ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शौचालय निर्माण के दौरान करंट लगने से दो बच्चों सहित तीन की दर्दनाक मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

शौचालय निर्माण के दौरान करंट लगने से दो बच्चों सहित तीन की दर्दनाक मौत

By @dmin
Published: October 11, 2020
Share
शौचालय निर्माण के दौरान करंट लगने से दो बच्चों सहित तीन की दर्दनाक मौत
शौचालय निर्माण के दौरान करंट लगने से दो बच्चों सहित तीन की दर्दनाक मौत
SHARE

सीतापुर (एजेंसी)। सीतापुर जिले के सकरन थाना क्षेत्र में रविवार को सार्वजनिक शौचालय के निर्माण में लगे राजगीर सहित तीन लोगों की करंट लगने से मौत हो गई जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया। मृतकों में गांव के दो बच्चे भी शामिल हैं।
घटना की खबर पाकर पुलिस व संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। दरअसल, थाना क्षेत्र के दुगाना गांव में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कार्य चल रहा था। रविवार को शौचालय की छत पडऩी थी। इसके लिए मजदूर और राजगीर काम कर रहे थे।
काम करते समय इन लोगों ने एक लोहे की सरिया ऊपर को उठाई जो पड़ोस से गुजरी हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गई जिससे उसमें करंट दौड़ गया। करंट लगने से लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के काशीडीह मजरा अकचनपुर गांव निवासी राजगीर अनिल कुमार (45) की मौत हो गई साथ ही पड़ोस में मौजूद गांव के ही विनीत (15) पुत्र हरिनाम, नीरज (14) पुत्र पतिराखन भी करंट की चपेट में आ गए। इन दोनों बच्चों की भी मौके पर मौत हो गई।

लापरवाही के कारण हुई घटना
घटना में लहरपुर इलाके के रज्जा पुरवा बिलिया गांव निवासी मजदूर चुन्ना (45) गंभीर रूप से झुलस गया। उसको सीएससी में भर्ती कराया गया है। सूत्र बताते हैं कि ग्राम प्रधान ने यह कार्य ठेकेदार छोटेलाल, अवधेश को सौंपा था। इन्हीं की निगरानी में कार्य चल रहा था। तभी लापरवाहीवश घटना घटित हो गई।
जानकारी मिलने पर पुलिस के अलावा संबंधित विभाग के अधिकारी भी जांच के लिए पहुंचे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

अब और कितना मारेगी महंगाई, प्याज ने रुलाया, टमाटर ने भी तरेरी आंखें, कौन-कितना महंगा हुआ
CGPSC 2021 परिक्षा में अनियमितता के विरोध में अभाविप ने सौंपा विधायक को ज्ञापन
‘गॉडफादर’ से सामने आया चिरंजीवी का पहला लुक, टीजर में दिखा अभिनेता का राउडी अंदाज…
पीएसवाय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में शामिल हुए सीएम साय, बोले- जीवन में सफलता के लिए शिक्षा है मजबूत आधार
करवा नाला से करवट लेने लगी सैकड़ों किसानों की तकदीर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रमिक स्पेशल ट्रेन: प्रवासी श्रमिकों के आने का क्रम जारी: कटरा से आई तीन ट्रेनों से 2529 श्रमिक चांपा पहुंचे रेलवे का बड़ा फैसला- हाई स्पीड ट्रेनों में नहीं होंगे स्लीपर कोच
Next Article चचेरे भाई-बहन की लव स्टोरी मौत के साथ हुई खत्म; भाई और चाचा ने जहर पिलाकर दोनों को मारकर जला दी लाश

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?