ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ठगी के आरोप में दो महिला सहित युवक गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ठगी के आरोप में दो महिला सहित युवक गिरफ्तार

By Om Prakash Verma
Published: March 20, 2023
Share
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ठगी के आरोप में दो महिला सहित युवक गिरफ्तार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ठगी के आरोप में दो महिला सहित युवक गिरफ्तार
SHARE

जांजगीर चांपा। जांजगीर चांपा जिले की नवागढ़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ठगी के आरोप में दो महिला समेत तीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, नवागढ़ थाना इलाके के केरा का रहने वाला युवक संतोष दास महंत ने अपनी पत्नी और मां के साथ मिलकर गांव के लोगों ज्यादा ब्याज देने का झांसा देकर ठगी की। 15 ग्रामीण से 11 लाख 20 हजार रुपये ठगने के बाद आरोपी रायपुर आ गया। यहां उसने किराए में मकान लिया और अपनी पत्नी, मां के साथ जम्मू भागने की तैयारी कर रहा था, इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को गिरफ्तार किया है।

एएसपी अनिल सोनी ने बताया कि केरा का युवक संतोष दास महंत, उसकी पत्नी जगर बाई महंत और उसकी बूढ़ी मां जानकी महंत ने गांव के रहने वाले युवक रोशन महंत को बैंक में अच्छी स्कीम दिलाने का झांसा दिया। साथ अन्य बैंकों की तुलना में अधिक ब्याज देने का लालच दिया। संतोष ने झांसा दिया कि रोशन उसका पैसा जमा करा दे तो वह उसका पैसा ज्यादा ब्याज मिलाकर वापस कर देगा।

रोशन भी संतोष की बातों में आ गया और उसने फरवरी से लेकर सितम्बर 2022 के बीच अलग-अलग किस्तों में दो लाख रुपये बैंक में जमा करने के लिए उसे दे दिए, लेकिन कुछ माह बाद रोशन ने संतोष से बैंक में जमा किए हुए रकम की रसीद मांगी तो वह टालमटोल करने लगा। इसके बाद संतोष अपनी पत्नी जगर बाई और मां जानकी बाई के साथ घर छोड़ कर चला गया। जब ठगे जाने का एहसास हुआ तो रोशन ने थाना में इसकी शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी संतोष दास महंत (38) उसकी पत्नी जगर बाई महंत और मां जानकी बाई महंत के खिलाफ धारा 409, 420, 34 के तहत एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरू की। आरोपियों की लोकेश रायपुर में मिली। पुलिस रायपुर पहुंची और वहां से तीनों को गिरफ्तार किया गया।

इन्हें बनाया ठगी का शिकार
संतोष महंत ने अपनी मां व पत्नी के साथ मिलकर गांव के रोशन महंत से दो लाख, भोला देवांगन से दो लाख, रामनाथ से 63 हजार, कमला बाई से 70 हजार, जगेश्वर बाई से एक लाख, बद्रिका सागर से 94 हजार, रजनी सहिस से 20 हजार, बदरा से 35 हजार, रत्नी कुमार से 45 हजार, कंवल दास से 50 हजार, दिले बाई से 60 हजार, पूजा बाई से 60 हजार, खीखबाई से 10 हजार, निर्मला सहिस से 50 हजार रुपए, शकुन कहरा से 63 हजार रुपए एवं इसके अलावा गांव एवं आसपास के अन्य लोगों से पैसा जमा कराये थे।

शांतिपूर्ण चुनाव के लिए कसी कमर, दुर्ग पुलिस ने फ्लैग मार्च कर लोगों को किया अलर्ट
Breaking News : भिलाई में युवक की हत्या, खुर्सीपार में आधी रात को हुआ विवाद… आरोपी फरार
आरक्षक व डायल 112 के चालक ने तस्करों से जब्त गांजा किया पार, मामला खुला तो दोनों गिरफ्तार… एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने किया निलंबित
भारत की भावी पीढ़ी को खोखला बना रहा धर्म के आधार पर बढ़ता भेदभाव
खड़गपुर में रेल रोको आंदोलन : अचानक रद्द हुई 10 ट्रेने…. इन ट्रेनों का बदला रूट…. देखें पूरी सूची
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई तेलगा समाज के उगादी मिलन समारोह में दक्षिण भारतीय व्यंजनों की बिखरी खुशबू, महिलाओं ने सजाई पूजा की थाल
Next Article Big Breaking : सेक्स टॉर्शन में दुर्ग पुलिस की बड़ी सफलता, तीन और फ्रॉड कॉलर पकड़ाए… मास्टर माइंड भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?