महासमुदं। जिले में ब्राउन शुगर खपाने के इरादे से पहुंचे तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने करीब डेढ़ करोड़ रुपए की ब्राउन शुगर बरामद किया है साथ ही पुलिस ने आरोपी के पास से एक ऑटोमैटिक पिस्टल 7.6 व 02 नग मैग्जीन व 02 नग जिंदा कारतूस को बरामद किया गया। महासमुंद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21सी व 22 तथा 25 आआम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

मिली जानकारी के मुताबिक महासमुन्द जिले अवैध नशीली पदार्थ दवाई, गांजा एवं ब्राउन शूगर आदि का अवैध कारोबार की सूचना के बाद एसपी प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देश पर तस्करों की घेराबंदी शुरू की गई। बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि रायपुर की ओर से नदी मोड से होते महासमुन्द की ओर एक व्यक्ति अपनी नीले रंग की शोल्ड मोपेड गाडी (मेस्ट्रो) में अवैध रूप से भारी मात्रा में ब्राउन शूगर (हेरोइन) एवं ऑटोमैटिक पिस्टल रख कर बिक्री करने व सौदा बाजी करने के लिए ग्राहक तलाश करते हुए पहुंच रहा है। सूचना के बाद एसपी ठाकुर ने सायबर सेल टीम एवं थाना सिटी कोतवाली से टीम गठित कर कार्रवाई का निर्देश दिया। मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर बिना नम्बर वाली मैस्ट्रों एज मोपेड वाहन में आ रहे व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया। पुलिस की नाकेबंदी को देखकर भागने लगा जिसे पूर्ण संदेह होने पर दौडा कर रोका गया। व्यक्ति ने अपना नाम शंकर लाल वैष्णव निवासी कासीराम नगर तेलीबांधा रायपुर बताया।
कमर में छिपा रखा था पिस्टल
जांच में शंकरलाल के पास एक ऑटोमैटिक पिस्टल 7.6 व 02 नग मैग्जीन व 02 नग जिंदा कारतूस को बरामद किया गया। उक्त पिस्टल उसने कमर के बगल में छिपा रखा था। तलाशी दौरान जेब से 50 ग्राम मादक पदार्थ ब्राउन शूगर मिला तथा नीले रंग के मैस्ट्रो एज मोपेड गाडी के डिक्की से 01 के डिब्बे में भुरे रंग का पाउडर मादक पदार्थ 550 ग्राम ब्राउन शूगर एवं 01 अन्य प्लास्टीक के डिब्बे में मादक पदार्थ 180 ग्राम ब्राउन शूगर मिला। जिसकी राष्ट्रीय बाजार में कीमत प्रति ग्राम 20,000 रुपए आंकी जाती है तथा 02 नग मोबाईल, 01 नग सिल्वर कलर की डिजीटल इलेक्ट्रानिक तौल मशीन, 01 नग स्टील का चम्मच, 25 नग जीपर वाली पॉलीथीन पैकेट, नगदी रकम 950 रुपए मिला। आरोपी के पास से ब्राउन शुगर सहित 1 करोड़ 46 लाख रुपए का मशरुका बरामद किया गया।




