ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: टीका बनाने की उम्मीदों पर भारी पड़ा कंपनियों का शॉर्टकट, जानें किस वैक्सीन को लेकर क्या सवाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

टीका बनाने की उम्मीदों पर भारी पड़ा कंपनियों का शॉर्टकट, जानें किस वैक्सीन को लेकर क्या सवाल

By @dmin
Published: September 24, 2020
Share
कोरोना पर तेज होगी टीकों की मार, सभी विदेशी वैक्सीन को मंजूरी देगी मोदी सरकार
कोरोना पर तेज होगी टीकों की मार, सभी विदेशी वैक्सीन को मंजूरी देगी मोदी सरकार
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी) | दशकों में तैयार होने वाले टीके को एक साल में बनाने का कंपनियों का शॉर्टकट कोरोना का इलाज मिलने की उम्मीदों पर भारी पड़ता दिख रहा है। साल के अंत तक अचूक टीका बनाने का दावा कर चुकीं कंपनियां अब कह रही हैं कि अगर टीका 50 फीसदी भी सफल रहा तो बड़ी बात होगी। यह टीका मध्यम या गंभीर स्तर के कोरोना के मरीजों पर कारगर होगा भी नहीं, इस पर सवाल खड़े हो गए हैं।

इससे टीके की हो़ड़ में आगे चल रहीं मॉडर्ना, फाइजर और एस्ट्राजेनेका की कलई खुलने लगी है। ब्रिटिश मेडिकल जर्नल के विशेषज्ञों ने सवाल उठाया है कि अगर दिग्गज कंपनियों की वैक्सीन सिर्फ कोरोना के मामूली लक्षण वाले मरीजों को ही सुरक्षा कवच दे पाएंगी और मौत के मुंह में जा रहे गंभीर मरीजों को उनके हाल पर छोड़ दिया जाएगा तो अरबों डॉलर फूंकने का क्या फायदा। वैक्सीन का मतलब ही है कि गंभीर मरीजों को इलाज मुहैया कराया जाए। दरअसल, कंपनियों ने पिछले हफ्ते जारी अपने प्रोटोकॉल में कहा है कि अगर वैक्सीन कोरोना के मामूली लक्षण वाले मरीजों में खतरे को कम करने में सफल रहती है तो इसे कामयाबी माना जाएगा। यानी कि मध्यम या गंभीर स्तर के मरीजों, अस्पताल या आईसीयू में भर्ती मरीजों के लिए टीका तैयार करने की कवायद ही नहीं चल रही है। 

मैरीलैंड यूनिवर्सिटी में फार्मेसी स्वास्थ्य सेवा अधिकारी डॉ. पीटर दोषी का कहना है कि मॉडर्ना और एस्ट्राजेनेका दोनों ने ही 30-30 हजार लोगों पर तीसरे चरण का परीक्षण का वादा किया है जबकि फाइजर 44 हजार पर ट्रायल करने की बात कह रही है। इसमें वालंटियर को तीन-चार हफ्तों के बीच वैक्सीन की दो खुराक दी जानी है और इस कवायद को पूरा करने में चार-पांच माह कम से कम लगेंगे। मगर कंपनियों का कहना है कि अगर टीका खांसी-जुकाम जैसे मामूली लक्षणों के साथ पॉजिटिव पाए गए 150-160  प्रतिभागी पर भी कारगर रहता है तो इसे सफल घोषित कर दिया जाएगा।     

पूरी आबादी के लिए नहीं होगा टीका
मॉलीक्यूलर मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ. एरिक ट्रिपोल का कहना है कि कोविड के सबसे ज्यादा मरीज भले ही मामूली लक्षण वाले हों, लेकिन इन पर कारगर टीका यह साबित नहीं करता कि मध्यम और गंभीर मरीजों में भी वायरस का खतरा नहीं रहेगा। टीका पूरी आबादी के लिए नहीं होगा। बूढ़े और गंभीर बीमारियों वाले मरीजों को कोई लाभ नहीं मिलेगा। जब बिना टीके के ही मामूली लक्षण वाले और पहले किसी बीमारी से नहीं पीड़ित लोग ठीक हो रहे हैं तो क्या कंपनियां सिर्फ मुनाफे के लिए वैक्सीन का ढोल पीट रही हैं। बच्चों,  किशोरों और गर्भवती महिलाओं पर भी आगे ट्रायल होगा यह तय नहीं।  

एफडीए कसेगा शिकंजा
अमेरिका की शीर्ष स्वास्थ्य एजेंसी एफडीए ने कह दिया है कि ट्रायल सही मानव परीक्षण पर आधारित होने चाहिए। यह टीका मध्यम या गंभीर स्तर के मरीजों पर भी कारगर साबित होना जरूरी है। एफडीए वैक्सीन कंपनियों के लिए नई गाइडलाइन अगले हफ्ते तक जारी करेगा। इसमें टीके की आपात मंजूरी चाहने वाली कंपनियों को तीसरे चरण के परीक्षण में प्रतिभागियों को दूसरी खुराक देने के करीब दो माह तक उसकी प्रभाव क्षमता का आकलन करना होगा। मंजूरी के लिए गंभीर मरीजों और बुजुर्गों में भी टीके की प्रभाव क्षमता सिद्ध करनी होगी। 

सवालों के घेरे में—

रूस की स्पूतनिक वी
पहले दो चरणों में 150 वालंटियर पर परीक्षण के बाद टीके पर मुहर। तीसरे चरण में 30-40 हजार वालंटियर पर परीक्षण या खुराक क्षमता का आकलन किए बिना टीकाकरण शुरू।

चीन की सिनोवैक—
सिनोवैक ने जुलाई में 743 प्रतिभागियों पर दूसरे चरण के परीक्षण सफल घोषित कर टीके के आपात इस्तेमाल की मंजूरी हासिल की। तीसरे चरण के परीक्षण अभी शुरुआती स्तर में ही हैं।

एस्ट्राजेनेका
कुछ वालंटियर के टीका लेने के बाद हालत बिगड़ने पर तीसरे चरण के परीक्षण छह सितंबर को रोकने पड़े। ब्रिटेन और भारत को छोड़कर अमेरिका या अन्य देशों ने अभी तक तीसरे चरण के परीक्षण शुरू करने की मंजूरी नहीं दी। 

मॉडर्ना और फाइजर
मॉडर्ना और फाइजर भी सौ-दो प्रतिभागियों पर शुरुआती परीक्षण के साथ टीके के इस्तेमाल की आपात मंजूरी हासिल करने की होड़ में, ताकि बड़े सौदे हाथ से न निकल जाएं

वैक्सीन मिलने का भरोसा घटा
अमेरिका में प्यू रिसर्च का हालिया सर्वे बताता है कि समय पर प्रभावी वैक्सीन मिल जाने का भरोसा 72 फीसदी से घटकर 50 फीसदी पर आ गया है।

गंभीर सवाल उठे—
सिर्फ मामूली लक्षण वाले युवा मरीजों पर सफल टीका सब पर कारगर कैसे होगा
कंपनियां मध्यम या गंभीर मरीजों के इलाज के हिसाब से टीका नहीं बना रहीं
30 हजार मरीजों पर लंबे परीक्षण की जगह टीके की आपात मंजूरी लेने की तैयारी
बच्चों, किशोरों, गर्भवती महिलाओं पर भविष्य में टीके की क्षमता जांचने का इरादा नहीं

पुलिस ने स्कूटी से जब्त किया 34 लाख रुपए से ज्यादा, जांच में पकड़ाया कैश
दंतेवाड़ा में नक्सलियों के डर से 12 घंटे थमे रहे ट्रेनों के पहिए, ट्रैक पर पत्थर फेंकने से मचा हड़कंप
नि:शुल्क प्रशिक्षण: पुलिस-सेना में भर्ती के लिए नारायणपुर में परीयना कार्यक्रम की शुरूआत
राजनांदगांव में ट्रेलर और ट्रक में भीषण टक्कर के बाद लगी आग, एक ड्राइवर जिंदा जला
जैश-आईएसआई की बैठक, अलर्ट पर भारत की खुफिया एजेंसियां
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Vicious first stolen bike and then rushed to break into ATM पंजाब में आज से किसानों का रेल रोको आंदोलन…. 14 ट्रेनों का संचालन रद्द….. राज्य सरकार अलर्ट
Next Article गोतस्करी कर रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों को बीएसएफ ने रोका, तो लोहे की रॉड से हुआ हमला… फायरिंग में दो तस्कर ढेर सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता: त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, आतंकी ढेर, हथियार और गोला बारूद बरामद

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?