ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : अतिक्रमण पर निगम की बड़ी कार्रवाई… सुपेला अंडरपास से गदा चौक तक बेजा कब्जों पर चला बुलडोजर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : अतिक्रमण पर निगम की बड़ी कार्रवाई… सुपेला अंडरपास से गदा चौक तक बेजा कब्जों पर चला बुलडोजर

By Mohan Rao
Published: June 8, 2024
Share
अतिक्रमण पर भिलाई निगम की कार्रवाई
SHARE

निगम आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश पर पुलिस बल की मौजूदगी में ताबड़तोड़ कारवाई

भिलाई। नगर निगम भिलाई द्वारा अतिक्रमण पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की गई है। सुपेला अंडरपास से संडे मार्केट होते हुए गदा चौक तक बेजा कब्जों पर बुलडोजर चलाया गया। इस दौरान सड़क के साथ ही मार्केट के भीतर भी अतिक्रमण को हटाया गया। शनिवार की सुबह से ही निगम की कार्रवाई शुरू हो गई। निगम की कार्रवाई को देख संडे मार्केट के व्यापारी भी सकते में आ गए। सड़क किनारे की दुकानों के अतिरिक्त निर्माण व बांस बल्ली से किए गए कब्जों को ध्वस्त किया गया। इस दौरान व्यापारियों व निगम कर्मियों के बीच गहमा गहमी का माहौल भी देखने को मिला।

नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा समय समय पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। सुपेला के संडे मार्केट में इससे पहले भी कई बार बेजा कब्जों पर बुलडोजर चलाया गया। कार्रवाई के बाद कुछ दिन ठीक रहने के बाद फिर से कब्जें शुरू हो जाते हैं। खासकर सड़क किनारे दुकानदारों द्वारा सामने अतिरिक्त स्थल पर कब्जा कर व्यापार किया जाता है। हर सप्ताह संडे मार्केट के दौरान गदा चौक तक की सड़क जाम हो जाती है जिसके कारण ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाता है। इसे लेकर निगम व यातायात विभाग द्वारा समझाइश दी जाती रही है इसके बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। शनिवार को एक बार फिर से भिलाई निगम के राजस्व अमले ने कार्रवाई कर यहां से बेजा कब्जों को तोड़ना शुरू किया। आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश पर अपरायुक्त अशोक द्विवेदी के नेतृत्व में के उपस्थिति में सुपेला अंडर ब्रिज  से लेकर के गदा चौक तक रोड के ऊपर अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई।

व्यापारियों व निगम कर्मियों के बीच तिखी बहस
कार्रवाई के दौरान व्यापारियों व निगम कर्मियों के बीच तिखी बहस भी होती रही। सुबह कार्रवाई के लिए जब निगम का अमला पहुंचा तो आसपास के व्यापारी जमा हो गए। इस दौरान सुपेला, वैशाली नगर व छावनी से पुलिस बल को भी बुलाया गया। पुलिस की मौजूदगी में निगम अमले ने कब्जों पर कार्रवाई शुरू की। दुकान के तय दायरे से बाहर जितना भी अतिरिक्त निर्माण किया गया उसे हटाया गया। संडे मार्केट में कई दुकानदारों ने बासं बल्ली से कब्जा कर रखा था इसे भी ध्वस्त किया गया। यही नहीं दुकान के बाहर लगे दुकान के फ्लैक्स व साइन बोर्ड को भी निगम ने अपने कब्जे में ले लिया।

सुपेला अंडरपास : बेजा कब्जों पर बुलडोजर चलाया

मोहलत मांगते दिखे दुकानदार
कार्रवाई के दौरान कई दुकानदार खुद से अतिक्रमण हटाने के लिए मोहलत भी मांगते देखे गए। कई दुकानदारों ने निगम टीम से खुद से तोड़ने के लिए समय मांगा। निगम के अधिकारियों ने किसी की नहीं सुनी। इससे पहले भी यहां दुकानदारों को चेताया गया था इस वजह से निगम ने आज सीधी कार्रवाई की है। वहीं कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदार स्वयं ही अतिक्रमण हटाने लगे।  निगम के राजस्व अमले ने मार्केट के व्यापारियों से कहा है कि अपनी दुकान में ही व्यापार करें अनावश्यक रूप से अतिक्रमण कर सड़क जाम न करें। निर्देश का पालन नहीं करने पर भिलाई निगम की यह कार्रवाई आगे भी इसी तरह जारी रहेगी।

Big News : नक्सलियों की DRG जवानों से मुठभेड़, दो नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद
आधुनिक युग में अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा कुम्भकार समाज, सरकार करेगी हर संभव मदद-भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ को एक और वंदे भारत की सौगात, 12 से शुरू होगी दुर्ग से विशाखापट्टनम के बीच नई ट्रेन
ढाई साल के कार्यकाल पर सीएम भूपेश का बड़ा बयान: हाईकमान के निर्देश पर बना सीएम… कहे तो अभी इस्तीफा दे दूंगा
कवर्धा में उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं के लिए चिकित्सकों का सम्मान, डिप्टी सीएम शर्मा ने जताया आभार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big Breaking : कुम्हारी के खारुन ग्रीन्स के बंद कमरे में मिली दो भाईयों की लाश, जांच में जुटी पुलिस
Next Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 235 # 08 June 2024

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?