ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big news : शादी समारोह से लौट रहे युवक की घात लगाए बैठे नक्सलियों ने की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeatured

Big news : शादी समारोह से लौट रहे युवक की घात लगाए बैठे नक्सलियों ने की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

By Mohan Rao
Published: June 8, 2024
Share
मृतक दिनेश मंडावी की फाइल फोटो
SHARE

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में नक्सलियों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना जिले के धनोरा थाना क्षेत्र के ग्राम तिमड़ी की है। युवक शादी समारोह से लौट रहा था इस बीच घात लगाए तीन से चार नक्सलियों ने उसकी पीट पर गोली मारी और फरार हो गए। युवक के साथ उसका साला भी मौजूद था जिसने की इसकी जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम का माहौल है वहीं गांव में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है

मिली जानकारी के अनुसार धनोरा थाना क्षेत्र के तिमड़ी स्कूल पारा में रहने वाला दिनेश मण्डावी (33) खेती किसानी का काम करता था। शुक्रवार को वह अपने साले के साथ गांव के ही एक परिवार के घर शादी समारोह में शामिल होने गया। रात को शादी समारोह से अपने साले के साथ पैदल वापस अपने घर जा रहा था। रास्ते में अचानक पहले से घात लगाए 3 से 4 नक्सली आ पहुंचे और दिनेश के पीठ में एक गोली मारकर फरार हो गए।

गोली लगने से दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले धनोरा लाया गया जहां से उसे केशकाल अस्पताल पहुंचाया गया। केशकाल अस्पताल में उपचार से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मृतक के साले का बयान लिया है। बयान के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद नक्सलियों की ओर से कोई भी बयान नहीं आया है। दिनेश की हत्या नक्सलियों ने क्यों की इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

शिक्षक अपने विद्यार्थियों के लिए रोल मॉडल होता है: राज्यपाल रमेन डेका
कोबरा कमांडो के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद
जनता की जेब को मिल रही राहत, दवाओं से बचत का आंकड़ा 100 करोड़ के पार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक नेतृत्व रेटिंग पर मुख्यमंत्री साय ने जताया गर्व – कहा यह उपलब्धि देशवासियों के लिए गौरव का क्षण
आपातकाल: ‘मन की बात’ में बोले पीएम मोदी- ‘लोकतंत्र को हुआ था कुचलने का प्रयास’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ विजन @/2047’’ डॉक्यूमेंट तैयार करने अफसरों की बैठक, लॉजिस्टिक हब के रूप में विकसित करने पर जोर
Next Article Big Breaking : कुम्हारी के खारुन ग्रीन्स के बंद कमरे में मिली दो भाईयों की लाश, जांच में जुटी पुलिस

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?