ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अभिनव बिंद्रा से लेकर हरभजन तक, देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण के दावेदार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedSports

अभिनव बिंद्रा से लेकर हरभजन तक, देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण के दावेदार

By @dmin
Published: January 20, 2021
Share
अभिनव बिंद्रा से लेकर हरभजन तक, देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण के दावेदार
अभिनव बिंद्रा से लेकर हरभजन तक, देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण के दावेदार
SHARE

स्पोट्र्स डेस्क (एजेंसी)। देश के एकमात्र ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता शूटर अभिनव बिंद्रा इस बार देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण के दावेदार हैं। बीजिंग ओलंपिक में 10 मीटर एयर राइफल का स्वर्ण जीतने वाले बिंद्रा को पंजाब सरकार ने इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए नामित किया है। बिंद्रा को 2009 में पद्म भूषण मिल चुका है। भारतीय खेलों में आज तक सिर्फ सचिन तेंदुलकर और बॉक्सर एमसी मैरी कॉम को ही पद्म विभूषण मिला है। यही नहीं दो बार के ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार, दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह और दो बार पैरालंपिक के स्वर्ण पदक विजेता देवेंद्र झाझरिया इस बार देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण के दावेदार हैं।

पंजाब खेल विभाग आया आगे
ओलंपिक और विश्व चैंपियन होने के साथ चार राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता होने के बावजूद अब तक बिंद्रा के नाम की सिफारिश पद्म विभूषण के लिए नहीं की गई, लेकिन पंजाब का खेल विभाग इस बार अपने शूटर के लिए आगे आया है। मैरी कॉम को पिछले ही वर्ष खेल मंत्रालय की सिफारिश पर पद्म विभूषण मिला था। वह यह सम्मान हासिल करने वाली देश की पहलडी महिला खिलाड़ी बनीं, जबकि सचिन तेंदुलकर को 2008 में सर एडमंड हिलेरी के साथ यह सम्मान मिला था। वहीं 2016-17 में पूर्व विश्व चैंपियन और तीन राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता सुशील के नाम की पद्म भूषण के लिए सिफारिश की गई थी, लेकिन उन्हें अब तक यह अवार्ड नहीं मिला है। बीजिंग में कांस्य और लंदन ओलंपिक में रजत जीतने वाले सुशील को 2011 में पद्म श्री हासिल हुआ था। इस बार भारतीय कुश्ती संघ ने इस अवार्ड के लिए उनके नाम की सिफारिश की है।

नर सिंह यादव, मनप्रीत सिंह पद्म श्री के दावेदार
पंजाब खेल विभाग ने हरभजन सिंह का नाम पद्म भूषण के लिए भेजा है। विभाग ने बीते साल उनका नाम राजीव गांधी खेल रत्न के लिए भी भेजा था, लेकिन उनके कहने पर इसे बाद में वापस ले लिया था। 2004 और 2016 के पैरालंपिक में जेवेलिन का स्वर्ण जीतने वाले देवेंद्र झाझरिया ने भी पद्म भूषण पर दावा जताया है। पंजाब खेल विभाग ने जाने माने फुटबालर इंदर सिंह गुआंग झू एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता शूटर रोंजन सोढी और हॉकी खिलाड़ी धर्मवीर सिंह के नाम की सिफारिश पद्म श्री के लिए की है। यही नहीं 2016 ओलंपिक से पहले डोप में फंसे पहलवान नर सिंह यादव, महिला कुश्ती टीम के कोच कुलदीप सिंह मलिक के नाम की सिफारिश पद्म श्री के लिए की गई है। हॉकी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह और दीपिका भी पद्म श्री के दावेदारों में हैं। खास बात यह है कि किसान आंदोलन में अपना अर्जुन अवार्ड वापस लौटाने वाले हॉकी खिलाड़ी सुरेंदर सिंह सोढी भी पद्म श्री के लिए नामित किए गए हैं।

बड़ी खबर: बीएसपी ऑफिसर एसोसिएशन के चुनाव: एनके बंछोर फिर बने अध्यक्ष… परविंदर सिंह महासचिव व अंकुश मिश्रा को मिली कोषाध्यक्ष की कमान
अंधविश्वास की बलि चढ़ा बेटा, मां ने देवी को खुश करने के लिए कुल्हाड़ी से काटी गर्दन
पीएम मोदी ने किया ई-रुपी लॉन्च, बोले- डिजिटल भुगतान में जुड़ेगा नया आयाम… यहां पढ़े ई-रुपी के बारे में सबकुछ
कोंडागांव के एरोमा मिशन की महक यूरोप और ईस्ट एशिया तक… मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नवाचार अपनाने के सुझावों को अपना रहे कोंडागांव के किसान
भरोसे का सम्मेलन : खड़गे बोले- ईडी, आईटी लगाकर लोकतंत्र का नाश कर रही भाजपा, यह गुजरात नहीं छत्तीसगढ़ मॉडल है
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Vijay Sinha elected Bihar Legislative Speaker मुंबई कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी खेप लेकर रायपुर पहुुंचा विमान… वॉटर कैनन से हुआ स्वागत
Next Article बीजेपी का दावा- 76 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने थामा पार्टी का दामन बंगाल में सीएम उम्मीदवार घोषित नहीं करेगी भाजपा, चुनाव परिणाम के बाद होगा फैसला

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?