ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big news : शिवनाथ नदी के पीछे 45 एकड़ पर भूमाफिया ने कर दी अवैध प्लाटिंग, निगम व जिला प्रशासन ने की कार्रवाई
Share
Notification Show More
Latest News
सोशल मीडिया पर हिन्दू देवी-देवताओं व ऋषियों पर आपत्तिजनक पोस्ट, आरोपी गिरफ्तार
October 18, 2026
अवकाश के कारण सोमवार के स्थान पर बुधवार, 21 अक्टूबर को होगा वनोपज एवं औषधीय उत्पादों का कारोबार
श्यामतराई वनोपज मंडी में 19 अक्टूबर को नहीं होगा क्रय-विक्रय
October 18, 2026
भिलाई-दुर्ग में 20 ई-बस चलाने की तैयारियां तेज, प्रमुख सचिव ने किया डिपो का निरीक्षण
October 18, 2026
उप मुख्यमंत्री शर्मा ने मड़मड़ा में आंगनबाड़ी और अटल डिजिटल सेवा केंद्र का किया लोकार्पण
October 18, 2026
रेत के अवैध परिवहन पर खनिज विभाग का बड़ा एक्शन, छह ट्रैक्टर और दो टिपर जब्त
October 18, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Big news : शिवनाथ नदी के पीछे 45 एकड़ पर भूमाफिया ने कर दी अवैध प्लाटिंग, निगम व जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

By Mohan Rao Published May 23, 2024
Share
अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई
SHARE

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र में शिवनाथ नदी के पीछे करीब 40 से 45 एकड़ जमीन पर अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। इसके लिए यहां भू-माफिया द्वारा मुरुम डालकर रास्ता बना लिया गया था, जिसे बुधवार शाम आधी तूफान और बरसते पानी के समय जिला प्रशासन एवं निगम प्रशासन के अमला ने जेसीबी की मदद से उखाड़ फेंका। इस मामले की रेरा में शिकायत की गई थी। शिकायत के आधार पर कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश के बाद निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के मार्गदर्शन में एक्शन लेते हुए कड़ी कार्रवाई की गई।

बता दें शिवनाथ नदी के पीछे अवैध प्लाटिंग करने वालों ने यहां मुरुम बिछाकर सड़क बना ली थी। सूचना मिलने पर बुधवार देर शाम आंधी तूफान के बीच जिला प्रशासन नगर निगम एवं टाउनकंट्री प्लानिंग् की संयुक्त कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान एसडीएम मुकेश रावटे,डिप्टी कलेक्टर उत्तम ध्रुव, भवन अधिकारी गिरीश दीवान, तहसीलदार प्रफ्फुल गुप्ता, राजस्व व अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता एवं ग्राम व नगर निवेश न विभाग दुर्ग के संयुक्त संचालक व निगम अमला मौजूद रहा। जेसीबी से मुरुम बिछाकर बनाई गई रोड व अन्य को ध्वस्त कर दिया गया। नगर निगम के भवन अधिकारी गिरीश दीवान ने बताया कि कार्रवाई के बाद मौके पर एक सूचना बोर्ड लगा दिया गया है कि उक्त जमीन पर अवैध प्लाटिंग की जा रही है। इस मामले की शिकायत छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा), रायपुर में की गई थी। जिसकी शिकायत की प्रतिलिपि जिला प्रशासन को भेजी गई थी। अब तक जमीन किसी को भी नहीं बेची गई है।

समय समय पर की जाती है कार्रवाई
उल्लेखनीय है कि शहर में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ समय-समय पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं प्रशासन द्वारा राजस्व विभाग के अमला को भी अवैध प्लाटिंग पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है।इसकी सूचना मिलने पर कार्रवाई के लिए भी निर्देशित किया गया है। ग्राम पुलगांव में अवैध प्लॉटिंग के उद्देश्य से बनाए गए निर्मित संरचना को आज नगर निगम और राजस्व की संयुक्त कार्यवाही से जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त करने की कार्यवाही की गई।ग्राम पुलगांव के निजी भूमि खसरा नंबर 47/31, 47/17, 7, 9, 12, 49/2,3, 11 सहित अन्य 08 खसरों पर बिना अनुज्ञा के लगभग 40 से 45 एकड़ भूमि पर अवैध प्लॉटिंग की मंशा से निर्मित किए गए रोड रास्ता, नाली आदि स्ट्रक्चर को जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त करने कार्यवाही की गई है।

अलग अलग भू धारकों के नाम से धारित भूमि पर अवैध प्लॉटिंग की पूरी तैयारी कर लिए जाने की शिकायत  छत्तीसगढ़ भू संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) को मिलने पर आज यह बड़ी कार्यवाही की गई। उक्त खसरों पर अवैध विकास की कार्यवाही की जा रही थी जिसका रेरा सहित अन्य सक्षम अधिकारियों से विधिवत अनुमति नहीं ली गई थी। पर्यावरण सुरक्षा को कोई हानि तो नहीं हो रही इसकी भी जांच कराई जायेगी। इस समय ग्राम तथा नगर निवेश के सहायक संचालक सूर्यभान सिंह, राजस्व निरीक्षक द्वारका परगनिहा, पटवारी टेकराम साहू सहित निगम अमला आदि मौजूद रहे।

You Might Also Like

सोशल मीडिया पर हिन्दू देवी-देवताओं व ऋषियों पर आपत्तिजनक पोस्ट, आरोपी गिरफ्तार

श्यामतराई वनोपज मंडी में 19 अक्टूबर को नहीं होगा क्रय-विक्रय

भिलाई-दुर्ग में 20 ई-बस चलाने की तैयारियां तेज, प्रमुख सचिव ने किया डिपो का निरीक्षण

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने मड़मड़ा में आंगनबाड़ी और अटल डिजिटल सेवा केंद्र का किया लोकार्पण

रेत के अवैध परिवहन पर खनिज विभाग का बड़ा एक्शन, छह ट्रैक्टर और दो टिपर जब्त

Mohan Rao May 23, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Lok Sabha Elections : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया दुर्ग के स्ट्रांग रूम एवं मतगणना कक्ष का निरीक्षण
Next Article शंटिंग स्टॉफ पर मेहरबान हुआ रेलवे, सुरक्षा उपकरणों के साथ ही मिलेंगे रेनसूट, जैकेट, सेफ्टी बूट और टार्च शंटिंग स्टॉफ पर मेहरबान हुआ रेलवे, सुरक्षा उपकरणों के साथ ही मिलेंगे रेनसूट, जैकेट, सेफ्टी बूट और टार्च

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?