भिलाई। शनिवार को महिला थाने सेक्टर-6 में उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला ने थाने में पहुंचकर फिनाइल पी लिया। घटना के बाद महिला ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया। इसके बाद जो हुआ वह हैरान करने वाला था। महिला थाने में हड़कंप मच गया। आनन फानन में बाथरूम से महिला को निकला गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की हालत अस्पताल में खतरे से बाहर है।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को आपसी विवाद के बाद एक दंपति पहुंची। यहां पहुंचने के बाद पत्नी अपने पति के खिलाफ शिकायत कर रही थी वहीं पति अपनी पत्नी की गलती बता रहा था। इतने में महिला वॉशरूम जाने की बात कहकर गई और अपने साथ लाया हुआ फिनाइल पी लिया। फिनाइल पीने के बाद उसने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया था।
जैसे ही इसकी जानकारी महिला थाना स्टाफ लगी हड़कंप मच गया। महिला थाने की स्टाफ ने महिला को बाहर निकाला। वह बेहोश हो चुकी थी इसके बाद पुलिस की टीम महिला को हॉस्पिटल लेकर पहुंची। अस्पताल पहुंचने के बाद महिला का स्वस्थ्य ठीक बताया जा रहा है। महिला पुलिस ने बताया कि महिला मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं है उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि महिला पहले भी इस प्रकार की घटना को अंजाम दे चुकी है।




