रायपुर। प्रदेश में आज 15 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक आज मिले नए मरीजों में कोरबा से 3, बालौदाबाजार जिले से 3 और बालोद जिले से भी 3 नए मरीज सामने आए हैं। बिलासपुर से 3, मुंगेली व गरियाबंद से 1-1 मरीज की पुष्टि की गई है। वहीं एक मरीज कोरिया जिले से मिला है। प्रदेश में अब तक कुल 564 कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिनमें एक्टिव मरीजों की संख्या 433 है। अब तक 130 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। वहीं आज अलग अलग जिलों से 9 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं।




