ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Lok Sabha Elections : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया दुर्ग के स्ट्रांग रूम एवं मतगणना कक्ष का निरीक्षण
Share
Notification Show More
Latest News
दूसरे के नाम पर वाहन फाइनेंस कर बेच देते थे शातिर, दो आरोपी गिरफ्तार, 10 लाख के 9 वाहन बरामद
September 24, 2026
वीबी जीरामजी अंतर्गत जियो-टैगिंग में छत्तीसगढ़ का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 99 फीसदी परिसंपत्तियां डिजिटल मैप पर दर्ज
September 24, 2026
शासकीय शालाओं में 6,812 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की तैयारी शुरू, तीन परीक्षाओं की तिथियां घोषित
September 24, 2026
युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री साय
September 24, 2026
ग्राम सभाओं में 2 अक्टूबर से तैयार होगी विकसित ग्राम पंचायत योजना… ग्रामीणों से होगा सीधा संवाद
September 24, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedLoksabha Election 2024

Lok Sabha Elections : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया दुर्ग के स्ट्रांग रूम एवं मतगणना कक्ष का निरीक्षण

By Mohan Rao Published May 23, 2024
Share
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल का निरीक्षण
SHARE

दुर्ग। लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत 4 जून को मतगणना होनी है। दुर्ग में मतगणना के लिए श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल विश्वविद्यालय जुनवानी भिलाई में स्ट्रांग रूम एवं मतगणना कक्ष बनाया गया है। गुरुवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने स्ट्रांग रूम एवं मतगणना कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नीलेश क्षीरसागर, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी व पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला उपस्थित थे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने विधानसभावार मतगणना कक्ष, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि व एजेंट की बैठक व्यवस्था, प्रवेश पास, सीसीटीवी कैमरा मॉनिटरिंग, सुरक्षा व्यवस्था एवं उद्घोषक स्थल का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सूचना एवं टेक्नोलॉजी का प्रयोग करते हुए दुर्ग लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले अन्य जिले के विधानसभा क्षेत्र की जानकारी गूगल लिंक के माध्यम से डेटा अपडेट होगा। उन्होंने दुर्ग संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के समस्त मतदान केन्द्रों के मतदान का परिणाम समेकित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिले में मतगणना हेतु किए गए प्रबंध की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मतगणना हॉल में मोबाईल फोन, आईपेड, लैपटॉप, स्मार्ट वॉच, कैमरा, अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित रहेगा। लेकिन मीडियाकर्मी मीडिया सेंटर तक मोबाईल ले जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि मतगणना कार्य के अवलोकन हेतु मीडियाकर्मियों को 5-5 के समूह में एक बार अवलोकन कराया जाएगा। पासधारी अभ्यर्थी, निर्वाचन अभिकर्ताओं एवं मतगणना अभिकर्ताओं के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अभ्यर्थी, निर्वाचन अभिकर्ताओं एवं मतगणना अभिकर्ताओं के लिए अलग-अलग रंग के पास बनाई जाएं। उन्होंने निरीक्षण के दौरान मतगणना स्थल का और मतगणन कक्षों के ड्राइंग डिजाइन चार्ट का अवलोकन किया।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा निर्वाचन अभिकर्ताओं की सुगमता के लिए मतगणना स्थल में विधानसभावार कक्षों का ड्राइंग डिजाइन परिसर में प्रदर्शित किया जाए, जिससे संबंधित अभिकर्ता निर्धारित मतगणना कक्ष तक पहुंच सके। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतगणना कक्ष में कम्प्यूटर, प्रिंटर, इंटरनेट सहित आवश्यक अधोसंरचना उपलब्ध होनी चाहिए। उन्होंने पोस्टल बैलेट एवं ईटीबीपीएस के मतों की गणना के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मतगणना स्थल में विधानसभावार मतगणना कक्ष तक पहुंचने बनाए गए मार्गों का भी अवलोकन किया।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन 2024 की मतगणना की तैयारी की जा रही है। मतगणना के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों के साथ समन्वय बनाए रखने के लिए उन्हें वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सूचनाएं प्रदान की जा रही है। विधानसभावार ईव्हीएम रनर की ड्यूटी लगाई गई है। रनर को संबंधित विधानसभा में ईव्हीएम पहुंचाने प्रशिक्षित किया जाएगा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बी.के. दुबे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौर, एसडीएम दुर्ग श्री मुकेश रावटे, एसडीएम पाटन श्री दीपक निकुंज, एसडीएम भिलाई श्री लवकेश ध्रुव, एसडीएम भिलाई-3 श्री महेश सिंह राजपूत, एसडीएम धमधा श्री सोनल डेविड सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

सर्किट हाउस में एआरओ से चर्चा
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज मतगणना स्थल भ्रमण के पश्चात् सर्किट हाउस दुर्ग में लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत जिले के विधानसभावार नियुक्त एआरओ से मतगणना के संबंध में विधानसभावार तैयारी पर चर्चा की। साथ ही अधिकारियों को निविर्वाद मतगणना कार्य संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर,  संभाग आयुक्त श्री एस.एन. राठौर, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी और अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी बीके दुबे भी मौजूद थे।

You Might Also Like

दूसरे के नाम पर वाहन फाइनेंस कर बेच देते थे शातिर, दो आरोपी गिरफ्तार, 10 लाख के 9 वाहन बरामद

वीबी जीरामजी अंतर्गत जियो-टैगिंग में छत्तीसगढ़ का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 99 फीसदी परिसंपत्तियां डिजिटल मैप पर दर्ज

शासकीय शालाओं में 6,812 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की तैयारी शुरू, तीन परीक्षाओं की तिथियां घोषित

युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री साय

ग्राम सभाओं में 2 अक्टूबर से तैयार होगी विकसित ग्राम पंचायत योजना… ग्रामीणों से होगा सीधा संवाद

Mohan Rao May 23, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में नई औद्योगिक नीति के लिए चेम्बर ने दिए सुझाव, गुजरात मॉडल पर फोकस
Next Article Big news : शिवनाथ नदी के पीछे 45 एकड़ पर भूमाफिया ने कर दी अवैध प्लाटिंग, निगम व जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?