ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big Breaking : कुम्हारी के खारुन ग्रीन्स के बंद कमरे में मिली दो भाईयों की लाश, जांच में जुटी पुलिस
Share
Notification Show More
Latest News
नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय
October 18, 2026
इंद्रावती नदी की बाढ़ में फंसे लोगों के देवदूत बनी वायूसेना, एयरलिफ्ट किए गए 12 लोग
October 18, 2026
Big Accident : शीतला माता मंदिर जाने पदयात्रा कर रहे, श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 14 की मौत, 29 घायल
October 18, 2026
अमर शहीदों के बलिदान से बस्तर में शांति की नई सुबह, वीर जवानों का त्याग सदैव रहेगा स्मरणीय : मुख्यमंत्री साय
October 18, 2026
मुख्यमंत्री साय ने की मां काली और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद
October 18, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Big Breaking : कुम्हारी के खारुन ग्रीन्स के बंद कमरे में मिली दो भाईयों की लाश, जांच में जुटी पुलिस

By Mohan Rao Published June 8, 2024
Share
मृतक भाइयो की फाइल फोटो
SHARE

बदबू आने पर कॉलोनीवासियों ने दी पुलिस को सूचना, हत्या या आत्महत्या पोस्ट मार्टम में होगा खुलासा

भिलाई। दुर्ग जिले के कुम्हारी में खारूण ग्रीन्स कॉलोनी के एक मकान से दो सगे भाइयों की लाश मिलने सनसनी फैल गई। मकान के अलग अलग कमरों में दोनों भाइयों की लाश मिली। कालोनी वासियों को बदबू आने पर कुम्हारी पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पीएम के लिए भेजा। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों की स्वाभाविक मौत हुई है हत्या हुई या आत्महत्या। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार खारून ग्रीन्स के एक मकान में हिमांशु शर्मा ( 36) व सुधांशु शर्मा ( 32) पिता स्व. मोहित शर्मा के शव मिले हैं। शुक्रवार शाम को इनके मकान से आ रही असहनीय बदबू से पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई तो कुम्हारी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा अंदर से बंद पाया। दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी पुलिस ने देखा कि अलग अलग कमरे में दो लाशें पड़ी हैं। जिस समय पुलिस पहुंची दोनों की लाशे 50 फीसदी डिकंपोज हो चुकी थी। पुलिस ने पंचनामा के बाद देर रात दोनों के डिकंपोज शव को शास्त्री हास्पिटल सुपेला के मर्च्यूरी में रखवा दिया।

राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में होगा पीएम
पुलिस ने बताया कि दोनों लाशे काफी डीकंपोज हो गई हैं। सुपेला शास्त्री अस्पताल में पोस्टमार्टम नहीं होने के कारण राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज भेजा जाएगा। बताया जा रहा है कि शर्मा परिवार पहले भिलाई-3 के नजदीक सिरसा कला गांव में रहता था। सिरसा कला में उनकी किराने की दुकान थी। लगभग पांच साल पहले सिरसा कला का मकान और दुकान बेचकर खारुन ग्रीन्स में शिफ्ट हो गए थे। इस बीच पहले उनकी मां और फिर पिता का निधन हो गया। माता पिता की मौत के बाद दोनों भाई अकेले रहते थे। हिमांशु ने पार्थिवी कॉलेज से इंजीनियरिंग की थी। वह जमीन खरीदी बिक्री का काम करता था। हिमांशु की लाश एसी कमरे में मिली वहीं सुधांशु की लाश दूसरे कमरे में। अब पूरे मामले कईं तरह का संदेह है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर इन दोनों भाईयों की हत्या, आत्महत्या या फिर स्वाभाविक मौत का खुलासा होगा।

You Might Also Like

नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

इंद्रावती नदी की बाढ़ में फंसे लोगों के देवदूत बनी वायूसेना, एयरलिफ्ट किए गए 12 लोग

Big Accident : शीतला माता मंदिर जाने पदयात्रा कर रहे, श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 14 की मौत, 29 घायल

अमर शहीदों के बलिदान से बस्तर में शांति की नई सुबह, वीर जवानों का त्याग सदैव रहेगा स्मरणीय : मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री साय ने की मां काली और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद

Mohan Rao June 8, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big news : शादी समारोह से लौट रहे युवक की घात लगाए बैठे नक्सलियों ने की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Next Article Bhilai Breaking : अतिक्रमण पर निगम की बड़ी कार्रवाई… सुपेला अंडरपास से गदा चौक तक बेजा कब्जों पर चला बुलडोजर

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?