तिजनक पोस्ट, आरोपी गिरफ्तार

श्यामतराई वनोपज मंडी में 19 अक्टूबर को नहीं होगा क्रय-विक्रय

भिलाई-दुर्ग में 20 ई-बस चलाने की तैयारियां तेज, प्रमुख सचिव ने किया डिपो का निरीक्षण

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने मड़मड़ा में आंगनबाड़ी और अटल डिजिटल सेवा केंद्र का किया लोकार्पण

रेत के अवैध परिवहन पर खनिज विभाग का बड़ा एक्शन, छह ट्रैक्टर और दो टिपर जब्त

Mohan Rao May 26, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आग से दहले दिल्ली और गुजरात : दिल्ली के बेबी सेंटर में 7 नवजात और राजकोट के गेमिंग सेंटर में 27 की मौत
Next Article सूर्या मॉल के सामने अवैध कब्जों पर गिरी गाज, भिलाई निगम ने बड़ी कार्रवाई… आयुक्त ने कहा- न करें कब्जा

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?