ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शंटिंग स्टॉफ पर मेहरबान हुआ रेलवे, सुरक्षा उपकरणों के साथ ही मिलेंगे रेनसूट, जैकेट, सेफ्टी बूट और टार्च
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

शंटिंग स्टॉफ पर मेहरबान हुआ रेलवे, सुरक्षा उपकरणों के साथ ही मिलेंगे रेनसूट, जैकेट, सेफ्टी बूट और टार्च

By Om Prakash Verma
Published: May 23, 2024
Share
शंटिंग स्टॉफ पर मेहरबान हुआ रेलवे, सुरक्षा उपकरणों के साथ ही मिलेंगे रेनसूट, जैकेट, सेफ्टी बूट और टार्च
शंटिंग स्टॉफ पर मेहरबान हुआ रेलवे, सुरक्षा उपकरणों के साथ ही मिलेंगे रेनसूट, जैकेट, सेफ्टी बूट और टार्च
SHARE

रायपुर। भारतीय रेल में प्रतिदिन 22,000 हजार से अधिक यात्री ट्रेनें व मालगाडिय़ों के सुरक्षित परिचालन की जिम्मेदारी निभा रहे लाखों रेल संरक्षा कर्मियों (शंटिंग स्टॉफ) को समय पर सुरक्षा उपकरण व वर्दी मिलेगी। रेलवे बोर्ड ने इस बाबत नए आदेश जारी किए हैं। रेलवे बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कई जोन में रेल संरक्षा कर्मियों गेटमैन, प्वाइंटमैन, केबिनमैन, लीवरमैन आदि को समय पर वर्दी-सुरक्षा उपकरण नहीं उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसको लेकर रेलवे बोर्ड ने उक्त संरक्षा कर्मियों को सुरक्षा उपकरण व वर्दी वितरित करने के आदेश जारी किए हैं।

आदेश के तहत वॉटरप्रूफ रेनकोट के लिए सालाना 1200 रुपए, सर्दियों में जैकेट के लिए दो साल में 2500 रुपये मिलेंगे। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत जैकेट, ट्राउजर, दस्ताने, स्नो बूट, कैप आदि के लिए 10,000 रुपए का प्रावधान किया गया है। सेफ्टी बूट व टार्च के लिए 24,00 रुपए दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि हर साल सुरक्षित ट्रेन परिचालन में 200 से अधिक संरक्षाकर्मी दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। उनकी सुरक्षा के लिए जरूरी उपाय का प्रबंध करने और समय पर उपलब्ध कराने हेतु जोनल रेलवे को सख्त आदेश दिए गए हैं।

लेवल-5 तक प्रमोशन देने का प्रस्ताव तैयार
रेलवे बोर्ड ने प्वांइटमैन के लिए लेवल-5 तक प्रमोशन देने का प्रस्ताव तैयार किया है। इससे उनके वेतन में भारी बढ़ोत्तरी हो जाएगी। इस बाबत् वित्त मंत्रालय को प्रस्ताव भेज दिया है। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद इसे लागू किया जाएगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में प्वांइटमैन लेवल-एक (ग्रेड पे-1800 रुपए) पर भर्ती होते हैं। आजीवन नौकरी करने के बाद लेवल-दो (ग्रेड पे- 1900 रुपए) पर सेवानिवृत्ति हो जाते हैं। अधिकारी ने बताया कि नए प्रस्ताव में प्वाइंटमैन वर्ग में लेवल-एक व दो के अलावा लेवल-चार व लेवल-पांच तक प्रमोशन का प्रावधान किया जाएगा। लेवल-चार में प्वांइटमैन को 2400 रुपये व लेवल-पांच में 2800 रुपये का ग्रेड पे मिलेगा।

सोनाखान वनांचल के किसानों के लिए वरदान है पाकर घाट, 15 गांव के लोग होने लगे लाभान्वित
दुर्ग पुलिस की एसीसीयू ने खोज निकाले 200 से ज्यादा गुम मोबाइल, 60 लाख से ज्यादा की कीमत
बिग ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को दीपावली का गिफ्ट, सरकार ने 4 फीसद बढ़ाया डीए
चार साल पुराने हत्या का खुलासा : शादी के लिए दबाव बनाने पर गर्भवती प्रेमिका की हत्या… जानिए कैसे सुलझा यह केस
मुख्यमंत्री बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी पुण्य तिथि व सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनकी जयंती पर किया नमन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big news : शिवनाथ नदी के पीछे 45 एकड़ पर भूमाफिया ने कर दी अवैध प्लाटिंग, निगम व जिला प्रशासन ने की कार्रवाई
Next Article तूफानी रफ्तार से आ रहा प्री-मानसून, जल्द बदलेगा मौसम तूफानी रफ्तार से आ रहा प्री-मानसून, जल्द बदलेगा मौसम

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?