ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मिलेट कार्निवाल में हुई पाक कला प्रतियोगिता, कोदो बर्फी ने मारी बाजी, रागी सूप और कोदो वेज पुलाव भी भाए
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

मिलेट कार्निवाल में हुई पाक कला प्रतियोगिता, कोदो बर्फी ने मारी बाजी, रागी सूप और कोदो वेज पुलाव भी भाए

By Mohan Rao
Published: February 18, 2023
Share
मिलेट कार्निवाल, पाक कला प्रतियोगिता
SHARE

रायपुर। छत्त्तीसगढ़ मिलेट कार्निवाल के दूसरे दिन शनिवार को राजधानी रायपुर के नेताजी सुभाष स्टेडियम में मिलेट्स व्यंजनों की पाक कला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कोदो बर्फी ने स्वाद और स्वास्थ की इस प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया। रागी सूप और कोदो वेज पुलाव भी पसंद किए गए और दोनों ने दूसरा स्थान पाया। रागी मिल्क शेक को तीसरा स्थान मिला। प्रतियोगिता के निर्णायक गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट केटरिंग टेक्नालॉजी के सीनियर लेक्चरर और शेफ नितिन शेण्डे थे।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्य लघुवनोपज संघ और आईआईएमआर हैदराबाद के संयुक्त तत्वाधान में तीन दिवसीय मिलेट कार्निवाल का आयोजन किया जा रहा है। मिलेट कार्निवाल का उद्देश्य मिलेट को लोगों के दैनिक आहार में शामिल करने तथा इसके पोषक मूल्य के प्रति जनजागरूकता लाना है। इसी कार्निवाल के तहत शनिवार को पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

पाक कला प्रतियोगिता में आईएचएम के विद्यार्थियों के सात समूहों ने भाग लिया। उन्होंने कोदो-बादाम की खीर, कोदो वेज पुलाव, कोदो बर्फी, शरबते, रागी, रागी के गुलगुले, रागी सूप और रागी मिल्क शेक बनाया। इस तरह प्रतिभागियों ने मिलेट्स के स्टार्टर, मेन कोर्स, डेजर्ट और ड्रिंक को शामिल कर मेन्यू पूरा करने का प्रयास किया। जिससे लोग अलग-अलग तरीके से मिलेट्स के व्यंजन अपने भोजन में कैसे शामिल करें यह जान सकें।

पौष्टिकता से भरपूर होते मिलेट्स
निर्णायक नितिन शेण्डे ने कहा कि मिलेट्स पौष्टिकता से भरपूर होते हैं, इसलिए इन्हें सुपर फूड भी कहा जाता है। पुराने समय में मिलेट्स को भोजन में शामिल करने के कारण उनमें अधिक शक्ति होती थी। आईएचएम विद्यार्थियों ने कहा कि भविष्य में वे मिलेट्स फूड को प्रमोट करेंगे, जिससे लोगों का स्वास्थ बेहतर हो सके। यह विशेष उल्लेखनीय है कि इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट में छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के विभिन्न हिस्सों के लगभग 100 विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान कर रही है। डिग्री कोर्स के लिए तीन लाख से अधिक और डिप्लोमा के लिए 45 से 52 हजार तक की फीस डीएमएफ फंड से दी जा रही है। इसके साथ ही विद्यार्थियों के रहने और भोजन की भी व्यवस्था की गई है। विद्यार्थियों ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आभार जताते हुए मिलेट्स को छत्तीसगढ़ी व्यंजनों में प्रयोग कर प्रदेश की संस्कृति को आगे बढ़ाने की बात कही है। 

सरकार ने रविवार को बुलाई कैबिनेट की आपात बैठक
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती: जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई ने दी पुष्पांजलि
छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक पास : वित्तमंत्री चौधरी बोले- हमारी सरकार GYAN के लिए पूरी तरह है समर्पित
मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को वितरित किया फर्स्ट एड किट: सफल यात्रा की दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : बस्तर संभाग के चार जिलों से सैकड़ों यात्री तिरुपति, मदुरै व रामेश्वरम की यात्रा पर रवाना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे दुर्ग जिले के ठकुराइन टोला, महाशिवरात्रि पर्व में हुए शामिल, कहा- सरकार कर रही तीर्थ भूमियों को विकसित
Next Article Bhilai Breaking : महिला ने थाने पहुंचकर पिया फिनाइल, खुद को किया बाथरूम में बंद… मचा हड़कंप

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?