ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai : बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से निकलने लगे ज्यादा नोट, लोगों की लग गई लाइन…. जानिए क्या है मामला
Share
Notification Show More
Latest News
दुर्ग कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जमानत आवेदन का निराकरण, मुंबई और चेन्नई से गवाहों के बयान दर्ज
October 15, 2026
स्वच्छता पखवाड़ा : दुर्ग रेलवे स्टेशन पर चला अभियान, यात्रियों को किया गया जागरूक
October 15, 2026
तकनीक, संस्कृति, नवाचार और युवा नेतृत्व का संगम बनेगा भिलाई, शामिल होंगे 20 हजार से ज्यादा स्टूडेंट
October 15, 2026
छत्तीसगढ़ में सरकार ने बढ़ाई ने दीपावली की छुट्टियां, 10 की जगह 11 नवंबर तक बंद रहेंगे स्कूल
October 15, 2026
हल्दी बीज वितरण में अनियमितता : कृषि मंत्री नेताम के निर्देश पर जांच शुरू
October 15, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Bhilai : बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से निकलने लगे ज्यादा नोट, लोगों की लग गई लाइन…. जानिए क्या है मामला

By Mohan Rao Published September 14, 2024
Share
बैंक ऑफ इंडिया के इसी एटीएम से निकल रहे थे ज्यादा नोट
SHARE

भिलाई। सुपेला लक्ष्मी मार्केट के सामने स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में ज्यादा नोट निकलने लगे। शुक्रवार रात को एक व्यक्ति रुपए निकालने पहुंचा और उसने 500 रुपए निकालने चाहे तो एक ही जगह 4 नोट निकले। यानी 500 की जगह दो हजार उसके हाथ लगे। फिर क्या था जैसे ही यह बात लोगों को पता चली तो एटीएम से रुपए निकालने लाइन लग गई। जैसे ही इसकी सूचना बैंक मैनेजर को हुई तो उन्होंने सुपेला पुलिस की मदद से एटीएम को रात में ही बंद करवाया। एटीएम किस प्रकार की तकनीकी खामी आई है इसकी जांच की जा रही है।

मिली जानाकारी के अनुसार यह घटना शुक्रवार रात लगभग 8 बजे की है। एक व्यक्ति लक्ष्मी मार्केट के आपोजिट साइड स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में पैसे निकालने गया था। उसने 500 रुपए निकालने के लिए एंट्री की तो एटीएम ने 500-500 के चार नोट यानि 2000 हजार रुपए निकल गए। उसने रुपए उठाए और यह बात कुछ लोगों को बताई। इसके बाद लोग अपना अपना एटीएम लेकर पहुंच गए और यहां लंबी कतार लग गई। इस दौरान बैंक मैनेजर को किसी ने कॉल कर जानकारी दी।

सूचना मिलने के बाद जब बैंक मैनेजर एटीएम बंद करने पहुंचा तो लोगों ने उसे घुसने नहीं दिया। इसके बाद बैंक मैनेजर ने इसकी सूचना सुपेला पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को वहां से खदेड़ा और मैनेजर ने एटीएम को बंद किया। इसके बाद बैंक मैनेजर ने एटीएम का संचालन करने वाली कंपनी को इसकी जानकारी दी। कंपनी के टेक्निशियन पहुंचे और एटीएम को पूरी तरह से सील किया और इसके फॉल्ट की जांच शुरू की है। बताया जा रहा है कि इस दौरान जिन लोगों ने भी अपना एटीएम इस्तेमाल का ज्यादा रुपए निकाले हैं उनके अकाउंट से डिटेल निकाल कर उन्हें तलब किया जाएगा। जिनके हाथ ज्यादा रुपए लगे हैं उनसे रिकवरी भी की जाएगी।

You Might Also Like

दुर्ग कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जमानत आवेदन का निराकरण, मुंबई और चेन्नई से गवाहों के बयान दर्ज

स्वच्छता पखवाड़ा : दुर्ग रेलवे स्टेशन पर चला अभियान, यात्रियों को किया गया जागरूक

तकनीक, संस्कृति, नवाचार और युवा नेतृत्व का संगम बनेगा भिलाई, शामिल होंगे 20 हजार से ज्यादा स्टूडेंट

छत्तीसगढ़ में सरकार ने बढ़ाई ने दीपावली की छुट्टियां, 10 की जगह 11 नवंबर तक बंद रहेंगे स्कूल

हल्दी बीज वितरण में अनियमितता : कृषि मंत्री नेताम के निर्देश पर जांच शुरू

Mohan Rao September 14, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विसर्जन के लिए भिलाई निगम ने तय किए तालाब, जानिए कहां कर सकते हैं विसर्जन और कहां नहीं
Next Article विधायक रिकेश ने की गणेश समितियों से अपील, कहा- पितृ पक्ष शुरू होने से पहले कर दें गणपति विसर्जन

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?