ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीबीएसई की बड़ी कार्रवाई, छत्तीसगढ़ के दो स्कूलों की मान्यता रद्द, देशभर में 20 स्कूलों पर गिरी गाज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

सीबीएसई की बड़ी कार्रवाई, छत्तीसगढ़ के दो स्कूलों की मान्यता रद्द, देशभर में 20 स्कूलों पर गिरी गाज

By Mohan Rao
Published: March 23, 2024
Share
सीबीएसई
SHARE

रायपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने नियमों के उल्लंघन को लेकर देशभर के 20 स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी है। इसमें छत्तीसगढ़ के दो स्कूल भी शामिल हैं। सीबीएसई ने राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड स्थित वाइकन स्कूल और द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल की मान्यता रद्द की है। आरोप है कि इन दोनों स्कूल प्रबंधन द्वारा डमी छात्रों को प्रवेश दिया जाता है। दोनों स्कूलों की मान्यता रद्द होने से इन स्कूलों में पढ़ने वाले लगभग 1300 विद्यार्थियों का भविष्य अधर में लटक गया है।

मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने देश के अलग-अलग 10 राज्यों के 20 स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी है। सीबीएसई सचिव हिमांशु गुप्ता ने बताया कि इन स्कूलों में नियम विरुद्ध आचरण करने के साथ-साथ कदाचार में लिप्त रहने के आरोप हैं। उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के अलावा केरल और उत्तराखंड के स्कूलों पर भी गाज गिरी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और असम के भी कई स्कूलों की मान्यता भी रद्द की गई है।

सीबीएसई की जांच में खुला है मामला
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के मुताबिक जिन स्कूलों की मान्यता रद्द की गई है, इनमें डमी छात्रों और अयोग्य उम्मीदवारों को दाखिला देने के प्रमाण मिले हैं। सचिव हिमांशु गुप्ता ने 22 मार्च को जारी बयान में कहा, क्या स्कूल संबद्धता और परीक्षा उपनियमों में निहित प्रावधानों और मानदंडों के अनुसार चल रहे हैं? यह जांचने के लिए देश भर के सीबीएसई मान्यता प्राप्त स्कूलों में औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर केन्यू राजेंद्र नगर स्थित द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल व वायकॉन स्कूल की मान्यता रद्द की गई।

नीट, जेईई जैसे कोर्सेस की कोचिंग करने वाले लेते हैं डमी प्रवेश
नीट, जेईई समेत अन्य प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राएं स्कूलों में 11वीं में डमी प्रवेश लेते हैं। इन छात्रों को स्कूल में पढ़ने नहीं जाना पड़ता है। स्कूल प्रबंधन सिर्फ ऐसे छात्रों को परीक्षा के लिए बुलाता है। 11वीं की परीक्षा भी कोचिंग सेंटर में करवा लेते हैं। सिर्फ बारहवीं की परीक्षा के लिए निर्धारित परीक्षा केंद्र में जाकर विद्यार्थी परीक्षा देते हैं। स्कूल के ऐसे आचरण सीबीएसई के नियम के विरुद्ध हैं और इसी वजह से रायपुर सहित अन्य सीबीएसई मान्यता प्राप्त विद्यालयों की मान्यता रद्द की गई है।

सीबीएसई ने इन स्कूलों की मान्यता रद्द की

  1. सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल, दिल्ली-81
  2. नेशनल पब्लिक स्कूल, दिल्ली-40
  3. चंद राम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दिल्ली-39
  4. मैरीगोल्ड पब्लिक स्कूल, दिल्ली-39
  5. भारत माता सरस्वती बाल मंदिर, दिल्ली-40
  6. लॉयल पब्लिक स्कूल, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश
  7. ट्रिनिटी वर्ल्ड स्कूल, गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश
  8. क्रेसेंट कॉन्वेंट स्कूल, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश
  9. प्रिंस यूसीएच माध्यमिक विद्यालय, सीकर, राजस्थान
  10. ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल, जोधपुर, राजस्थान
  11. द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल, रायपुर, छत्तीसगढ़
  12. वाइकन स्कूल, विधान सभा मार्ग, रायपुर, छत्तीसगढ़
  13. राहुल इंटरनेशनल स्कूल, ठाणे, महाराष्ट्र
  14. पायोनियर पब्लिक स्कूल, पुणे, महाराष्ट्र
  15. पीवीज़ पब्लिक स्कूल, मलप्पुरम, केरल
  16. मदर थेरेसा मेमोरियल सेंट्रल स्कूल, तिरुवनंतपुरम, केरल
  17. करतार पब्लिक स्कूल, कठुआ, जम्मू-कश्मीर
  18. साई आरएनएस अकादमी, दिसपुर, गुवाहाटी, असम
  19. सरदार पटेल पब्लिक स्कूल, मिसरोड हुजुर, भोपाल, मध्य प्रदेश
  20. ज्ञान ऐंस्टीन इंटरनेशनल स्कूल, देहरादून, उत्तराखंड
टीका बनाने की उम्मीदों पर भारी पड़ा कंपनियों का शॉर्टकट, जानें किस वैक्सीन को लेकर क्या सवाल
लोकवाणी: इस बार न्याय योजनाओं पर होगी बात, 22, 23 व 24 जुलाई को इस समय करा सकेंगे रिकार्ड
क्या किडनी स्टोन भी हो सकता है कैंसर का लक्षण? जांच जरूरी
नारायणपुर का नया सवेरा: ईंट-गारे के भवनों से लिखी जा रही ग्रामीण सशक्तिकरण की नई इबारत
खुद के खिलाफ नेगेटिव खबरों को पढ़कर अब नहीं लगता डर: कार्तिक आर्यन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सर्वोच्च स्तर पर पहुंचा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, अब इतने अरब डॉलर बढ़ गया खजाना सर्वोच्च स्तर पर पहुंचा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, अब इतने अरब डॉलर बढ़ गया खजाना
Next Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 160 # 23 March 2024

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?