ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित अमल : पुलिस जवानों को अवसाद और तनाव से बचाने राज्य पुलिस ने शुरू किया स्पंदन अभियान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedRaipur

मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित अमल : पुलिस जवानों को अवसाद और तनाव से बचाने राज्य पुलिस ने शुरू किया स्पंदन अभियान

By @dmin
Published: June 2, 2020
Share
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर त्वरित अमल करते हुए राज्य पुलिस ने जवानों को अवसाद और तनाव से बचाने के लिए आज से स्पंदन अभियान की शुरूआत कर दी है। पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने आज इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों तथा मनोवैज्ञानिक की उपस्थिति में विस्तृत बैठक कर एक कार्य योजना तैयार की है और इस कार्य योजना को अभियान के तहत चलाने के लिए इसे स्पंदन नाम दिया गया है। यह योजना प्रदेश में तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश सभी पुलिस अधीक्षकों एवं सेनानियों को जारी कर दिए गए है।

Contents
  • अधिकारी साझा करेंगे जवानों के साथ समय
  • माह में दो बार चलाया जाएगा स्पेशल इंटरेक्टिव प्रोग्राम
  • सभी रेंज के आईजी को भी निर्देश

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुलिस जवानों में बढ़ते अवसाद और तनाव को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की थी और पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिए थे कि इस संबंध में छत्तीसगढ़ पुलिस एक कार्य योजना बनाए जिससे कि जवानों में उत्पन्न हो रहे मानसिक अवसाद को दूर किया जा सके और इससे होने वाली हिंसक घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जा सके। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने यह भी निर्देश दिए थे कि इसके साथ ही जवानों के लिए योगा क्लासेस तथा मनोवैज्ञानिक से काउंसिलिंग आदि भी आयोजित किए जाएं।

अधिकारी साझा करेंगे जवानों के साथ समय

पुलिस महानिदेशक अवस्थी ने बताया कि स्पंदन अभियान के तहत सभी पुलिस अधिकारी पुलिस लाईन, थानों एवं सशस्त्र बल की कंपनियों का भ्रमण कर जवानों के साथ समय व्यतीत करेंगे और उनकी समस्याओं से रूबरू होंगे। सभी सेनानियों को माह में एक बार प्रत्येक कंपनी में रात्रि विश्राम करेंगे। इसी तरह से पुलिस अधीक्षकों को भी सभी थानों एवं पुलिस लाईनों में भ्रमण कर जवानों की समस्याएं सुनने हेतु निर्देशित किया गया है।

माह में दो बार चलाया जाएगा स्पेशल इंटरेक्टिव प्रोग्राम

स्पंदन अभियान में पुलिस मुख्यालय रायपुर में पुलिस महानिदेशक द्वारा जिला पुलिस बल एवं सशस्त्र बल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मिलने के लिए माह में 2 बार स्पेशल इंटरेक्टिव प्रोग्राम चलाया जाएगा, जिसके तहत इनसे पुलिस महानिदेशक द्वारा स्वयं चर्चा करेेंगे। इसके अलावा सभी दुर्गम इलाकों से लगे हुए कैम्पों में मनोविज्ञानी, म्यूजिक थेरेपी, योग शिक्षा, खेलकूद, पुस्तकालय इत्यादि की व्यवस्था तत्काल प्रभाव से की जाएगी।

सभी रेंज के आईजी को भी निर्देश

सभी रेंज के पुलिस महानिरीक्षकों को भी अपने रेंज में तत्काल स्पंदन अभियान शुरू करने को कहा गया है ताकि इससे जवानों को सहूलियत मिल सके। पुलिस महानिदेशक सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी दूरस्थ इलाकों में दौरा कर वहां तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों से चर्चा करेंगे। पुलिस मुख्यालय स्तर पर पुलिस कर्मियों की समस्याओं की मॉनिटरिंग करने के लिए एक स्पेशल एप तैयार किया जा रहा है। जो शीघ्र ही लॉन्च किया जाएगा। जिसके माध्यम से पुलिसकर्मी एवं उनके परिजन अपनी समस्याएं संबंधित अधिकारियों तक पहुंचा सकेंगे। यह एप आगामी 15 दिवस में अस्तित्व में आ जाएगा। श्री अवस्थी ने कहा है कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप राज्य पुलिस स्पंदन अभियान चलाकर यह सुनिश्चित करेगी कि हमारा कोई भी पुलिसकर्मी अवसादगस्त न रहे और उनके परिवारों को स्वस्थ वातावरण मिल सके।

सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, पाकिस्तानी आतंकी जिया मुस्तफा ढेर, तीन जवान घायल
आज क्षेत्रीय सिनेमा का परिदृश्य काफी बदल गया है : तेजस्वी
मंत्री रविन्द्र चौबे ने लगवाया कोरोना वैक्सीन का बूस्टर डोज टीका
इंडियन स्वच्छता लीग के अंतर्गत हमर भिलाई की टीम ने निकाली स्वच्छता रैली… शहर को कचरा मुक्त बनाने ली शपथ
छत्तीसगढ़ की बेटियों का 38वें नेशनल गेम्स में शानदार प्रदर्शन, सीएम साय ने दी बधाई… एक्स पर किया पोस्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना संक्रमण: 26 से 29 जून तक गुजरात, महाराष्ट्र और तेलंगाना का दौरा करेगा केंद्रीय दल भारत में कोरोना-अब तक 95527 मरीज ठीक हुए, रिकवरी रेट 48 फीसदी पहुंचा: स्वास्थ्य मंत्रालय ने रखे आंकड़े
Next Article बड़ी खबर: प्रदेश में आज मिले 15 नए कोरोना पॉजिटिव, प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या पहुंची 433

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?